Omicron corona variant live: ब्रिटेन समेत आठ देशों तक पहुंचा ओमिक्रॉन, बांग्लादेश ने भी अफ्रीकी उड़ानों पर लगाई रोक
{"_id":"61a1b809b20b0b339a7a3940","slug":"covid-new-strain-name-omicron-cases-live-news-update-pm-modi-meeting-on-coronavirus-south-africa-usa","type":"live","status":"publish","title_hn":"Omicron corona variant live: ब्रिटेन समेत आठ देशों तक पहुंचा ओमिक्रॉन, बांग्लादेश ने भी अफ्रीकी उड़ानों पर लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 27 Nov 2021 11:07 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:07 PM IST
खास बातें
Corona New Variant Omicron Live Updates News in Hindi: दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत समेत कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। भारत ने जहां 12 देशों के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर जांच अनिवार्य कर दिया है वहीं अमेरिका आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
कोरोना का नया स्वरूप
- फोटो : pixabay
लाइव अपडेट
11:06 PM, 27-Nov-2021
गहलोत ने की बूस्टर खुराक की मांग
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना के नए संस्करण को देखते हुए केंद्र को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। देश भर में कई लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है। कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक भी दी जानी चाहिए।11:06 PM, 27-Nov-2021
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने की अपील
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं पीएम मोदी से नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने की अपील करता हूं। इस ओर महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए। कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन पिछले वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक है।
विज्ञापन
11:00 PM, 27-Nov-2021
पाकिस्तान ने 6 अफ्रीकी देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाया
पाकिस्तान ने भी शनिवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर छह अफ्रीकी देशों और हॉन्गकॉन्ग पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर ने एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका और इससे जुड़े देशों पर पूरी तरह से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी और बोत्सवाना पर भी यह प्रतिबंध लगाए गए हैं।10:02 PM, 27-Nov-2021
बांग्लादेश ने भी अफ्रीकी फ्लाइट्स पर लगाई रोक
बांग्लादेश ने भी शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से यात्रा निलंबित कर दी है। बांग्लादेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जाहिद मलिक ने कहा कि उन्हें वायरस के नए प्रकार की जानकारी है और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को प्रवेश देने पर अस्थाई रूप से पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह नया प्रकार बेहद संक्रामक है और इसलिए हम तत्काल दक्षिण अफ्रीका से यात्रा निलंबित कर रहे हैं।09:55 PM, 27-Nov-2021
ब्रिटेन समेत आठ देशों तक पहुंचा ओमिक्रॉन
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (B.1.1.529) अब तक आठ देशों तक पहुंच गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, इजराइल, हॉन्गकॉन्ग, बोत्सवाना, बेल्जियम, जर्मनी, चेक रिपब्लिक और ब्रिटेन शामिल हैं। ब्रिटेन में रविवार को ही ओमिक्रॉन के दो मामले आए हैं। जर्मनी में भी इसने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने 24 नवंबर को इस वैरिएंट की जानकारी दी थी।09:09 PM, 27-Nov-2021
कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लगाया
ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के कारण ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। जापान, श्रीलंका, थाइलैंड और ओमान ने शनिवार को जबकि अमेरिका, ब्राजील, कनाडा और यूरोपीय यूनियन ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, एस्वातिनी, जिम्बाब्वे, नामिबिया और लीसोथो पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:44 PM, 27-Nov-2021
कोरोना वैक्सीन ओमिक्रॉन से लड़ने में सक्षम: ब्रिटिश वैज्ञानिक
ब्रिटेन के शीर्ष वैज्ञानिकों ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप कोई बड़ा खतरा नहीं है और टीके अब भी इससे होने वाली बीमारी से बचाव कर सकते हैं। ब्रिटेन सरकार के स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति से जुड़े वैज्ञानिक सलाहकार समूह (एसएजीई) के एक सूक्ष्म जीवविज्ञानी प्रोफेसर कैलम सेम्पल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में सामने आया और दुनियाभर में सुर्खियों में छाया नया स्वरूप ‘बी.1.1.1.529’ (ओमीक्रॉन) कोई बड़ी आपदा नहीं है। टीकाकरण से मिलने वाली प्रतिरक्षा अब भी आपको गंभीर बीमारी से बचा सकती है।08:39 PM, 27-Nov-2021
दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों से कर रहे बात: डॉ. फाउची
अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कहा है कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन दक्षिण अफ्रीका में तेजी से फैल रहा है और अमेरिकी वैज्ञानिक उस देश में अपने सहयोगियों के साथ नए स्वरूप की जांच करने में जुटे हुए हैं। हम यह पता लगाने के लिए उनसे बात कर रहे हैं कि यह एंटीबॉडी को नुकसान पहुंचाता है या नहीं।
08:19 PM, 27-Nov-2021
ब्रिटेन पहुंचा ओमिक्रॉन
इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चेम्सफोर्ड और नॉटिंघम में वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। जावेद ने ट्वीट किया कि ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के दो मामलों की पुष्टि हुई है। दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े हैं दक्षिण अफ्रीका की यात्रा से संबंधित हैं।08:00 PM, 27-Nov-2021