Maharashtra Cabinet Expansion Live: शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए 18 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
{"_id":"62f1ea85e32ab058df062b94","slug":"maharashtra-eknath-shinde-cabinet-expansion-today-live-updates-devendra-fadnavis-may-get-home-ministry","type":"live","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Cabinet Expansion Live: शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए 18 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 09 Aug 2022 03:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Aug 2022 03:11 PM IST
खास बातें
Maharashtra Cabinet Expansion Live News in Hindi: महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे कैबिनेट का आज विस्तार हो गया। कैबिनेट में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें शिंदे गुट व भाजपा खेमे से नौ-नौ मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
राजभवन में 18 मंत्रियों ने ली शपथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:10 PM, 09-Aug-2022
पीएम मोदी ने दी बधाई
महाराष्ट्र की नई कैबिनेट को प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को बधाई। यह टीम प्रशासनिक अनुभव और सुशासन देने के जुनून का एक बड़ा मिश्रण है। राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।
03:02 PM, 09-Aug-2022
सुप्रिया सुले ने शिंदे सरकार पर बोला हमला
सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र कैबिनेट में एक भी महिला को शामिल न किए जाने पर एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, महिलाओं को आरक्षण देने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य था। दुर्भाग्य की बात है कि राज्य मंत्रिमंडल में 18 मंत्रियों में एक भी महिला को शामिल नहीं किया गया है। देश में 50% आबादी महिलाओं की है, लेकिन इस कैबिनेट में उनका प्रतिनिधित्व नहीं है। यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
11:40 AM, 09-Aug-2022
शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए 18 मंत्री
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे कैबिनेट में आज 18 नए मंत्री शामिल हो गए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।
11:21 AM, 09-Aug-2022
महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में 18 नए मंत्री शामिल होंगे। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सभी नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण करा रहे हैं।
11:10 AM, 09-Aug-2022
शिंदे और फडणवीस पहुंचे राजभवन
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राजभवन पहुंच चुके हैं। उनके साथ अन्य साथी विधायक भी हैं। इसके अलावा विपक्ष के नेता अजीत पवार भी राजभवन पहुंचे हैं। थोड़ी ही देर में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

10:59 AM, 09-Aug-2022
18 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
भाजपा की तरफ से ये बनाए जा सकते हैं मंत्री- चंद्रकांत पाटिल
- सुधीर मुनगंटीवार
- गिरीश महाजन
- राधाकृष्ण विखे पाटिल
- सुरेश खाड़े
- अतुल सावे
- रवींद्र चह्वाण
- मंगल लोढ़ा
- विजय कुमार गावित
एकनाथ शिंदे गुट से ये हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल
- उदय सामंत
- संदीपन भुमरे
- दादा भुसे
- गुलाबराव पाटिल
- शंभुराज देसाई
- संजय राठौड़
- तानाजी सावंत
- अब्दुल सत्तार
- दीपक केसरकर
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 AM, 09-Aug-2022
राजभवन के लिए निकले सीएम एकनाथ शिंदे
सह्याद्री गेस्ट हाउस में बैठक के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं।10:43 AM, 09-Aug-2022
मुंबई भाजपा अध्यक्ष को कैबिनेट में मिल सकती है जगह
शिंदे कैबिनेट में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा को भी शामिल किया जा सकता है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, उम्मीद है कि मुझे कुछ जिम्मेदारी दी जाएगी। मैं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देना चाहता हूं कि मुझे महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि मुझे राज्य मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।
10:39 AM, 09-Aug-2022
भाजपा के ये विधायक हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल
- चंद्रकांत पाटिल
- सुधीर मुनगंटीवार
- गिरीश महाजन
- राधाकृष्ण विखे पाटिल
- सुरेश खाड़े
- अतुल सावे
10:38 AM, 09-Aug-2022
शिंदे गुट से इन्हें मिल सकती है कैबिनेट में जगह
इन विधायकों को मिल सकती है जिम्मेदारी
- उदय सामंत
- संदीपन भुमरे
- दादा भुसे
- गुलाबराव पाटिल
- शंभुराज देसाई
- संजय शिरसाट