फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

LIVE: खरगे के बयान पर संग्राम, भाजपा देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन, पटना में फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला

Mon, 26 Oct 2026 12:16 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 26 Oct 2026 12:16 PM IST
खास बातें

LIVE: पटना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। जिसके बाद से ही भाजपा नेता कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ हमलावर है और उनसे बिन शर्त माफी की मांग कर रही है। वहीं, भाजपा ने आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का एलान किया। विरोध प्रदर्शन से जुड़े ताजा अपडेट के लिए पढ़े ये लाइव...

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge controversial statement BJP protests LIVE remarks on PM Modi father
मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

12:43 PM, 26-Oct-2026

'राजनीतिक बयानबाजी में भाषा की मर्यादा पर हो चर्चा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा ने कहा कि खरगे जी एक अनुभवी नेता हैं और उनसे इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं की जाती। इस बात पर कोई दो राय नहीं है कि ऐसी टिप्पणियों पर नाराजगी जताई जानी चाहिए, लेकिन यह नाराजगी चयनात्मक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो मीडिया में और न ही अन्य राजनीतिक दलों में इस मुद्दे पर वैसी नाराजगी देखी है। मनोज झा ने कहा कि वह संसद के भीतर और बाहर कई बार यह मांग उठा चुके हैं कि संसद का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाकर इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे के लिए किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 10-12 साल पहले की ऐसी कोई घटना बताई जाए, जब इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया हो। उन्होंने कहा कि पिछले 12-14 वर्षों में ऐसा क्या बदल गया है कि देश की राजनीति में दुश्मनी की भाषा का चलन बढ़ गया है और आखिर ऐसा क्यों हुआ है?

12:35 PM, 26-Oct-2026

'यह भारत और राजनीति की गरिमा का अपमान'

मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं, बल्कि भारत का अपमान है। यह राजनीति की गरिमा पर भी हमला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को विरोध दर्ज कराने, नीतियों पर सवाल उठाने और सरकार की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाओं को पार नहीं करना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस ने केवल राजनीतिक पतन ही नहीं, बल्कि वैचारिक पतन का भी अनुभव किया है। कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता हर बात पर नजर रखती है और समय आने पर उचित जवाब देती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तरह की टिप्पणियों से विचलित नहीं होंगे और न ही जनता की सेवा करने के उनके संकल्प को किसी भी तरह कमजोर किया जा सकता है।

विज्ञापन
12:25 PM, 26-Oct-2026

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर पीएम मोदी के अपमान का लगाया आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करते रहे हैं। देश ने उनके बयानों को बर्दाश्त किया, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता और मां तक का अपमान किया। मौर्य ने कहा कि ऐसे कांग्रेस नेताओं को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अपने बयानों के लिए देश की जनता को जवाब देना होगा और उसे इसकी कीमत ब्याज समेत चुकानी पड़ेगी।

12:16 PM, 26-Oct-2026

'लोकतंत्र में इस तरह की टिप्पणियों के लिए जगह नहीं'

मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की टिप्पणियों के लिए शायद कोई जगह नहीं है और खरगे ने पहली बार इस तरह का बयान नहीं दिया है। शेखावत ने कहा कि उनके विचार में इस तरह की टिप्पणियां कांग्रेस के बौद्धिक दिवालियापन को दर्शाती हैं।

12:14 PM, 26-Oct-2026

'पीएम मोदी लोगों के दिलों में बसते हैं'

मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणियों पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना है और वह देश के लोगों के दिलों में बसते हैं। चुनाव के नतीजे सबके सामने हैं। झा ने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणियों पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि वह खरगे के बयानों पर लगातार नजर रख रहे हैं और उन्हें लगता है कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल जानबूझकर किया जा रहा है। गलती से आवेश में कुछ कह देने और सोच-समझकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने में अंतर होता है। झा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा भी इसी तरह की टिप्पणियों को दोहराना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जिसकी राजनीति में कभी एक गरिमा हुआ करती थी, लेकिन राहुल गांधी के आने के बाद पार्टी में गाली-गलौज और कटुता की संस्कृति पनपने लगी है। झा ने दावा किया कि देश की राजनीति में कांग्रेस के लिए अब कोई गुंजाइश नहीं बची है और उसका भविष्य अंधकारमय है।
11:41 AM, 26-Oct-2026

'आलोचना की आड़ में सीमाएं लांघना उचित नहीं'

वहीं, इस पूरे मुद्दे पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत पिता का अपमान करना कोई राजनीतिक साहस नहीं, बल्कि सार्वजनिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति शर्मनाक अनादर है। ऐसी व्यक्तिगत टिप्पणियां राजनीतिक विमर्श के गिरते स्तर को उजागर करती हैं और उन करोड़ों नागरिकों के जनादेश के प्रति अनादर दर्शाती हैं, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपना नेता चुना है। लोकतंत्र में असहमति का स्वागत है, लेकिन असहमति तथ्यों, नीतियों और रचनात्मक बहस के आधार पर होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत अपमान और ओछी टिप्पणियों के माध्यम से। प्रधानमंत्री सहित हर जनप्रतिनिधि की आलोचना हो सकती है, लेकिन आलोचना की आड़ में मर्यादा और सम्मान की सीमाएं लांघना किसी भी तरह उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 26-Oct-2026

'यह कांग्रेस पार्टी का वैचारिक दिवालियापन'

मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत माता-पिता को लेकर बार-बार अभद्र, घटिया और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस पार्टी के वैचारिक दिवालियापन और हताशा को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जनता इस तरह की अशिष्ट और आपत्तिजनक बयानबाजी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। संजय सरावगी ने बताया कि बीजेपी ने आज देशभर में सभी राज्यों के पार्टी मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बिहार बीजेपी भी खरगे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करेगी।
11:21 AM, 26-Oct-2026

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका खरगे का पूतला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा पटना महानगर इकाई ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरगे की टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। इसके साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पूतला भी फूंका। 
 

 

11:17 AM, 26-Oct-2026

'सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी'

इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सभ्यता की जननी है, ऐसे में बिहार की धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और पद की गरिमा का सम्मान बनाए रखना जरूरी है। राजनीतिक विरोध तथ्यों और तर्कों पर आधारित होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों पर।
11:15 AM, 26-Oct-2026

'खरगे की टिप्पणी उनकी हताशा का नतीजा'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि यह खरगे की हताशा का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का बॉस राहुल गांधी हो, उसका हताश होना स्वाभाविक है। राजनीति का ध्यान वास्तविक मुद्दों पर होना चाहिए और ‘राष्ट्र प्रथम’ हर राजनेता की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि दुर्भाग्यवश देश में विपक्ष राष्ट्रविरोधी और धर्मविरोधी राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब जनता विपक्ष को नकार देती है, तो उसके नेता इस तरह की अभद्र भाषा का सहारा लेने लगते हैं।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed