Wayanad Landslide Live: 'अब तक कुल 167 लोगों की मौत', वायनाड जिला प्रशासन ने दी जानकारी; राहत-बचाव कार्य जारी
Kerala Wayanad Landslide Live Updates in Hindi: केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 158 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 128 घायल है। वहीं सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मौत का आंकड़ा बढ़कर 167 पहुंचा, 219 लोग घायल
केरल के वायनाड जिले में आए भूस्खलन की वजह से अब तक कुल 167 लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस आपदा में 219 लोग घायल हुए हैं। यह आंकड़ा अभी और भी अधिक बढ़ सकता है।
अब तक कुल 158 लोगों की मौत
वायनाड जिला प्रशासन का कहना है कि भूस्खलन में अबत कुल 158 लोग मारे गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव का कार्य लगातार जारी है।
अब तक कुल 144 शव बरामद हुए- सीएम पिनरई विजयन
केरल की मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि वायनाड में राहत एवं बचाव कार्य पूरे जोर शोर से चल रहे हैं। सीएम विजयन ने इसे अकल्पनीय और दर्दनाक आपदा करार दिया। उन्होंने कहा, ‘अब तक कुल 144 शवों को बरामद कर लिया गया है, जिनमें 79 पुरुष और 64 महिलाएं हैं। अभी भी कुल 191 लोग लापता हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। जिन लोगों को बचाया गया है कि, उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।’
वायनाड में मौजूदा हालातों को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने वायनाड में मौजूदा हालातों को लेकर मंत्रिमंडल के साथ बैठक की। विजय ने कहा, ‘हम आपदा प्रभावित उन जनजातीय लोगों को विस्थापित कर रहे हैं, जो वहां से हटने से मना कर रहे थे। उन सभी को पर्याप्त भोजना की सुविधा पहुंचाई जा रही है। अब तक कुल मिलाकर 1,592 को अलग-अलग राहत अभियानों के तहत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वायनाड जिले में कुल मिलाकर 82 राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें 2.017 लोगों ने शरण ली है। इसके अलावा मेप्पाडी में 421 परिवारों के 1,486 लोगों को आठ राहत शिविरों में ठहराया गया है। मुंडक्कई में राहत कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है और अत्तामला और चूरलमला में राहत एवं बचाव के प्रयास जारी हैं। आज राहत और बचाव कार्यों में सहयोग के लिए सेना के 132 जवान भी पहुंच गए हैं। राहत कार्यों में दो हेलीकॉप्टर पहले से काम कर रहे हैं।’वायनाड में भूस्खलन पर मालदीव के राष्ट्रपति ने संवेदना व्यक्त की
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जु ने केरल के वायनाड में भूस्खलन पर संवेदना व्यक्त दी। उन्होंने भारत के पीएम मोदी को शोक संदेश भेजा।
केरल के लोगों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में वायनाड भूस्खलन पर दुख प्रकट किया। अमित शाह ने कहा, ‘मैं सभी राज्य सरकारों से निवेदन करता हूं कि उन्हें शुरुआत में दी जाने वाली चेतावनियों के संबंध में उपाय कार्रवाईयों पर ध्यान देना चाहिए। मैं केरल के लोगों से कहना चाहता हूं कि भारत सरकार, राज्य सरकार के साथ खड़ी है और राहत और पुनर्वासन कार्यों में कोई कमी नहीं की जाएगी।’
वायनाड आपदा पीड़ितों के लिए अदाणी समूह ने दिए पांच करोड़ रुपये
अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने वायनाड में प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने आपदा पीड़ितों के परिवारों के लिए पांच करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘हम केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में पांच करोड़ रुपये की मदद के साथ अपना समर्थन देते हैं। वायनाड में हुई लोगों की मौत पर हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस मुश्किल समय में अदाणी समूह केरल के साथ खड़ा है।’