फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Updates Live: राजस्थान में बारिश के साथ ओले भी गिरे, फसलों को नुकसान से किसान चिंतित

Sat, 08 Jan 2022 05:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Jan 2022 05:22 PM IST
खास बातें

 Delhi NCR Weather Live News Updates in Hindi: देशभर में कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। बारिश, बर्फबारी और शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं इस बीच दिल्ली-एनसीआर में देर रात तेज हवा के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वैसे मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी भी चलेंगी। इस बारिश के बाद से कई राज्यों में शीत लहर के आसार बढ़ गए हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 जनवरी तक बारिश होगी।  मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Weather Forecast Update Live: Delhi NCR Rain, Weather in Jammu Kashmir, Himachal, Uttarakhand News Updates in Hindi
कटरा के वैष्णो देवी मंदिर में बर्फबारी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:21 PM, 08-Jan-2022
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पिछले 24 घंटों में यहां कई स्थानों पर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, कुछ हिस्सों में ओले गिरने की वजह से वहां सरसों की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से किसानों में चिंता का माहौल बन गया है।
02:07 PM, 08-Jan-2022

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में भारी बर्फबारी, देखें वीडियों 

जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात के कारण बनिहाल में राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया।
 
विज्ञापन
01:32 PM, 08-Jan-2022

दिल्ली के प्रगति मैदान अंडरपास में जलजमाव

दिल्ली में बारिश के चलते प्रगति मैदान अंडरपास में जलजमाव हुआ।
11:26 AM, 08-Jan-2022

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बर्फबारी का शानदार वीडियो

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आज भारी बर्फबारी के बाद बर्फ की मोटी परत जम गई। देखें वीडियो...
10:08 AM, 08-Jan-2022

माता वैष्णो देवी मंदिर में बर्फबारी -देखें वीडियो

Snowfall at Mata Vaishno Devi shrine in Katra: जम्मू और कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में बर्फबारी जारी है। बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
09:59 AM, 08-Jan-2022

भोपाल में ठंड बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ठंड बढ़ने के कारण लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:59 AM, 08-Jan-2022

देखें श्रीनगर में हो रही बर्फबारी के नजारे

देखें श्रीनगर में हो रही बर्फबारी के नजारे
09:39 AM, 08-Jan-2022

दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके में जल जमाव

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण प्रहलादपुर इलाके में अंडरपास के नीचे जलजमाव हुआ।

 
09:37 AM, 08-Jan-2022

भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर में आउटबाउंड उड़ानें रद्द

श्रीनगर हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि लगातार बर्फबारी के कारण छह आउटबाउंड उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।
08:46 AM, 08-Jan-2022

शिमला में बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed