Assembly Election Live: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की आखिरी सूची, चार विधायकों के टिकट काटे
{"_id":"6534ad6c37eed5a6c20381f5","slug":"assembly-election-2023-live-updates-mp-chhattisgarh-rajasthan-telangana-mizoram-candidate-lists-news-in-hindi-2023-10-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की आखिरी सूची, चार विधायकों के टिकट काटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 22 Oct 2023 10:42 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:42 PM IST
खास बातें
Vidhan Sabha Chunav 2023 News: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने राजस्थान चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीन नामों का एलान किया गया है और पार्टी जल्द ही अन्य नामों का भी एलान कर सकती है। बता दें कि एआईएमआईएम पहली बार राजस्थान चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है। पार्टी ने जयपुर की हवा महल विधानसभा, सीकर की फतेहपुर और भरतपुर की कमान सीट से अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:41 PM, 22-Oct-2023
छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने आखिरी सूची में काटे चार विधायकों के टिकट
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 7 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी व अंतिम सूची जारी की। इसमें चार विधायकों के टिकट काट कर नए चेहरों को मौका दिया गया है। कांग्रेस ने बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव, रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा, सरायपाली से छत्री निषाद, महासमुंद से डॉ. रश्मि चंद्राकर, कसडोल से संदीप साहू, सिहावा से अंबिका मरकाम और धमतरी से ओंकार साहू को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने मौजूदा विधायकों शकुंतला साहू, किस्मत लाल नंद, विनोद सेवक लाल और लक्ष्मी धुव्र का टिकट काटा है। कांग्रेस ने 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। राज्य में दो चरणों में चुनाव होना है।
08:53 PM, 22-Oct-2023
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी
कांग्रेस ने आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।
विज्ञापन
08:19 PM, 22-Oct-2023
कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। गोविंद राम मेघवाल खाजूवाला से, प्रताप सिंह खाचरियावास सिविल लाइंस से, परसादी लाल मीना लोलसोट से चुनाव लड़ेंगे।
08:14 PM, 22-Oct-2023
कांग्रेस की केरल इकाई के प्रमुख जोस के. मणि नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष जोस के. मणि ने रविवार को मीडिया में आई इन खबरों का खंडन किया कि वह कोट्टायम निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और उनकी पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। मणि ने 2009 और 2014 के चुनाव में कोट्टायम सीट से जीत हासिल की थी। अभी, वह राज्यसभा सदस्य हैं।
07:11 PM, 22-Oct-2023
ओवैसी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो राहुल गांधी और अशोक गहलोत का वोटर है वह मोदी को भी अपना हीरो मानता है और उन्हें वोट दे देता है और जब हम चुनाव लड़ते हैं तो हमपर इल्जाम लगाया जाता है कि असदुद्दीन ओवैसी वोट काटने के लिए आ गया। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि मैं तो पहली बार राजस्थान में आकर चुनाव लड़ रहा हूं, लेकिन इससे पहले भाजपा किसकी वजह से जीती? इसका जवाब कांग्रेस नहीं दे पाएगी लेकिन वे कल से शुरू हो जाएंगे कि ओवैसी आया और भड़काऊ भाषण दे दिया।05:41 PM, 22-Oct-2023
3 सांसद, 3 विधायक और 12 पूर्व विधायकों को तेलंगाना में टिकट
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी की गई है। इस सूची में कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। 3 सांसद, 3 विधायक और लगभग 12 पूर्व विधायक इस सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:06 PM, 22-Oct-2023
अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही यह बात
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने सदैव जातिगत जनगणना का विरोध किया है। मध्य प्रदेश में कभी भी पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री नहीं होने दिया, कांग्रेस ने पूर्व से पिछड़े वर्ग का विरोध किया है और आज वे पिछड़े वर्गों की बात कर रही है? दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले वे अपने गिरेबान में झांके। शायद अखिलेश यादव को भी देर से ही सही जागरूकता पैदा हो गई। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।03:53 PM, 22-Oct-2023
घोषणा पत्र के सवाल पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कही यह बात
घोषणा पत्र के सवाल पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि विपक्ष के लोग पहले तैयारी करते हैं, लेकिन भाजपा ने एक बात भी छत्तीसगढ़ की जनता को नहीं कही, बस इतना कहा कि उल्टा लटका देंगे। ये धमकी वाली बात गली मोहल्ले में दादा लोग करते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए क्या करेंगे ये नहीं बताया। आपकी (भाजपा) नीयत ये है कि सरकार में आया जाए और छत्तीसगढ़ की सारी खदान और फैक्ट्रियों को अदाणी को सौंप दें।
03:41 PM, 22-Oct-2023
पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'पीएम मोदी हमेशा चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते हैं। जब देश में उनके खिलाफ माहौल बन रहा है तो वह विज्ञापन जारी करते हैं। मैं देख रहा हूं कि किसी योजना के प्रचार के लिए अफसरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वह किसी को नहीं छोड़ रहे हैं। वह सभी से कह रहे हैं कि सभी रथ यात्रा निकालकर लोगों को सरकार के कामों के बारे में बताएं। यह कदम लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए है और यह ठीक नहीं है। हम इसकी निंदा करते हैं और इसी लिए हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।'03:30 PM, 22-Oct-2023
'माहौल हमारे पक्ष में है'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव का माहौल उनके पक्ष में है और हम सभी पांचों राज्यों में जीत दर्ज करेंगे। आज की ये स्थिति है लेकिन हर कोई कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में जाकर खुद के लिए वोट मांगा।#WATCH | Congress president Mallikarjun Kharge says, "The atmosphere is in our favour. We will win all the five states. Us-5, Them-0. This is the situation today. But everyone makes an effort. They too are making efforts. I find it laughable that he (PM) went to Madhya Pradesh… pic.twitter.com/olyi45kUew
— ANI (@ANI) October 22, 2023