फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: 'दुब्बक उम्मीदवार पर हमला, केसीआर पर हमला', रैली में गरजे बीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव

Tue, 31 Oct 2023 05:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 31 Oct 2023 05:03 AM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: राजस्थान में आज से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live MP Chhattisgarh Rajasthan Telangana Mizoram Vidhan Sabha Chunav Update
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:03 AM, 31-Oct-2023
तेलंगाना जन समिति करेगी कांग्रेस का समर्थन
कांग्रेस को तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस के खिलाफ सियासी लड़ाई में तेलंगाना जन समिति का साथ मिल गया है। तेलंगाना जन समिति के अध्यक्ष कोडंदरम ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव तो नहीं लड़ेगी लेकिन जमीनी स्तर पर बीआरएस के खिलाफ कांग्रेस को अपना समर्थन देगी। उन्होंने यह बात तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी से मुलाकात के बाद कही। पृथक तेलंगाना आंदोलन की अगुआई करने वाली सर्वदलीय तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति के अध्यक्ष रहे कोडंदरम की अगुआई में तेलंगाना जन समिति की स्थापना 31 मार्च, 2018 को हुई थी।

500 बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा
तेलंगाना के नक्सल प्रभावित इलाकों में 500 से अधिक मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि 119 में से 14 निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान नक्सलियों के संदर्भ में संवेदनशील इलाकों के रूप में की गई है।
03:20 AM, 31-Oct-2023
राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में बची हुई सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, जबकि कुछ सीटों पर अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी सहयोगी माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को इस बार टिकट दिए जाने की संभावना बहुत कम है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि नई दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में हुई सीईसी की बैठक में शेष बची अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। बची हुई कुछ सीटों पर मंगलवार की सीईसी की बैठक में चर्चा की जाएगी। 
 
विज्ञापन
10:06 PM, 30-Oct-2023

तेदेपा की तेलंगाना इकाई प्रमुख के. ज्ञानेश्वर का पद से इस्तीफा

तेदेपा की तेलंगाना इकाई प्रमुख के. ज्ञानेश्वर ने 30 नवंबर का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के पार्टी के फैसले के बाद पद से इस्तीफा दे दिया।
09:42 PM, 30-Oct-2023

वैभव गहलोत को ईडी के समन पर अशोक गहलोत ने कही यह बात

बेटे वैभव गहलोत को ईडी के समन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कानून को अपना काम करने दीजिए। नोटिस में कोई दम नहीं है, यह एक साधारण नोटिस है। ईडी राजनीतिक लाभ लेने में व्यस्त है। यह भाजपा का राजनीतिक खेल है।
05:48 PM, 30-Oct-2023

'दुब्बक उम्मीदवार पर हमला, केसीआर पर हमला'

बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने चुनावी रैली में कहा कि मैं कहता हूं कि पार्टी के दुब्बक उम्मीदवार पर हमला, केसीआर पर हमला है। मुख्यमंत्री केसीआर ने बीआरएस उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी पर चाकू से हमले के बारे में कहा कि सभी को इस तरह के कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए। इससे पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, राज्य शांतिप्रिय और धर्मनिरपेक्ष बना रहेगा। बीआरएस ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ के सिद्धांतों का पालन करना जारी रखेगी, जिसके लिए तेलंगाना को देश में दूसरों के लिए एक उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है।
03:29 PM, 30-Oct-2023
तेलंगाना में बीआरएस नेता कोठा प्रभाकर रेड्डी पर हमला हुआ है। एक अज्ञात युवक ने बीआरएस सांसद को उस वक्त चाकू घोंप दिया, जब वह सिद्दीपेट इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे। गनीमत है कि इस हमले में सांसद सुरक्षित हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और सांसद का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:25 PM, 30-Oct-2023

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने किया नामांकन

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर-1 सीट से आज नामांकन कर दिया। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे। 
 
02:44 PM, 30-Oct-2023

कांग्रेस को समर्थन देगी तेलंगाना जन समिति

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल तेलंगाना की क्षेत्रीय पार्टी तेलंगाना जन समिति ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का एलान कर दिया है। तेलंगाना जन समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के बीच हैदराबाद में मुलाकात हुई, जिसके बाद तेलंगाना जन समिति ने कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया। 
01:00 PM, 30-Oct-2023

सीएम भूपेश बघेल आज करेंगे नामांकन

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज पाटन सीट से नामांकन करेंगे। भिलाई स्थित घर से निकलने से पहले सीएम बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी देवी ने तिलक लगाकर सीएम का अभिनंदन किया। सीएम ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 
 
 
12:43 PM, 30-Oct-2023

'छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी विजन के साथ आगे बढ़ रही है'

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विजन के साथ छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ रही है। कई बड़े एलान हुए हैं। इनमें केजी टू पीजी भी शामिल है। इसके तहत स्कूल से लेकर कॉलेज तक सरकारी स्कूलों और कॉलेज में मुफ्त शिक्षा देने का प्रावधान किया गया है। जिन परिवारों के पास जमीन नहीं है उन्हें सालाना सात हजार रुपये की बजाय 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने कई बड़े एलान किए हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed