फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron corona variant live: ब्रिटेन समेत आठ देशों तक पहुंचा ओमिक्रॉन, बांग्लादेश ने भी अफ्रीकी उड़ानों पर लगाई रोक

Sat, 27 Nov 2021 11:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Nov 2021 11:07 PM IST
खास बातें

Corona New Variant Omicron Live Updates News in Hindi: दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत समेत कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। भारत ने जहां 12 देशों के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर जांच अनिवार्य कर दिया है वहीं अमेरिका आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Covid new strain name omicron cases live news update: pm modi meeting on coronavirus, south africa, usa
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay

लाइव अपडेट

11:06 PM, 27-Nov-2021

गहलोत ने की बूस्टर खुराक की मांग

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना के नए संस्करण को देखते हुए केंद्र को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। देश भर में कई लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है। कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक भी दी जानी चाहिए। 
11:06 PM, 27-Nov-2021

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने की अपील

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं पीएम मोदी से नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने की अपील करता हूं। इस ओर महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए। कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन पिछले वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक है।
विज्ञापन
11:00 PM, 27-Nov-2021

पाकिस्तान ने 6 अफ्रीकी देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाया

पाकिस्तान ने भी शनिवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर छह अफ्रीकी देशों और हॉन्गकॉन्ग पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर ने एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका और इससे जुड़े देशों पर पूरी तरह से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी और बोत्सवाना पर भी यह प्रतिबंध लगाए गए हैं।
10:02 PM, 27-Nov-2021

बांग्लादेश ने भी अफ्रीकी फ्लाइट्स पर लगाई रोक

बांग्लादेश ने भी शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से यात्रा निलंबित कर दी है। बांग्लादेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जाहिद मलिक ने कहा कि उन्हें वायरस के नए प्रकार की जानकारी है और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को प्रवेश देने पर अस्थाई रूप से पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह नया प्रकार बेहद संक्रामक है और इसलिए हम तत्काल दक्षिण अफ्रीका से यात्रा निलंबित कर रहे हैं।
09:55 PM, 27-Nov-2021

ब्रिटेन समेत आठ देशों तक पहुंचा ओमिक्रॉन

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (B.1.1.529) अब तक आठ देशों तक पहुंच गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, इजराइल, हॉन्गकॉन्ग, बोत्सवाना, बेल्जियम, जर्मनी, चेक रिपब्लिक और ब्रिटेन शामिल हैं। ब्रिटेन में रविवार को ही ओमिक्रॉन के दो मामले आए हैं। जर्मनी में भी इसने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने 24 नवंबर को इस वैरिएंट की जानकारी दी थी।
09:09 PM, 27-Nov-2021

कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लगाया

ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के कारण ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। जापान, श्रीलंका, थाइलैंड और ओमान ने शनिवार को जबकि अमेरिका, ब्राजील, कनाडा और यूरोपीय यूनियन ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, एस्वातिनी, जिम्बाब्वे, नामिबिया और लीसोथो पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:44 PM, 27-Nov-2021

कोरोना वैक्सीन ओमिक्रॉन से लड़ने में सक्षम: ब्रिटिश वैज्ञानिक

ब्रिटेन के शीर्ष वैज्ञानिकों ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप कोई बड़ा खतरा नहीं है और टीके अब भी इससे होने वाली बीमारी से बचाव कर सकते हैं। ब्रिटेन सरकार के स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति से जुड़े वैज्ञानिक सलाहकार समूह (एसएजीई) के एक सूक्ष्म जीवविज्ञानी प्रोफेसर कैलम सेम्पल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में सामने आया और दुनियाभर में सुर्खियों में छाया नया स्वरूप ‘बी.1.1.1.529’ (ओमीक्रॉन) कोई बड़ी आपदा नहीं है। टीकाकरण से मिलने वाली प्रतिरक्षा अब भी आपको गंभीर बीमारी से बचा सकती है।
08:39 PM, 27-Nov-2021

दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों से कर रहे बात: डॉ. फाउची

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कहा है कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन दक्षिण अफ्रीका में तेजी से फैल रहा है और अमेरिकी वैज्ञानिक उस देश में अपने सहयोगियों के साथ नए स्वरूप की जांच करने में जुटे हुए हैं। हम यह पता लगाने के लिए उनसे बात कर रहे हैं कि यह एंटीबॉडी को नुकसान पहुंचाता है या नहीं।

08:19 PM, 27-Nov-2021

ब्रिटेन पहुंचा ओमिक्रॉन

इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।  स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चेम्सफोर्ड और नॉटिंघम में वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। जावेद ने ट्वीट किया कि ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के दो मामलों की पुष्टि हुई है। दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े हैं दक्षिण अफ्रीका की यात्रा से संबंधित हैं।
08:00 PM, 27-Nov-2021

नेपाल ने अनिवार्य किया क्वारंटीन

इस बीच नेपाल में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों के लिए सात दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। यह नियम दक्षिण अफ्रीका होकर नेपाल आ रहे लोगों पर भी लागू होगा। इससे पहले ब्रिटेन ने शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, जिम्बाब्वे और नामीबिया से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लागू कर दिया था। इसके अलावा जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, माल्टा और चेक गणराज्य, यूरोप के उन देशों में शामिल है जिन्होंने यात्रा पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed