Lok Sabha Election Live: संदेशखाली में पुलिस और महिलाओं के बीच फिर झड़प, अरुणाचल सीएम ने जनता का जताया आभार
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। सभी सात चरणों के मतदान हो गए हैं। सातवें और अंतिम चरण का मतदान एक जून को हुआ था। अब सबकी निगाहें चार जून पर बनी हुई हैं। इस दिन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
लाइव अपडेट
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने ट्वीट कर कहा कि मैं अरुणाचल प्रदेश के महान लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। मैं जनता को आश्वस्त करता हूं कि भाजपा सरकार सभी चुनावी वादों को पूरा करने के लिए काम करेगी।
संदेशखाली में एक बार फिर पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प हो गई। दरअसल, पुलिसकर्मियों पर हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने जब पहुंची तो अगरहाटी गांव में स्थानीय महिलाओं ने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मियों के साथ हाथापाई की। लोगों ने क्षेत्र के पेड़ों की टहनियां गिरा दीं और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया। बशीरहाट पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। हमने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
भारत के चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से जवाब तलब किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर रमेश ने आरोप लगाया था कि गृहमंत्री अमित शाह ने मतगणना से कुछ दिन पहले 150 जिला मजिस्ट्रेटो को फोन किया है। चुनाव आयोग ने रमेश से तथ्यात्मक जानकारी और विवरण मांगा है। आयोग ने उन्हें दो जून की शाम तक का समय दिया है।
एग्जिट पोल पर झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि एग्जिट पोल सही नहीं हैं। हम 295 सीटें जीत रहे हैं। झारखंड में हम 10 सीटें जीत रहे हैं।
#WATCH | Delhi: On Exit Polls, Jharkhand CM Champai Soren says, "The exit polls are not correct. We have analysed all the states, we are getting 295 (seats)... In Jharkhand, we are going to get more than 10 seats..." pic.twitter.com/TnhFkXVpk8
— ANI (@ANI) June 2, 2024
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि हम 400 का आंकड़ा पार कर रहे हैं। दिक्कत कांग्रेस के साथ यह है कि उन्हें न तो सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास है, न ही उन्हें चुनाव आयोग पर विश्वास है, न सीएजी और न ही संसद पर। उन्हें खुद पर ही भरोसा नहीं है, इसलिए जनता ने उनपर विश्वास नहीं जताया।
#WATCH | Union Minister Pralhad Joshi says, "... We always said we will cross the 400 mark... The problem with the Congress party is that they do not believe in the Supreme Court, they do not believe in the Election Commission, the CAG, in the Parliament, who do they believe in?… pic.twitter.com/aEyJNx8xIT
— ANI (@ANI) June 2, 2024
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं पोल के अनुमानों से आश्वस्त नहीं हूं। कर्नाटक में हमने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले 40 सालों के मेरे अनुभव के अनुसार, कर्नाटक में कोई मोदी लहर नहीं है।
#WATCH | Bengaluru: On exit polls, Karnataka Deputy CM DK Shivakumar says, "I am not confident with whatever the poll predictions have come... In Karnataka, we have performed the best. According to my experience of the last 40 years, there was no Modi wave in Karnataka... BJP is… pic.twitter.com/6xbPT9IeHy
— ANI (@ANI) June 2, 2024
भाजपा ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के कई बूथों पर पुनर्मतदान कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि शनिवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ियां की गईं। भाजपा नेता शिशिर बजोरिया ने एक जून को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को लिखे पत्र में कहा कि भगवा पार्टी के बूथ एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया, सीसीटीवी कैमरे मतदान कक्ष के अलावा अन्य दिशाओं में पाए गए और मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने से रोका गया।