Corona Live: बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत, 7494 नए मामले
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। हर दिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि दैनिक संक्रमित मामले भले ही लगातार कम हो रहे हों लेकिन मृत्यु दर अभी भी भयावह है। इधर कजाकिस्तान से 56 लाख मास्क भारत पहुंचे। वहीं ऑस्ट्रेलिया से 1056 वेंटिलेटर भारत पहुंचे। गोवा में ऑक्सीजन की कमी से कई मरीजों की मौत होने के चलते गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने मुख्यमंत्री सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित पत्रकारों और उनके परिवार वालों का खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत, 7,494 नए मामले
बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत हो जाने से शुक्रवार को राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3670 हो गई। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 7,494 नये मामले सामने आये। हाल तक राज्य में एक दिन में 10,000 से अधिक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाए जा रहे थे।
राज्य के 40 जिलों में से सबसे अधिक प्रभावित पटना में कोविड-19 के 967 नये मामले सामने आये। जिले में अभी तक कोविड-19 के 1.32 लाख मामले सामने आए हैं। राज्य में अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या 5.44 लाख है और उपचाराधीन मामले जो करीब एक सप्ताह पहले एक लाख से अधिक थे अब कम होकर 89,563 हो गए हैं।
दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में लगा ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट
An oxygen generator plant received from Ireland is functional at Base Hospital, Delhi Cantt. The oxygen generator is capable of producing 500 litres of oxygen per minute and can support 50 beds: Indian Army pic.twitter.com/sN9b8fPqmq
— ANI (@ANI) May 14, 2021
कोश्यारी ने की गोवा में कोविड के हालात की समीक्षा
Maharashtra & Goa Governor Bhagat Singh Koshyari today reviewed COVID-19 situation in Goa during his meeting with Goa CM Pramod Sawant & Health Minister Vishwajeet Rane, via video conference. pic.twitter.com/qZGDp7iI2x
— ANI (@ANI) May 14, 2021
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज की मौत की जांच के लिए समिति
पंजाब: 8068 नए मामले, 8446 ठीक हुए
महाराष्ट्र: 39923 नए मामले, 695 की मौत
हरियाणा: 10608 नए मामले, 14577 ठीक हुए
केरल में आवश्यक लेख नियंत्रण अधिनियम लागू
Kerala Essential Articles Control Act, 1986 is being invoked to control prices of articles required for treating #COVID19: Chief Minister's Office pic.twitter.com/91L18ulKsC
— ANI (@ANI) May 14, 2021