फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी ने धोलेरा निवेश क्षेत्र का किया हवाई सर्वे; NMHC की प्रगति की समीक्षा की

Sat, 20 Sep 2025 10:20 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 10:20 PM IST
खास बातें

PM Modi in Gujarat Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में भव्य रोडशो के साथ अपने दौरे की शुरुआत की। हजारों लोगों के स्वागत के बीच पीएम मोदी ने गांधी मैदान पहुंचें। जहां उन्होंने 34,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 'समुद्र से समृद्धि' जैसी योजनाएं शामिल हैं, जो राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देंगी। पढ़ें पीएम मोदी के गुजरात दौरे से जुड़े लाइव अपडेट्स....

विज्ञापन
PM Modi Gujarat Visit Live Updates: Prime Minister to inaugurate Development Project Today News in Hindi
समुद्री विरासत संग्रहालय का निरीक्षण करते पीएम मोदी। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:18 PM, 20-Sep-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति की समीक्षा की। यह दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री संग्रहालय होगा। यह भारत की प्राचीन समुद्री परंपराओं को प्रदर्शित करेगा और पर्यटन, अनुसंधान, शिक्षा और कौशल विकास के केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

04:46 PM, 20-Sep-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोथल में निर्माणाधीन राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वीडियो में पीएम मोदी को एनएमएचसी की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिखाया गया। जिसका विकास 4,500 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि एनएमएचसी का विकास देश की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
04:08 PM, 20-Sep-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीनफील्ड औद्योगिक केंद्र धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र का हवाई सर्वे किया। पीएमओ ने मोदी के हवाई सर्वे का वीडियो फुटेज जारी किया। धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में और राज्य की राजधानी गांधीनगर से 134 किलोमीटर दूर है। डीएसआईआर राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) द्वारा पश्चिमी समर्पित मालवाहक गलियारे के प्रभाव क्षेत्र में औद्योगिक क्लस्टरों और नोड्स का एक रैखिक क्षेत्र बनाने के महत्वाकांक्षी कदम का हिस्सा है।
12:50 PM, 20-Sep-2025

पीएम मोदी ने लोगों से किया स्वेदेशी अपनाने की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए हमे सभी क्षेत्रों में एकसाथ काम करना होगा और अब हम जब जानते है कि विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भर भारत सो होकर गुजरता है। इसलिए हमें याद रखना है कि हम जो भी खरीदे स्वदेशी खरीदे, हम जो भी बेचे वो स्वदेशी हो। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी दुकानदारों से आग्रह करता हूं कि आप अपनी दुकानों पर एक पोस्टक लगाए, जिसमें लिखा हो कि गर्व से कहो ये स्वदेशी है।

12:48 PM, 20-Sep-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश को अपने जहाज निर्माण (शिपबिल्डिंग) को मजबूत करना चाहिए था, तब कांग्रेस सरकारों ने विदेशी जहाज किराए पर लेना ज्यादा बेहतर समझा। पीएम मोदी ने कहा कि इसके कारण भारत का अपना शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम लगभग खत्म हो गया और विदेशी जहाजों पर निर्भरता मजबूरी बन गई। उन्होंने कहा कि करीब 50 साल पहले भारत का लगभग 40% व्यापार अपने ही जहाजों के जरिए होता था, लेकिन अब यह घटकर सिर्फ 5% रह गया है। 

पीएम मोदी ने कहा कि इसका मतलब यह है कि आज भारत को अपने 95% व्यापार के लिए विदेशी जहाजों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे देश को भारी आर्थिक नुकसान होता है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इसे आत्मनिर्भर भारत के रास्ते में बड़ी रुकावट बताया और देश को फिर से समुद्री शक्ति बनाने की दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया।

12:45 PM, 20-Sep-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना है, तो आत्मनिर्भरता ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों का यही संकल्प होना चाहिए कि चिप हो या शिप, हमें सब कुछ भारत में ही बनाना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी सोच के साथ अब भारत समुद्री सेक्टर में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, अब सरकार ने बड़े जहाजों को इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) के रूप में मान्यता दे दी है। इस कदम से भारत के समुद्री व्यापार, पोर्ट्स और शिपिंग इंडस्ट्री को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 20-Sep-2025

कांग्रेस ने देश की क्षमता को दबाया, युवाओं का भविष्य छीना- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने देश की क्षमताओं को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के 6-7 दशक बीत जाने के बाद भी भारत वह सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसका वह हकदार था। उन्होंने इसके दो मुख्य कारण बताए, पहला, कांग्रेस ने लंबे समय तक देश को लाइसेंस-कोटा राज में उलझाए रखा और वैश्विक बाजारों से अलग-थलग किया। दूसरा, जब वैश्वीकरण का दौर आया, तो सिर्फ आयात का रास्ता अपनाया गया और घोटालों का सिलसिला शुरू हुआ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने देश के युवाओं का सबसे ज्यादा नुकसान किया और भारत की असली ताकत को सामने नहीं आने दिया। उन्होंने जोर दिया कि अब समय है कि भारत आत्मनिर्भर बने और दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा हो।

12:40 PM, 20-Sep-2025

पीएम मोदी ने विदेशी निर्भरता को बताया भारत का असली दुश्मन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत विश्वबंधु की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर भारत का कोई असली दुश्मन है, तो वह है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। यही हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर इस दुश्मन को हराएं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करें।

12:38 PM, 20-Sep-2025

आत्मनिर्भर भारत पर पीएम मोदी का जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता, उतनी ही ज्यादा देश की विफलता होती है। उन्होंने कहा कि शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश यानी भारत को आत्मनिर्भर बनना ही होगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जब तक हम अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहेंगे, तब तक असली विकास संभव नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि 100 दुखों की एक ही दवाई आत्मनिर्भर भारत। 

12:33 PM, 20-Sep-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभा और सामर्थ्य की कभी कोई कमी नहीं रही, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने देश की क्षमताओं को नजरअंदाज किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश आजादी के 6-7 दशक बाद भी वह सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसका वह हकदार था। इसके पीछे दो बड़े कारण रहे – कांग्रेस ने देश को लंबे समय तक लाइसेंस-कोटा राज में उलझाए रखा और भारत को दुनिया के बाजारों से दूर कर दिया।

उन्होंने कहा कि इन गलत नीतियों का सबसे बड़ा नुकसान देश के नौजवानों को हुआ, जिन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिले। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वर्तमान सरकार की योजनाओं को युवाओं के भविष्य से जोड़ते हुए उन्हें नई ऊर्जा देने की बात भी कही।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed