फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Telangana Tunnel Collapse Live : सुरंग में मलबा, रोशनी के अभाव में रेस्क्यू प्रभावित; श्रमिकों से संपर्क नहीं

Sun, 23 Feb 2025 10:19 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागरकुरनूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागरकुरनूल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 10:19 PM IST
खास बातें

Srisailam Tunnel Collapse Telangana Live Updates :  एसएलबीसी परियोजना में सुरंग का हिस्सा ढहने के बाद पिछले लगभग 48 घंटे से फंसे आठ श्रमिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बचाने के प्रयास जारी हैं। भारतीय सेना, नौसेना, एनडीआरएफ और अन्य सुरंग विशेषज्ञों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, देर रात आई सूचना के मुताबिक मलबे के कारण और रोशनी के अभाव में रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
Tunnel Collapse in Telangana News Live: Rescue Operation Underway, Workers Trapped Inside Tunnel News in Hindi
श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल में बचाव अभियान जारी - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:19 PM, 23-Feb-2025
पानी और मलबे के कारण बढ़ी परेशानी
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे एक बचावकर्मी ने बताया कि पानी भरने के कारण  सुरंग में भारी मशीनरी ले जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पानी खत्म होने पर ही कुछ भी किया जा सकेगा। अधिकारी मलबे को हटाने के लिए वैकल्पिक तरीकों पर काम कर रहे हैं। सिंचाई विभाग, आपदा प्रतिक्रिया दल और रक्षा कर्मी एकजुट होकर प्रयास कर रहे हैं। ऑक्सीजन को लगातार पंप किया जा रहा है और पानी निकालने के लिए मोटरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
10:04 PM, 23-Feb-2025
सुरंग के अंतिम 200 मीटर हिस्से में पानी और गाद भरी
इस हादसे के संबंध में मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, शनिवार की सुबह सुरंग में लगभग 70 लोग काम कर रहे थे। इसका एक हिस्सा ढहने पर अधिकांश लोग अपनी आंतरिक ट्रेन या लोकोमोटिव का उपयोग करके बच निकलने में सफल रहे। रेड्डी ने कहा, हम उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं कि कल से लापता आठ लोग सुरक्षित हों। सुरंग के ढहे हुए हिस्से का अंतिम 200 मीटर हिस्सा पानी और गाद से भर गया है। रोशनी के अभाव में श्रमिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस कारण बचाव दलों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
09:40 PM, 23-Feb-2025
भारतीय सेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के अथक प्रयासों के बावजूद एसएलबीसी परियोजना के तहत बन रही सुरंग में फंसे आठ श्रमिकों को बचाने में सफलता नहीं मिली है। उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की जा रही है। तेलंगाना सरकार में मंत्री जे कृष्ण राव ने बताया कि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण श्रमिकों के जीवित बचने की संभावना 'बहुत अच्छी नहीं है।' उन्होंने कहा, सुरंग के अंदर बहुत अधिक कीचड़ जमा हो गया है। बचाव दल में शामिल लोग निकलने के लिए रबर ट्यूब और लकड़ी के तख्तों का सहारा ले रहे हैं। उम्मीद बरकरार है, लेकिन संभावनाएं उतनी अच्छी नहीं हैं।

सरकार ने वीडियो जारी कर दी जानकारी
कृष्ण राव ने बताया, हादसे के बाद कुछ लोग तैरकर सुरंग से निकलने में सफल रहे, लेकिन आठ लोग फंसे हुए हैं। सरकार की तरफ से जारी किए वीडियो में बचाव दल को मिट्टी की मोटी परत, उलझी हुई लोहे की छड़ों और सीमेंट के ब्लॉकों के बीच से निकलते देखा जा सकता है।
05:17 PM, 23-Feb-2025
श्रमिकों के सकुशल बाहर निकाले जाने की संभावना क्षीण
श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर की सुरंग में जारी बचाव अभियान पर सिंगरेनी कोलियरीज के महाप्रबंधक श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, "हमने कल और आज घटनास्थल का निरीक्षण किया। पानी 11 किलोमीटर तक भर गया है। अंदर फंसे श्रमिकों के सकुशल बाहर निकाले जाने की संभावना कम है। हालांकि, राहत और बचाव दल सुरंग के नीचे फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
04:38 PM, 23-Feb-2025
भारतीय सेना ने चिकित्सा दल और इंजीनियरों को तैनात किया
भारतीय सेना के बाइसन डिवीजन के इंजीनियर टास्क फोर्स (ईटीएफ) को बचाव अभियान में सहायता के लिए तैनात किया गया है। उच्च क्षमता वाले पंपिंग सेट, बख्तरबंद नली, उत्खननकर्ता और बुलडोजर से लैस सेना की चिकित्सा टीमें और इंजीनियर मलबे को हटाने और ढह गई सुरंग से सुरक्षित निकासी की सुविधा के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
04:31 PM, 23-Feb-2025
बचाव दल बोरिंग मशीन वाले स्थान पर पहुंचे
श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर परियोजना की सुरंग की छत का एक हिस्सा शनिवार को ढहने के बाद लगभग 14 किलोमीटर अंदर आठ लोगों के फंस जाने के बाद बचाव दल आगे बढ़ा और उस स्थान पर पहुंच गया, जहां घटना के दौरान सुरंग बोरिंग मशीन काम कर रही थी। नगरकुरनूल के जिला कलेक्टर बी संतोष ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, गाद के कारण उस स्थान तक पहुंचने में चुनौती बनी हुई है, जहां लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बचाव अभियान की निगरानी कर रहे कलेक्टर ने कहा कि एनडीआरएफ की चार टीमें- एक हैदराबाद से और तीन विजयवाड़ा से, जिनमें 138 सदस्य शामिल हैं, सेना के 24 जवान, एसडीआरएफ के जवान, एससीसीएल के 23 सदस्य उपकरणों के साथ और इंफ्रा फर्म के सदस्य बचाव अभियान में लगे हुए हैं। सुरंग में ऑक्सीजन और बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करा दी गई है। पानी और गाद निकालने का काम भी चल रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी तक हमारा उनसे (फंसे हुए लोगों से) संपर्क नहीं हो पाया है। बचावकर्मी अंदर जाकर देखेंगे और फिर हम बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:22 PM, 23-Feb-2025
राज्यपाल वर्मा ने बचाव अभियान की ली जानकारी
तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने सुरंग ढहने के बाद चल रहे बचाव अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरकुरनूल के जिला कलेक्टर बी संतोष से फोन पर बात की। जिला कलेक्टर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और सेना, विशेषज्ञों के साथ बचाव अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों को सुरंग में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अपने गहन प्रयास जारी रखने का निर्देश दिया।
04:07 PM, 23-Feb-2025
9 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाना बाकी 
मंत्री रेड्डी ने आगे कहा कि एसएलबीसी परियोजना को 35 साल पहले मंजूरी दी गई थी। लगभग 30 साल पहले सुरंग बनाने का काम शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि 44 किलोमीटर लंबी सुरंग में से लगभग 9 किलोमीटर की सुरंग बची है, जिस पर काम किया जाना बाकी है। 
03:53 PM, 23-Feb-2025
आज शाम तक सुरंग में फंसे आठ लोगों के बाहर आने की उम्मीद 
मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि कल से लापता आठ लोगों के सुरक्षित होने के लिए हम उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि उन्हें आज शाम तक खोजकर बचा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम लापता हुए आठ लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।'
03:48 PM, 23-Feb-2025
जब सुरंग ढही, तब 70 लोग काम कर रहे थे: रेड्डी
मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि मैं मैं हर मिनट निगरानी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब सुरंग ढही, तब लगभग 70 लोग सुरंग में काम कर रहे थे। उनमें से अधिकांश बचकर अपनी आंतरिक ट्रेन या लोकोमोटिव से वापस आ गए, लेकिन कल से आठ लोग लापता हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed