Odisha Train Accident Live: हादसे पर ममता ने उठाए सवाल, ओडिशा सरकार बोली- मौतों को छिपाने का कोई इरादा नहीं
Odisha Train Accident Updates: ओडिशा के बालासोर के बहनागा बाजार में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 275 तक पहुंच गई है। 1175 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इनमें से 793 को छुट्टी दे दी गई और 382 का इलाज चल रहा है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मामले में रेल मंत्री का इस्तीफा मांगा है। इस बीच केंद्रीय मंत्रियों की टीम ओडिशा में लगातार कैंप कर हालात को संभालने की कोशिश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
ओडिशा के मुख्य सचिव पी के जेना ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार का बालासोर रेल हादसे में हुई मौतों को छिपाने का कोई इरादा नहीं है और समूचा बचाव अभियान सार्वजनिक तौर पर चलाया जा रहा है। मरने वालों की संख्या में हेरफेर किए जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा पारदर्शिता में विश्वास करता है। आगे कहा कि मीडियाकर्मी शुरू से ही दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं। सब कुछ कैमरों की मौजूदगी में किया जा रहा है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे के बारे में बोलते हुए भावुक हो गए और कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लापता लोगों के परिवार के सदस्य उन्हें जल्द से जल्द ढूंढ सकें... हमारी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है।
#WATCH | Balasore,Odisha:..."Our goal is to make sure missing persons' family members can find them as soon as possible...our responsibility is not over yet": Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw gets emotional as he speaks about the #OdishaTrainAccident pic.twitter.com/bKNnLmdTlC
— ANI (@ANI) June 4, 2023
#WATCH | Odisha: Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw takes stock as the train movement resumed in the affected section where the horrific #BalasoreTrainAccident took place pic.twitter.com/PoJgf9iP48
— ANI (@ANI) June 4, 2023
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा किशवों को ले जाने वाली 95 एंबुलेंसों को विशेष रूप से एक ग्रीन चैनल में सुरक्षा के तहत समूहों में भेजा गया। प्रत्येक एंबुलेंस में दो शव थे।
सीबीआई जांच को लेकर आया धर्मेंद्र प्रधान का बयान
बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर सीबीआई जांच की सिफारिश को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जांच एजेंसी इसमें अपना काम करेगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई जांच का कदम उठाया गया है। यह राजनीति करने का समय नहीं है।ओडिशा के मुख्य सचिव बोले- मृतकों के आंकड़े छिपाने जैसा कुछ नहीं
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने रविवार शाम को बताया कि बालासोर कलेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 10 बजे तक मृतकों की संख्या 275 है, इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं है। हम स्थानीय लोगों के सहयोग और समर्थन के लिए आभारी हैं। अब तक लगभग 108 शवों की पहचान हो चुकी है।अनुराग ठाकुर ने साधा विपक्ष पर निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस रेल दुर्घटना को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "दुर्घटना स्थल पर रेल मंत्री भी गए, प्रधानमंत्री भी गए। केंद्र के सभी बड़े नेता वहां गए। बातचीत करके बचाव कार्य में तेज़ी लाई गई। राहुल जी ने अपने आप को इस श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है कि जब चीन की सेना ने अतिक्रमण करने का प्रयास किया तब आप (राहुल गांधी) चीन के अधिकारियों के साथ गुप्त बैठक कर रहे थे। आपने आज तक उसका जवाब नहीं दिया है।"रेल हादसे की की सीबीआई जांच की सिफारिश: अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अब तक जो जानकारी मिली है उसके बाद रेलवे बोर्ड की तरफ से इस मामले की CBI जांच की सिफारिश की गई है। वैष्णव ने बताया कि दो लाइन में पटरी की मरम्मत का काम लगभग हो गया है। इस हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड की तरफ से इस मामले की CBI जांच की सिफारिश की गई है#WATCH | Railway track trial underway at the site of Balasore train accident as restoration work is underway
— ANI (@ANI) June 4, 2023
As per Railway Board, at least two railway lines are expected to be operational by 8pm today.#Odisha pic.twitter.com/lNsc0Yt9YU