फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live : असम में 2805 नए मामले सामने आए, 35 मरीजों की मौत

Tue, 22 Jun 2021 01:25 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 22 Jun 2021 01:25 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले तेज गति से कम हो रहे हैं। रविवार को सामने आए दैनिक मामले पिछले 81 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए। इसके अलावा कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी अब घटने लगा है। कोरोना के कम मामलों को देखते हुए अब कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया अपनानी शुरू कर दी है, हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन जारी है। आज से 18+ लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए टीका लगाया जाएगा। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 53256 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 1422 मरीजों की मौत हुई। देश में कोरोना संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
covid 19 coronavirus cases in india latest news update today on june 21st 2021 vaccination
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

01:23 AM, 22-Jun-2021

असम में 2805 नए मामले आए

असम में सोमवार को 2,805 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,85,310 हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 35 और मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,243 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

08:51 PM, 21-Jun-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6270 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,270 नए मामले सामने आए हैं और 94 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 13,758 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
विज्ञापन
08:48 PM, 21-Jun-2021

संक्रमण के अधिक मामलों वाले जिलों में असम लगा सकता है कड़े प्रतिबंध

असम सरकार के आदेश में कहा गया है कि राज्य के कुछ जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन प्रदेश में महामारी संबंधी स्थिति कुल मिलाकर अब भी अनिश्चित बनी हुई है जिसके लिए ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में अब भी पर्याप्त कदमों की आवश्यकता है।
08:46 PM, 21-Jun-2021

फेक वैक्सीनेशन मामले में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुंबई की खार पुलिस ने कथित फेक वैक्सीनेशन के संबंध में 6 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें राजेश पांडे, संजय गुप्ता समेत 4 अज्ञात व्यक्तियों का नाम शामिल है।
08:43 PM, 21-Jun-2021

हैदराबाद में ब्लैक फंगस दवाई की कालाबाजारी मामले में तीन गिरफ्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ब्लैक फंगस दवाई की कालाबाजारी मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने बताया कि आरोपी दवा को 35-50 हजार रुपए में बेचते थे। इनके पास से 36 एम्फोटेरिसीन-बी इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। 
08:18 PM, 21-Jun-2021

संपूर्ण वैक्सीनेशन के बाद खुलेंगे स्कूल और कॉलेज : शिवराज

कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम लोगों को 10 लाख वैक्सीन लगाने का संकल्प था लेकिन मध्यप्रदेश में जैसा माहौल बना और वैक्सीनेशन अभियान से समाज का हर वर्ग जुड़ गया। हम 10 लाख की बजाए 15 लाख वैक्सीन लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज जितना वैक्सीनेशन हुआ है, उसमें मध्य प्रदेश ने अकेले 20 फीसदी से ज़्यादा वैक्सीन लगा दी। अगर संपूर्ण वैक्सीनेशन हो गया तो हम कॉलेज, कोचिंग संस्थान खोल सकते हैं। हम 1, 2 और 3 जुलाई फिर एक महाअभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:06 PM, 21-Jun-2021

रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण पर पीएम मोदी ने जताई प्रसन्नता

योग दिवस पर रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण होने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और प्रसन्नता देने वाली है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन कोरोना महामारी के खिलाफ हमारा सबसे मजबूत हथियार बना हुआ है। उन सभी को बधाई जिन्होंने टीका लगाया और सभी अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को भी बधाई, वेल डन इंडिया।
07:58 PM, 21-Jun-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7427 नए मामले

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,427 नए मामले सामने आए हैं और 189 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 15,281 लोग स्वस्थ हो गए।

 
07:04 PM, 21-Jun-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7499 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,499 नए मामले सामने आए हैं और 94 लोगों की मौत हो गई है।

 
06:44 PM, 21-Jun-2021

बिहार सरकार ने पाबंदी में दी ढील

कोरोना के मामले में कमी होने के बाद बिहार सरकार ने पाबंदी में ढील देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। इसके तहत अब 23 जून से 6 जुलाई तक सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे, दुकानें 7 बजे संध्या तक खुलेगी, रात्रि कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्क और उद्यान 6 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed