फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heavy Rain Live: यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Fri, 16 Sep 2022 05:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Sep 2022 05:50 PM IST
खास बातें

Weather Forecast Update UP, Uttarakhand Live News in Hindi: देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आज और कल यूपी तथा उत्तराखंड में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। गुजरात और मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के चंबल संभाग और पश्चिमी हिस्से तथा राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक ओडिशा, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Live Updates IMD Heavy Rainfall Alert in UP and Uttarakhand Mausam Ki Jankari Monsoon News
भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:48 PM, 16-Sep-2022

भारतीय तटरक्षक बल ने बचाई 19 लोगों की जान

भारतीय तटरक्षक बल ने मोटर टैंकर पार्थ से आज 18 भारतीयों समेत एक इथियोपियाई मास्टर की जान बचाई। बल को रत्नागिरी तट से लगभग 41 मील पश्चिम में पानी के तेज बहाव के कारण फंसने की खबर मिली थी। पोत खोर फक्कन, संयुक्त अरब अमीरात से न्यू मैंगलोर जा रहा था।
 
05:29 PM, 16-Sep-2022

यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कई राज्यो में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी यूपी, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पूर्वोत्तर के राज्यों समेत गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
03:50 PM, 16-Sep-2022

महाराष्ट्र में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव

महाराष्ट्र के ठाणे समेत कई इलाकों में लगातार भारी बारिश से जलभराव हो गया है। ठाणे रेलवे स्टेशन के कुछ रेलवे ट्रैक भी पानी में पूरी तरह से डूब गए।
 
03:14 PM, 16-Sep-2022

पुणे में मुला मुठा नदी का जलस्तर बढ़ा

पुणे में भारी बारिश के कारण खडकवासला बांध से पानी छोड़े जाने के बाद मुला मुठा नदी का जलस्तर बढ़ गई है।
 
02:06 PM, 16-Sep-2022

इंदौर में तेज बारिश, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैचों पर संकट के बादल

इंदौर में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के बाद रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट के तहत होलकर स्टेडियम पर 17 से 19 सितम्बर के बीच आयोजित टी-20 मुकाबलों पर संकट के बादल छा गए हैं। ये मुकाबले अलग-अलग देशों के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की टीमों के बीच होने हैं।

01:37 PM, 16-Sep-2022

पुणे में भी जनजीवन प्रभावित

पुणे में शहर के निचले इलाकों और एफसी रोड स्थानों पर भीषण जलभराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:27 PM, 16-Sep-2022

गोरखपुर में घरों और दुकानों में भी घुसा पानी

गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में रिकार्ड बारिश में जलनिकासी के सारे इंतजाम पानी में डूब गए। शहर के विभिन्न इलाकों के गली-मोहल्लों में ही नहीं घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। इसकी वजह से लोगों को न सिर्फ परेशानी हुई बल्कि नुकसान भी झेलना पड़ा। बारिश कम होने के छह घंटे बाद तक कई इलाकों में पानी लगा रहा।
12:46 PM, 16-Sep-2022

मुंबई में भी राहत के आसार नहीं

मुंबई में रात भर भारी बारिश हुई और अगले 24 घंटों में इससे राहत के आसार नहीं हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में बृहस्पतिवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। लेकिन अंधेरी सबवे जैसे कुछ निचले इलाकों को छोड़कर कहीं भी बड़े पैमाने पर जलजमाव की कोई सूचना नहीं है। अंधेरी सबवे जलजमाव के कारण यातायात के लिए बंद हैं। लगातार बारिश और बादल छाए रहने से पारा नीचे आ गया है और मौसम सुहाना हो गया है। 

12:18 PM, 16-Sep-2022

मध्य यूपी, महाराष्ट्र व पश्चिमी मप्र में रहेगा पूर्वी हवाओं का जोर

मौसम विभाग के अनुसार इस समय भारत में उत्तर पूर्वी हवाएं पश्चिम-दक्षिण की ओर बह रहीं हैं। भारत की पूर्वी दिशा के दो चक्रवात अभी भी सक्रिय हैं जिनसे पूर्वी हवाओं के साथ बादलों का प्रवाह बना हुआ है। आज मध्य यूपी, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मुंबई सहित महाराष्ट्र में वर्षा का जोर रहेगा।
11:42 AM, 16-Sep-2022

इन इलाकों में हो सकती है मध्यम से भारी बारिश

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश या कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात के शेष हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed