Gujarat Election 2022 Live: नड्डा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- गुजरात की जनता ने आप को नकार दिया
{"_id":"638584c6e542d202af6ec354","slug":"gujarat-election-2022-live-vidhan-sabha-chunav-voting-results-date-party-manifesto-candidate-exit-poll-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election 2022 Live: नड्डा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- गुजरात की जनता ने आप को नकार दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 30 Nov 2022 10:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:33 PM IST
खास बातें
Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi: गुजरात में पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों पर एक दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए कुल 788 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। गुजरात में आज शाम को पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का सिलसिला थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आएंगे। राजनीतिक दिग्गजों की ताबड़तोड़ रैलियां होनी है। आइए जानते हैं पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:33 PM, 30-Nov-2022
एंटी ड्रोन गन से की जा रही सुरक्षा
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियों के दौरान वीआईपी की सुरक्षा के लिए एंटी ड्रोन गन दी गई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पिछले गुरुवार को गुजरात के बावला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान देखे जाने के बाद एक ड्रोन को नेस्तनाबूद किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान राज्य का दौरा करने वाले प्रधान मंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य NSG सुरक्षा प्राप्त लोगों की सार्वजनिक रैलियों में ड्रोन-विरोधी बंदूकें तैनात की गई हैं।06:54 PM, 29-Nov-2022
पहले चरण का प्रचार थमा, अब एक दिसंबर को मतदान
गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने बताया कि गुरुवार को होने वाले पहले चरण के मतदान के में कुल 2,39,76,760 मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद उन्होंने कहा कि 19 जिलों में होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मदतान के दौरान 50 फीसदी पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
05:57 PM, 29-Nov-2022
नड्डा ने किया रोड शो, बोले- केजरीवाल को महत्व देने की जरूरत नहीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भावनगर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा, 'गुजरात की जनता ने उन्हें (AAP) नकार दिया है। अरविंद केजरीवाल जी को महत्व देने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री हर चुनाव में इसी तरीके से लड़ते हैं और प्रचार करते हैं। एकतरफा फैसला होगा सभी रिकोर्ड टूट जाएंगे, भाजपा की सरकार आनी ही है।'
05:41 PM, 29-Nov-2022
दुनिया के बड़े देशों का भारत करेगा नेतृत्व- योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वडोदरा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का इससे अच्छा उत्सव और क्या हो सकता है कि दुनिया के वे 20 बड़े देश जिनके पास दुनिया का 80 फीसदी संसाधनों पर अधिकार है, अगले एक वर्ष तक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उनका नेतृत्व करेगा।
05:38 PM, 29-Nov-2022
मछुआरों का वोट तय करेगा अगली सरकार
गुजरात चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल की किस्मत तय करने में खारवा समुदाय के मछुआरों का अहम योगदान है। राज्य में आबादी का लगभग नौ प्रतिशत हिस्सा मछुआरों का है। पोरबंदर वोटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश पंजरी ने कहा, 'पोरबंदर में खारवा समुदाय के लोगों का मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना है और चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोरबंदर, मैंगलोर, जाफराबाद जैसी 10 से 12 सीटों पर समुदाय का गढ़ है। मैंगलोर, वलसाड, मांडवी, द्वारका आदि। मछुआरों का मुख्य मुद्दा डीजल की कीमतें हैं, जो लगातार बढ़ रही हैं। जो मछुआरे अपनी नावों को समुद्र में ले जाते हैं, उनके खर्च का 70 प्रतिशत डीजल है।'
03:59 PM, 29-Nov-2022
कांग्रेस और 'आप' के पास नहीं है मोदी के 30 मिनट की काट
पीएम मोदी, शाह और नड्डा गुजरात में औसतन हर दिन चार रैलियां कर रहे हैं। पीएम हर रैली में 30 मिनट अपना भाषण दे रहे हैं। अभी तक पीएम 27 से ज्यादा रैली कर चुके हैं। अपने भाषण में पीएम भाजपा और कांग्रेस सरकार के कामों का फर्क समझाते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा वे विकास, महिला वोटर्स से लेकर धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार की बात करते हैं। पीएम अपने मुख्यमंत्री काल की बातों को याद दिलाते है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
03:18 PM, 29-Nov-2022
योगी ने कहा पहले दंगे होते थे, अब नहीं
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गुजरात के लूणावाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, '20 वर्ष पहले गुजरात में दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था, व्यवसाय नहीं हो पाते थे, धार्मिक कार्यक्रम नहीं होता था। मोदी जी के नेतृत्व में सरकार का गठन होते ही राज्य दंगा मुक्त हुआ।'
02:33 PM, 29-Nov-2022
नड्डा की गुजरात में रैली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के दाहोद में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम 50 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपए का हेल्थ केयर कवर दे रहे हैं। हमें गरीबों के स्वास्थ्य की चिंता है। तीन करोड़ 60 लोगों को आवास दिया गया है और उसमें से 15 लाख गुजरात के लोगों को आवास दिया गया और दाहोद में 14,600 घर बनाए गए हैं।'
02:30 PM, 29-Nov-2022
योगी का कांग्रेस पर हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गुजरात के उमरेठ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा, 'कांग्रेस देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली, शहीदों और सैनिकों का अपमान करने वाली पार्टी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य रुका था क्योंकि कांग्रेस रुकावट डाल रही थी।
01:37 PM, 29-Nov-2022
भाजपा का खरगे पर पलटवार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से की है। पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी के लिए इस तरह की गाली-गलोच करना वो भी गुजरात में ये निंदनीय है।
संबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी गुजरात के पुत्र हैं। वो गुजराती है, जो गुजरात के स्वाभिमान के रूप में है। हिंदुस्तान के गरीब को कैसे आगे ले जा सके उसके लिए काम कर रहे है। गुजरात की मिट्टी को सैल्यूट है जिसने ऐसा सपूत दिया है। उनको रावण कहना सिर्फ पीएम मोदी का अपमान नहीं ये प्रत्येक गुजराती का अपमान है, गुजरात का अपमान है।