फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tauktae Live: अगले 24 घंटे में और तीव्र हो सकता है चक्रवाती तूफान ‘ताउते’

Mon, 17 May 2021 01:04 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 17 May 2021 01:04 AM IST
खास बातें

Cyclone Tauktae Live News Updates: मौसम विभाग के मुताबिक ताउते अगले 24 घंटे में गंभीर और उसके बाद बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। यह 18 मई की दोपहर से शाम के बीच गुजरात के पोरबंदर से होता हुआ पाकिस्तान की ओर रुख करेगा। इस दौरान पोरबंदर और नालिया तट पर इसके भारी तबाही मचाने का आसार है। ताउते चक्रवात से अबतक कर्नाटक में चार लोगों की मौत हो गई और 73 गांव प्रभावित हैं। ताउते चक्रवात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की। बैठक के बाद अस्पतालों में पावर बैकअप बनाए रखने पर जोर दिया। जानिए हर अपडेट-- 

विज्ञापन
Cyclone Tauktae Live: IMD Alert, Wind Speed, Live Tracker Map of 5 Coastal States Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Gujarat and Maharashtra
चक्रवाती तूफान (सांकेतिक)

लाइव अपडेट

12:58 AM, 17-May-2021

दीव के दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 360 किमी की दूरी पर पहुंचा 'ताउते'

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रडार अवलोकन (डीडब्ल्यूआर गोवा) के अनुसार, रविवार को रात 11:30 बजे वीएससीएस ताउते 17.5N/71.9E पर केंद्रित था, जो लगभग 42.0 किलोमीटर व्यास और दीव के दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 360 किमी की दूरी पर था।

12:23 AM, 17-May-2021

केंद्रीय गृह मंत्री ने चक्रवात से निपटने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री ने गोवा के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और दमन एवं दीव में चक्रवात से निपटने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की और साथ ही कहा कि हर संभव तरीके से कोविड-19 के मरीजों के इलाज के साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने के प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में चक्रवात के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों घरों का नुकसान पहुंचा और बिजली के खंभे एवं पेड़ उखड़ गए।
विज्ञापन
12:22 AM, 17-May-2021

अमित शाह ने की गोवा के मुख्यमंत्री से बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को फोन करके राज्य में चक्रवाती तूफान ताउते से निपटने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। शाह ने राज्य की मौजूदा स्थिति के अलावा चक्रवात से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों तथा आपात परिस्थिति के लिए तैनात किए गए केन्द्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियों के बारे में भी जानकारी मांगी।

12:05 AM, 17-May-2021

सोमवार की शाम तक गुजरात तट पहुंचने का अनुमान

ताउते तूफान के सोमवार की शाम तक गुजरात तट पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद इसके मंगलवार सुबह पोरबंदर और महुवा (भावनगर जिले) को पार कर जाने का अनुमान है। इस दौरान 150 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
11:07 PM, 16-May-2021

अगले 24 घंटे में और तीव्र हो सकता है चक्रवाती तूफान ‘ताउते’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि तेज रफ्तार से आता चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ अगले 24 घंटे में और तीव्र हो सकता है और इसके सोमवार शाम तक गुजरात के तट पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि यह मंगलवार तड़के तक पोरबंदर और भावनगर जिले में महुवा के बीच राज्य के तट को पार सकता है।
08:08 PM, 16-May-2021

गुजरात में चक्रवात ताउते के खतरा बरकरार

गुजरात में चक्रवात ताउते के खतरा को देखते हुए डेढ़ लाख लोगों को निचले तटीय क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है साथ ही एसडीआरएफ की 54 टीमें तैनात हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:56 PM, 16-May-2021

चक्रवात ताउते से कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में एक की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त

कर्नाटक के मंत्री शिवराम हेब्बारी ने बताया कि उत्तर कन्नड़ के 5 तालुकों में 71 घर, 76 मछली पकड़ने वाली नावें और 271 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

 
06:17 PM, 16-May-2021

गोवा में दो लोगों की मौत, 200 से अधिक घर हुए क्षतिग्रस्त

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि चक्रवाती तूफान ताउते खतरनाक होता जा रहा है। जहां इसके चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगह सड़कें अवरूद्ध हैं। साथ ही बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।

 
06:07 PM, 16-May-2021

अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान ताउते पकड़ सकता है रफ्तार : मौसम विभाग

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान ताउते और रफ्तार पकड़ सकता है। इसके 18 मई की सुबह पोरबंदर और महुवा के बीच गुजरात तट को पार करने की बहुत संभावना है। 
06:01 PM, 16-May-2021

गुजरात बिजली विभाग ने 2000 कर्मियों को किया तैनात

चक्रवाती तूफान ताउते के खतरा को देखते हुए गुजरात सरकार ने बिजली विभाग के 2000 कर्मियों को तैनात किया है ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में बिजली बहाल किया जा सके। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed