LIVE: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस-BRS एक समान, दोनों से रहें सावधान; कांग्रेस बोली- तेलंगाना में हम सरकार बनाएंगे
Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने हैदराबाद में कहा कि हम तेलंगाना में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोग बीआरएस सरकार से तंग आ चुके हैं। यह भ्रष्ट सरकार है। भाजपा, बीआरएस को सपोर्ट कर रही है और वह किसी भी कीमत पर केसीआर की मदद करना चाहते हैं लेकिन हम तेलंगाना में आराम से बहुमत वाली सरकार बनाएंगे। वहीं बीआरएस नेता केटी रामाराव ने कहा कि देश में तेलंगाना से बेहतर राज्य दिखाइए, जहां लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया हो।
लाइव अपडेट
भाजपा हैदराबाद को भाग्यलक्ष्मी का केंद्र बनाएगी; तेलंगाना की चुनावी रैली में CM योगी
तेलंगाना में भाजपा का प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, बहुमत मिलने के बाद भाजपा तेलंगाना को भाग्यलक्ष्मी का केंद्र बिंदु बनाएगी। उन्होंने कुथबुल्लापुर में रोड शो के दौरान सत्तारूढ़ दल- बीआरएस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना सरकार संगठित अपराध क्राइम माफिया के रूप में काम कर रही है। आपराधिक मामलों में कार्रवाई के लिए बुलडोजर के इस्तेमाल का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा, इनके अवैध साम्राज्य पर यूपी का बुल्डोजर चलेगा। उन्होंने कहा, दूसरी ओर युवाओं के आशीर्वाद से भाजपा तेलंगाना में फिर से भगवा लहराने का काम करेगी।#WATCH कुथबुल्लापुर, तेलंगाना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा ने पहले से तय कर रखा है कि हैदराबाद को भाग्यलक्ष्मी का केंद्र बिंदु बनाएंगे... जो लोग आज तेलंगाना में लैंड माफिया, सैंड माफिया और संगठित अपराध क्राइम माफिया के रूप… pic.twitter.com/QO8ctT3myL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2023
नड्डा बोले- 'तेलंगाना पिछड़ा, केवल सीएम KCR का परिवार आगे बढ़ा, कांग्रेस को भी माफ नहीं करेगी जनता'
तेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रही बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री भी रैलियां कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में नड्डा ने कहा, ''तेलंगाना के लोग कांग्रेस के दमन को कभी नहीं भूलेंगे, वे कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। जहां तक बीआरएस का सवाल है...तेलंगाना बनने के बाद राज्य पिछड़ा हुआ है जबकि केसीआर के परिवार आगे बढ़ गया है।#WATCH | Hyderabad, Telangana: BJP National President JP Nadda says, "The people of Telangana will never forget the suppression by the Congress, they will never forgive Congress. As far as BRS is concerned...after Telangana was formed, the state has remained backward while KCR's… pic.twitter.com/LIp3svWfU2
— ANI (@ANI) November 26, 2023
30 नवंबर की वोटिंग के लिए आयोग कितना तैयार; निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने आयोग की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं और राजनीतिक दलों की मदद के लिए आयोग ने पर्याप्त केंद्रों का बंदोबस्त किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं।#WATCH | Telangana Chief Electoral Officer Vikas Raj addresses a press conference in Hyderabad ahead of voting for the state assembly elections on November 30. #TelanganaElections2023 pic.twitter.com/FI15kQOBjW
— ANI (@ANI) November 26, 2023
निर्मल में पीएम मोदी की जनसभा, बीआरएस पर बरसे; खिलौना उद्योग पुनर्जीवित करने का वादा
तेलंगाना में धुआंधार चुनावी रैलियों की कड़ी में पीएम मोदी ने निर्मल जिले में भी सभा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज पूरी दुनिया 'मेक इन इंडिया' पहल की सराहना कर रही है, लेकिन बीआरएस और कांग्रेस को देखिए, वे 'मेक इन इंडिया' के बारे में बात तक नहीं करते हैं।निर्मल, तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज पूरी दुनिया 'मेक इन इंडिया' पहल की सराहना कर रही है, लेकिन बीआरएस और कांग्रेस को देखिए, वे 'मेक इन इंडिया' के बारे में बात तक नहीं करते हैं। बीआरएस और कांग्रेस की इस मानसिकता ने निर्मल के सदियों पुराने खिलौना उद्योग को… pic.twitter.com/ymPLmTCfho
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण निर्मल का सदियों पुराना खिलौना उद्योग चकनाचूर हो गया है। उन्होंने कहा, आज जब भारत खिलौना निर्यात में नए कीर्तिमान बना रहा है, बीआरएस निर्मल के खिलौना उद्योग को नष्ट करने में लगा हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्मल के खिलौना उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए एक अभियान शुरू करेगी।
PM मोदी आक्रामक, कहा- तेलंगाना के किसान सीएम केसीआर को भेजेंगे फार्महाउस
तेलंगाना की चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी के तेवर काफी आक्रामक दिखे। उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर को आड़े हाथों लिया और कहा कि पिछले 10 साल के दौरान उन्होंने सरकार अपने फार्महाउस से चलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार तेलंगाना के किसान सीएम के चंद्रशेखर राव को हमेशा के लिए फार्म हाउस भेजने वाले हैं।For 10 years, KCR ran the government from the farmhouse!
— BJP LIVE (@BJPLive) November 26, 2023
Today, the farmers of Telangana have decided that they will send KCR 'permanently' to his farmhouse!
- PM @narendramodi#DoubleEngine4Telangana pic.twitter.com/rZFWtTi7QA
तेलंगाना में बोले दिग्विजय सिंह- कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारों के लिए नियम बनेंगे
तेलंगाना में चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ''तेलंगाना में हमें 'मिनी व्यापमं' की शिकायत मिली थी...हमारी सरकार बनी तो बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए नियम बनाए जाएंगे।" उन्होंने कहा, कांग्रेस का वादा है कि रोजगार देने में कोई अनियमितता नहीं रहेगी।#WATCH | Telangana: Congress leader Digvijaya Singh says, "In Telangana, we had received a complaint of 'mini Vyapam'...If our government is formed rules will be formed to give employment to the unemployed. We promise that there will be no irregularity in this..." pic.twitter.com/sZgzZyqIMH
— ANI (@ANI) November 26, 2023
#WATCH | Mulugu, Telangana: Union Home Minister Amit Shah says, "Our Prime Minister Narendra Modi has announced to build a tribal university in the name of Sammakka Sarakka...If TRS is elected again this university will not be built because they will not give land for this...By… pic.twitter.com/wG5zP7cXar
— ANI (@ANI) November 26, 2023
अनुराग ठाकुर का दावा- चुनाव में भाजपा के पक्ष में शानदार माहौल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में शानदार माहौल है। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे किए। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा को भरपूर समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा, तेलंगाना में भी लोग विकल्प की तलाश में हैं। एक तरफ भ्रष्ट कांग्रेस ने देश को लूटा, दूसरी तरफ भ्रष्ट पार्टी ने तेलंगाना में लूट मचाई।#WATCH दिल्ली: विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मेरा छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश जाना हुआ। तीनों राज्यों में भाजपा के पक्ष में शानदार वातावरण है। तेलंगाना में भी लोग विकल्प चाहते हैं। एक ओर वो भ्रष्ट कांग्रेस है जिसने देश को लूटा। दूसरी ओर वो भ्रष्ट… pic.twitter.com/5RDb0YY4jf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2023