Live
विधान परिषद चुनाव मतगणना LIVE: आज UP, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतों की गिनती, किन सीटों पर नजर?
विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को कराई गई वोटिंग के बाद आज मतगणना होनी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतों की गिनती पर सबकी नजरें टिकी हैं। यूपी की 11 सीटों पर खास तौर पर नजरें टिकी हैं। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में भी मतगणना होनी है। सभी राज्यों में एमएलसी चुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
लाइव अपडेट
यूपी: सुबह आठ बजे से मतगणना
यूपी में मंगलवार यानी आज 11 विधान परिषद सीटों के लिए वोटों की गिनती होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 खंड स्नातक और 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार को प्रातः 8 बजे से लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना निर्धारित स्थलों पर रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन और प्रेक्षकों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना की प्रक्रिया को सुचारु, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। इसके परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश की सीटों पर चर्चा क्यों, क्या सपा के लिए साख का सवाल?
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद बचाने के लिए इस चुनाव में सपा को न्यूनतम तीन सीटें जीतना जरूरी है। मौजूदा समय में सपा के 10 सदस्य हैं, जिनमें से 3 का कार्यकाल 6 दिसंबर को खत्म हो रहा है। 6 दिसंबर को कार्यकाल पूरा करने वाले 11 सदस्यों की सीटों पर मतदान हो चुका है आज मतगणना होगी। विधान परिषद में कुल सदस्य संख्या 100 है। वर्तमान में इनमें से एक पद खाली है। यह पद वर्ष 2024 में जितिन प्रसाद के सांसद चुने जाने से रिक्त हुआ था। जितिन को राज्यपाल के स्तर से मनोनीत किए जाने वाले कोटे से एमएलसी बनाया गया था। नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए जरूरी है कि संबंधित दल के पास कुल चुने गए सदस्यों के न्यूनतम 10 प्रतिशत सदस्य होने चाहिए। इस हिसाब से देखा जाए तो विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए संबंधित दल के पास न्यूनतम 10 सदस्य होने चाहिए।
विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन स्थित मतगणना स्थल पर 14 टेबल पर 43,433 मतों की गिनती की जाएगी। सुबह आठ बजे सबसे पहले मतपत्रों की छंटनी की जाएगी।बिहार के चुनाव पर चर्चा क्यों, किन सीटों पर नजरें?
बिहार में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शामिल हैं। इस राज्य की विधान परिषद सीटों पर चुनाव की चर्चा इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि केंद्र के साथ-साथ राज्य.में भी भाजपा नीत सरकार है। हाल ही में उपचुनाव के दौरान भाजपा को झटका लगा था जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट और भाजपा के गढ़ की तरह प्रचारित सीट पर पार्टी के प्रत्याशी को जन सुराज के प्रशांत किशोर के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।अन्य राज्यों में क्या है स्थिति?
कर्नाटक में चार विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव कराए गए हैं। 17 जिलों में सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी-जेडी(एस) एनडीए गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। बंगलूरू और नॉर्थ-ईस्ट शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मुख्य मुकाबले देखे जा रहे हैं। वेस्ट और साउथ-ईस्ट स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भी कड़ी टक्कर है।महाराष्ट्र विधान परिषद के समीकरण, विपक्षी दलों की क्या है तैयारी?
महाराष्ट्र में विपक्षी दलों में कांग्रेस नागपुर स्नातक और पुणे शिक्षक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने पुणे और छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं। शिवसेना (यूबीटी) अमरावती शिक्षक सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रही है। यह चुनाव राज्य की राजनीतिक समीकरणों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।बिहार और महाराष्ट्र से कौन-कौन मैदान में?
बिहार में आठ सीटों पर मतदान कराए गए जिसमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। यहां के 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 5.32 लाख से अधिक मतदाताओं के हाथों होना है। महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 182 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन सीटों में पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही पुणे और अमरावती के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र भी इसमें हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन ने नागपुर स्नातक, पुणे स्नातक और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवार उतारे हैं। एनसीपी छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शिवसेना अमरावती शिक्षक सीट पर है।उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर सत्ताधारी भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला
गत 23 अक्तूबर के दिन वोटिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के 75 में से 72 जिलों में 2,697 मतदान केंद्रों पर 14.81 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कराए गए चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी ने सभी 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर चुनाव
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतगणना कराई जाएगी। इन चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 152 उम्मीदवार मैदान में हैं।विधान परिषद चुनाव मतगणना LIVE: आज UP, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतों की गिनती, किन सीटों पर नजर?
ये भी पढ़ें- यूपी: प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना आज, इन सात शहरों में होगी गिनती; जानिए कब आएंगे परिणाम