LIVE: खरगे के बयान पर भाजपा कर रही विरोध प्रदर्शन, रेखा गुप्ता बोलीं- मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ रही कांग्रे
LIVE: पटना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। जिसके बाद से ही भाजपा नेता कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ हमलावर है और उनसे बिन शर्त माफी की मांग कर रही है। वहीं, भाजपा ने आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का एलान किया। विरोध प्रदर्शन से जुड़े ताजा अपडेट के लिए पढ़े ये लाइव...
लाइव अपडेट
'खरगे से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मैं ऐसी बात पंजाब कांग्रेस के छोटे नेताओं से उम्मीद नहीं करता लेकिन यहां तो कांग्रेस अध्यक्ष ने ही ऐसी बात कह दी जो कि नहीं कहनी चाहिए। उनके मुंह से ऐसे बयान बिल्कुल भी शोभा नहीं देते। मुझे लगता है कि उन्हें इस गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।खरगे की टिप्पणी के खिलाफ लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के विरोध में लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खरगे के बयान पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी की आलोचना की और इसे अनुचित बताया।'कांग्रेस अध्यक्ष की भाषा का स्तर तेजी से गिरा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने निराशा जताते हुए कहा कि खरगे कर्नाटक के एक वरिष्ठ नेता रहे हैं और वह उन्हें कई वर्षों से जानते हैं। उन्होंने कहा कि पहले उनके मन में खरगे के प्रति कुछ सम्मान था, लेकिन अब उनकी भाषा सड़कछाप गुंडों जैसी हो गई है और वह असामाजिक तत्वों तथा घटिया लोगों की तरह बात कर रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खरगे के राजनीतिक संवाद का स्तर तेजी से गिरा है, जो बेहद निराशाजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में लगातार हताशा बढ़ रही है, क्योंकि उसकी कोई भी रणनीति कामयाब नहीं हो रही है। चंद्रशेखर के मुताबिक, खरगे की टिप्पणी देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को भी दर्शाती है।
देवगौड़ा का टिप्पणी से इंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं आज इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने जा रहा हूं। जो कुछ भी हुआ है, मैं उसके बारे में कुछ साझा नहीं करना चाहता।' देवगौड़ा के इस बयान के बाद उन्होंने खरगे की टिप्पणी पर कोई स्पष्ट राजनीतिक रुख जाहिर नहीं किया।
'हार की हताशा में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ रही कांग्रेस'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस, उसके नेता और गठबंधन के सहयोगी इतने हताश हो चुके हैं कि उन्होंने सभ्य व्यवहार और शालीनता की सभी सीमाएं लांघ दी हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार हार और जनता द्वारा नकारे जाने की हताशा कांग्रेस नेताओं के चेहरे और उनकी भाषा में साफ दिखाई देती है। वे गाली-गलौज करने, अपमानजनक बातें कहने और यहां तक कि प्रधानमंत्री के दिवंगत माता-पिता को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेम करती है और बार-बार उन्हें तथा उनकी पार्टी को विभिन्न राज्यों में जनादेश देती रही है। प्रधानमंत्री के विकास कार्य लोगों के दिलों में बसे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अपशब्दों का इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को कैसे खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होने वाला है।खरगे की टिप्पणी के खिलाफ पटना में भाजपा का प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के विरोध में पटना में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित भाजपा के अन्य नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने खरगे की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए इसे अनुचित बताया और कांग्रेस अध्यक्ष के बयान का विरोध किया।
#WATCH | Delhi: Delhi BJP President Harsh Malhotra along with other BJP leaders hold a prortest against Congress National President Mallikarjun Kharge for his remarks over Prime Minister Narendra Modi in Patna. https://t.co/BddcLyhLhl
— ANI (@ANI) October 26, 2026