फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kolkata LIVE Updates: अस्पताल में तोड़फोड़ पर तीन और गिरफ्तार, 22 अगस्त तक हिरासत; CM ममता राज्यपाल से मिलीं

Thu, 15 Aug 2024 08:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 15 Aug 2024 08:24 PM IST
खास बातें

कोलकाता के अस्पताल में हुई जघन्य वारदात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ पर कहा- वीडियो में तिरंगा लिए BJP के लोग देखे गए हैं। इससे पहले भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि ममता बनर्जी ने टीएमसी के गुंडों को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के नजदीक प्रदर्शन कर रहे लोगों के पास भेजा था। सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच सीबीआई ने पांच डॉक्टरों को समन भेजा है। जानिए पल-पल की अपडेट

विज्ञापन
kolkata news live updates violence in rg kar hospital bjp vs tmc political reactions
डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:45 PM, 15-Aug-2024

कोलकाता के अस्पताल में दरिंदगी पर आध्यात्मिक गुरु ने कही यह बात

कोलकाता के अस्पताल में 31 साल की महिला डॉक्टर के साथ जघन्य वारदात पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा, 'ऐसीअप्रिय घटना समाज में निराशा और नैतिकता की कमी को दिखाती है। नवरात्रि आने वाली है और महिलाएं वहां भी होंगी। लोग नाचते-गाते हैं, पार्टियां होती हैं। सबकुछ हो रहा है। लेकिन दुर्भाग्य से इस देश में कुछ ऐसे इलाके हैं जो अभी भी बहुत सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी वारदातों के साथ बहुत सख्ती से निपटना होता है। महिलाओं, बच्चों या बुजुर्गों पर इस तरह के किसी भी अत्याचार की निंदा करनी चाहिए। ऐसे मामले बहुत गंभीर हैं। हमें आवाज उठानी होगी, क्योंकि हम समाज की संस्कृति को गलत रास्ते पर जाने की अनुमति नहीं दे सकते।

बता दें कि श्री श्री रविशंकर आध्यात्मिक गुरु होने के अलावा आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक भी हैं। उन्होंने समाज में हिंसा की संस्कृति के सवाल पर कहा कि ये भारत का हिस्सा नहीं थी, लेकिन अब इनका ही बोलबाला दिखता है। सहस्राब्दियों से बहुत जागरूकता पैदा करने की ज़रूरत है। अभी भी बहुत काम करने की ज़रूरत है। डॉक्टर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें लोगों की जान बचानी होती है, लेकिन ऐसी अवस्था में भी उन पर हमला किया गया है। आप भारत में डॉक्टरों की ऐसी स्थिति की कल्पना भी नहीं कर सकते। ऐसी घटना जागरूकता की कमी को दर्शाती है। देश-दुनिया के चिकित्सा समुदाय को यही संदेश की हम आपके साथ एकजुट हैं।
08:23 PM, 15-Aug-2024

देशभर के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ में आक्रोश

इससे पहले घटना से आक्रोशित डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने सुरक्षा और इंसाफ के मुद्दे पर कोलकाता के अलावा केरल और नई दिल्ली तक अपनी आवाज बुलंद की।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सड़क पर उतरे डॉक्टर, AIIMS के पास से आए विजुअल

केरल के चिकित्सक समुदाय में भी गुस्सा
विज्ञापन
08:08 PM, 15-Aug-2024

पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया, 22 तक हिरासत

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों लोगों को 22 अगस्त तक हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा की मांग दोहराते हुए कहा कि अब मामला सीबीआई के हाथ में है।
06:53 PM, 15-Aug-2024

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान

राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात के बाद राजभवन से बाहर निकलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, कल जिन लोगों ने आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ की और ये हंगामा किया उनका आरजी कर मेडिकल कॉलेज के छात्र आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। उत्पात बाहरी लोगों ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'मेरे पास तीन वीडियो हैं। मैंने जितने भी वीडियो देखे हैं, उसमें कुछ लोग राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए हैं, वो बीजेपी के लोग हैं। कुछ डीवाईएफआई के लोग भी हैं जो सफेद और लाल झंडे थामे हुए हैं। कल कोलकाता पुलिस पर भी हमला हुआ।' ममता ने कहा कि उपद्रव और अफरा-तफरी के माहौल में भी धैर्य नहीं खोने के लिए वे पुलिस को बधाई देना चाहती हैं। पुलिस ने किसी को चोट नहीं पहुंचाई। बकौल मुख्यमंत्री, 'अब केस हमारे हाथ में नहीं है, पूरा मामला सीबीआई के हाथ में है, अगर आपको कुछ कहना है तो सीबीआई को बताइए, हमें कोई आपत्ति नहीं है।'
06:25 PM, 15-Aug-2024

CM ममता की दो टूक- अपराधी को फांसी की सजा से सख्त संदेश जाएगा, निर्दोष को दंड नहीं मिलना चाहिए

डॉक्टरों की हड़ताल और आरजी कर कॉलेज-अस्पताल की जघन्य वारदात पर मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'जहां तक मुझे जानकारी है, मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी... घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम अभी भी कह रहे हैं कि दोषी को फांसी होनी चाहिए... हमने सीबीआई को सारे दस्तावेज दे दिए हैं।' ममता ने कहा, जब तक पश्चिम बंगाल पुलिस जांच कर रही थी, तब तक कुछ भी लीक नहीं हुआ... मेरी और बंगाल की जनता की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं... यह बहुत बड़ा अपराध है, और इसकी एक ही सजा है कि आरोपियों को फांसी होनी चाहिए, अगर अपराधी को फांसी होगी तभी लोगों को इससे सबक मिलेगा लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए।
 
05:20 PM, 15-Aug-2024
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल को लेकर राजभवन ने बेहद सख्त टिप्पणी की है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात करने राजभवन पहुंचीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:59 PM, 15-Aug-2024

सीबीआई ने पांच डॉक्टरों को समन भेजा

सीबीआई की विशेष अपराध शाखा, कोलकाता ने पांच डॉक्टरों को समन भेजा है। इन डॉक्टरों से आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई जघन्य वारदात के संबंध में पूछताछ की जाएगी। सीबीआई ने निलंबित किए गए एमएसवीपी संजय वशिष्ठ, छाती रोग विभाग के एचओडी अरुणव दत्ता चौधरी, फॉरेंसिक मेडिसिन की एसोसिएट प्रोफेसर रीना दास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग से मौली बनर्जी और अपूर्वा बिस्वास को भी तलब किया था।
03:52 PM, 15-Aug-2024

'हताश भाजपा सीधे CM ममता को बता रही दोषी'

कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई जघन्य वारदात पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी दल भाजपा के बीच जुबानी जंग का दौर भी जारी है। तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इस प्रकरण में एक सवाल के जवाब में कहा, 'पूरे देश में सिर्फ एक महिला मुख्यमंत्री है और हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। ममता बनर्जी एक सशक्त महिला हैं और उन्होंने इस पद तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने खुद को एक सफल नेता के रूप में साबित किया है। पूरा देश उन पर गर्व करता है...हमने भाजपा को भी देखा है। वे बहुत हताश और निराश हो जाते हैं। हमेशा हमले करते हैं और सीधे मुख्यमंत्री को दोषी ठहराने लगते हैं। 'भाजपा और वामपंथी शासन वाले राज्यों में मुख्यमंत्री कार्रवाई नहीं करते'
तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने कहा, बलात्कार और हत्या की घटना किसी भी समाज में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया, 'एक जगह का नाम बताइए जहां बलात्कार की घटनाएं नहीं होतीं।' बकौल कुणाल घोष, 'फर्क इतना है कि भाजपा और वामपंथी शासन वाले राज्यों में मुख्यमंत्री कार्रवाई नहीं करते। ममता बनर्जी पीड़िता के घर गईं और सुनिश्चित किया कि सख्त से सख्त कार्रवाई हो।'
03:42 PM, 15-Aug-2024

FORDA ने फिर से हड़ताल शुरू करने का एलान किया

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई घटना के बाद FORDA ने फिर से हड़ताल शुरू करने का एलान कर दिया है। डॉक्टरों की इस घोषणा के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने की आशंका है। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विरोध कर रहे डॉक्टरों के साथ सड़क पर नई प्रिंसिपल
बवाल के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के प्रिंसिपल को बदला गया है। वारदात और हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे डॉक्टरों के साथ नई प्रिंसिपल सुहृता पॉल को भी देखा गया।
02:59 PM, 15-Aug-2024

पीड़िता के घर पहुंची सीबीआई

आरजी कर कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले की जांच कर रही CBI टीम पीड़िता के घर पहुंची। सीबीआई अधिकारी ने बताया कि अभी जांच चल रही है और पीड़िता के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।  पीड़ित परिवार से मुलाकात, पूछताछ के बाद सीबीआई टीम वापस अपने कोलकाता दफ्तर लौट आई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed