फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police recovered two crude bombs from a grocery shop at Ashigha in west bengal

हड़कंप: बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव से पहले बम बरामद, पुलिस गिरफ्त में पांच आरोपी

Tue, 06 Apr 2021 11:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Apr 2021 11:20 AM IST
सार

  • सर्च अभियान के दौरान मिले सुतली बम
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • बंगाल में तीसरे चरण का मतदान जारी

विज्ञापन
Police recovered two crude bombs from a grocery shop at Ashigha in west bengal
बंगाल चुनाव में बम - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। 31 सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं सिल्लिगुड़ी के अशिनगर थाना क्षेत्र में दो क्रूड बम मिले हैं। बम मिलने की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अशिनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक दुकान से दो बम बरामद किए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मतदान से ठीक एक दिन पहले इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक जनरल स्टोर की दुकान से दो सुतली बम मिले। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बंगाल में कई बार मिल चुके हैं बम
बता दें कि बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान भी सुरक्षाबलों को बम मिले थे। दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में पुलिस ने 41 बम बरामद किए हैं।  बरुईपुर में ही गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रैली निकाली थी।  बंगाल में चुनाव के दौरान अब तक कई बार बम मिल चुके हैं। पहले चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले 26 मार्च को भी पुलिस ने कोलकाता क बेनीपुकुर की सीआईटी रोड स्थित एक बिल्डिंग से 26 क्रूड बम बरामद किए थे।  इसके अलावा 28 मार्च को भी पुलिस को 50 से ज्यादा बम मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed