फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka Exit Poll: कर्नाटक के एग्जिट पोल में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, भाजपा को भारी नुकसान के आसार

Wed, 10 May 2023 08:32 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 10 May 2023 08:32 PM IST
खास बातें

Karnataka Exit Polls 2023 Live, Bjp Vs Congress Vs JDS: कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज  मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 65.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब सबकी निगाहें 13 मई पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद नतीजो का एलान होगा। 

विज्ञापन
Karnataka Exit Poll 2023: Karnataka Election Exit Polls, Election Predictions Axis My India Today's Chanakya
पूर्व क्रिकेटर श्रीनाथ ने भी कर्नाटक चुनाव में वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:28 PM, 10-May-2023
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमें 200% विश्वास है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बना रही है। इस बात का कोई सवाल ही नहीं उठता कि कोई इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका अदा करेगा। एक्जिट पोल हड़बड़ी में किए गए हैं जिसमें बहुत सारी गड़बड़ियां है। पिछली बार भी एक्जिट पोल गलत साबित हुए थे और इस बार भी गलत साबित होंगे।
08:20 PM, 10-May-2023
विज्ञापन
08:20 PM, 10-May-2023
कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा कि मैंने अभी एग्जिट पोल के आंकेड़े नहीं देखे लेकिन अगर मैं लोगों की बातों पर विश्वास करूं तो उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बना रही है। हम सरकार बनाने के बहुत करीब हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि एक बार 13 मई को मतगणना हो जाएगी तो हम ही सरकार बनाएंगे।
07:22 PM, 10-May-2023
07:12 PM, 10-May-2023
कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि राजनीति में मेरे 55 वर्षों के अनुभव के अनुसार कांग्रेस पार्टी को पर्याप्त बहुमत मिलना चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
06:24 PM, 10-May-2023
कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। शाम पांच बजे तक 65.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब सबकी निगाहें 13 मई पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद नतीजो का एलान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:35 PM, 10-May-2023
चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक कर्नाटक में 65.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। बीबीएमपी दक्षिण जिले को छोड़कर सभी जिलों में 50 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े हैं। 
05:25 PM, 10-May-2023
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान खत्म होते ही 6:30 बजे तमाम एजेंसियों और न्यूज चैनल्स की ओर से एग्जिट पोल जारी कर दिए जाएंगे। इनमें बताया जाएगा कि कर्नाटक के चुनाव के क्या नतीजे आ सकते हैं? क्या भाजपा फिर से सत्ता पर काबिज होगी या कांग्रेस मारेगी बाजी? जेडीएस का क्या होगा? 
04:51 PM, 10-May-2023
डीके शिवकुमार के LPG सिलेंडर की पूजा पर तेजस्वी ने कसा तंज
भाजपा नेता और बेंगलुरू से सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने बजरंगबली का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक बजरंगबली की भूमि है। साथ ही कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार पर सिलेंडर की पूजा करने को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कम से कम वे कुछ पूजा कर रहे हैं। अचानक, कांग्रेस पार्टी ने हर चीज के लिए प्रार्थना करना शुरू कर दिया है। 
03:40 PM, 10-May-2023
चुनाव आयेाग के अनुसार, कर्नाटक में तीन बजे तक 52.18 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed