08:29 PM, 12-Jul-2021
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 92 लोग स्वस्थ भी हो गए।
08:08 PM, 12-Jul-2021
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7603 नए मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,603 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 15,277 लोग स्वस्थ भी हो गए।
07:19 PM, 12-Jul-2021
केरल में एक और महिला की जांच में जीका वायरस की पुष्टि
केरल में सोमवार को 73 वर्षीय एक महिला की जांच में जीका वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19 हो गए। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा था और अस्पताल द्वारा नमूने को कोयंबटूर स्थित एक प्रयोगशाला भेजा या था जिसमें वायरस का पता चला। जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसी समय अलप्पुझा में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला की इकाई में पांच नमूने भेजे गए थे जिनमें जीका वायरस की पुष्टि नहीं हुई।
07:01 PM, 12-Jul-2021
नेपाल को अमेरिका से जॉनसन एंड जॉनसन टीके की 15 लाख खुराक प्राप्त हुईं
नेपाल को सोमवार को अमेरिका से जॉनसन एंड जॉनसन टीके की 15 लाख से अधिक खुराक मिली। नेपाल को टीके की ये खुराकें उस समय मिली है जब देश इस समय टीकों की गंभीर कमी का सामना कर रहा है। नेपाल को मिली टीके की यह पहली खेप है। अमेरिका ने ‘कोवैक्स योजना’ के जरिये नेपाल को 15,34,850 खुराक प्रदान की। अमेरिकी राजदूत रैंडी बेरी ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ को टीके सौंपे।
06:25 PM, 12-Jul-2021
असम में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों से 7.44 करोड़ रुपये जुर्माना
असम में 2020 में कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन करने पर जुर्माने के रूप में 7.44 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई है। कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पिछले साल जुर्माने की राशि 7,44,38,100 रुपये थी।
04:37 PM, 12-Jul-2021
एबॉट ने भारत में कोविड-19 की परीक्षण किट पेश की
स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एबॉट ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में वयस्कों और बच्चों में लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले सार्स-सीओवी-2 वायरस का पता लगाने के लिए कोविड-19 घरेलू परीक्षण किट पेश की है, जिसकी कीमत 325 रुपये है
04:10 PM, 12-Jul-2021
ओडिशा मे बीते 24 घंटे में कोरोना के 1993 नए मामले
ओडिशा मे बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,993 नए मामले सामने आए हैं और 63 लोगों की मौत हो गई। अब राज्य में कुल मृतकों की संख्या 4,662 हो गई है।
12:25 PM, 12-Jul-2021
टीकाकरण: राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.54 वैक्सीन का स्टॉक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.54 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त खुराकें मौजूद हैं। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 38.86 करोड़ खुराक उपलब्ध करवाई गई हैं तथा और 63,84,230 खुराकें उन्हें दी जाएंगी। टीके की कुल खुराकों में से 37,31,88,834 खुराकों (बेकार गई खुराकों समेत) का इस्तेमाल हुआ है।
10:08 AM, 12-Jul-2021
देश में कोरोना रिकवरी रेट 97.22%
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.22 फीसदी है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.46 फीसदी हैं और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.59 फीसदी है।
10:08 AM, 12-Jul-2021
टीकाकरण: अब तक 37.73 करोड़ वैक्सीन लगीं
कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए देश में तेजी कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 12,35,287 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37,73,52,501 पहुंच गया है।