Corona Live: असम में कोरोना के 2169 नए मामले दर्ज, 23 लोगों की मौत
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब सुस्त पड़ने लगी है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में बीते 24 घंटे में 31,443 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 546 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को 37,154 नए मरीज मिले और 724 लोगों की संक्रमण से जान चली गई थी। कोरोना का कहर कम होने के साथ ही राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया जारी है। स्कूल-कॉलेज, शॉपिंग मॉल, दुकानें, बाजार, जिम और रेस्तरां खोलने की इजाजत दी जा रही है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
झारखंड में कोविड-19 के 43 नये मामले
झारखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 43 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,371 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में लगातार चौथे दिन पिछले चौबीस घंटों में किसी और संक्रमित की मौत नहीं हुई जिसके चलते राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5,119 पर स्थिर रही।
राज्य में 3,40,862 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 390 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कुल 43,712 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 43 संक्रमित पाये गये। रांची में आठ और पूर्वी सिंहभूम में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 295 नए मामले
असम में 2169 नए मामले दर्ज किए गए
मरने वालों की संख्या: 4,888 है।
राजस्थान में कोरोना वायरस के 'कप्पा' स्वरूप के 11 मामलों की पुष्टि
राजस्थान में कोरोना वायरस के कप्पा स्वरूप से संक्रमित 11 मरीज मिले हैं। राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कप्पा स्परूप से संक्रमित 11 मरीजों में से 4-4 अलवर और जयपुर, दो बाड़मेर से और एक भीलवाड़ा से हैं। उन्होंने बताया कि जीनोम अनुक्रमण के बाद इन मामलों की पुष्टि हुई है।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि हालांकि कप्पा स्वरूप, डेल्टा स्वरूप के मुकाबले कम घातक है। राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले आये। राज्य में 613 उपचाराधीन मरीज हैं।
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2505 नए मामले
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2567 नए मामले
Andhra Pradesh reports 2,567 fresh #COVID cases, 3,034 recoveries, and 18 deaths in the past 24 hours.
— ANI (@ANI) July 13, 2021
Active cases: 26,710
Total recoveries: 18,87,236
Death toll: 13,042 pic.twitter.com/b8L7MlPxhE