Assembly Election Live: 'दुब्बक उम्मीदवार पर हमला, केसीआर पर हमला', रैली में गरजे बीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव
Vidhan Sabha Chunav 2023 News: राजस्थान में आज से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी।
लाइव अपडेट
कांग्रेस को तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस के खिलाफ सियासी लड़ाई में तेलंगाना जन समिति का साथ मिल गया है। तेलंगाना जन समिति के अध्यक्ष कोडंदरम ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव तो नहीं लड़ेगी लेकिन जमीनी स्तर पर बीआरएस के खिलाफ कांग्रेस को अपना समर्थन देगी। उन्होंने यह बात तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी से मुलाकात के बाद कही। पृथक तेलंगाना आंदोलन की अगुआई करने वाली सर्वदलीय तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति के अध्यक्ष रहे कोडंदरम की अगुआई में तेलंगाना जन समिति की स्थापना 31 मार्च, 2018 को हुई थी।
500 बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा
तेलंगाना के नक्सल प्रभावित इलाकों में 500 से अधिक मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि 119 में से 14 निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान नक्सलियों के संदर्भ में संवेदनशील इलाकों के रूप में की गई है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में बची हुई सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, जबकि कुछ सीटों पर अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी सहयोगी माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को इस बार टिकट दिए जाने की संभावना बहुत कम है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि नई दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में हुई सीईसी की बैठक में शेष बची अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। बची हुई कुछ सीटों पर मंगलवार की सीईसी की बैठक में चर्चा की जाएगी।
तेदेपा की तेलंगाना इकाई प्रमुख के. ज्ञानेश्वर का पद से इस्तीफा
तेदेपा की तेलंगाना इकाई प्रमुख के. ज्ञानेश्वर ने 30 नवंबर का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के पार्टी के फैसले के बाद पद से इस्तीफा दे दिया।वैभव गहलोत को ईडी के समन पर अशोक गहलोत ने कही यह बात
'दुब्बक उम्मीदवार पर हमला, केसीआर पर हमला'
बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने चुनावी रैली में कहा कि मैं कहता हूं कि पार्टी के दुब्बक उम्मीदवार पर हमला, केसीआर पर हमला है। मुख्यमंत्री केसीआर ने बीआरएस उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी पर चाकू से हमले के बारे में कहा कि सभी को इस तरह के कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए। इससे पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, राज्य शांतिप्रिय और धर्मनिरपेक्ष बना रहेगा। बीआरएस ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ के सिद्धांतों का पालन करना जारी रखेगी, जिसके लिए तेलंगाना को देश में दूसरों के लिए एक उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है।भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने किया नामांकन
भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर-1 सीट से आज नामांकन कर दिया। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे।#WATCH | Indore | BJP leader Kailash Vijayvargiya files his nomination for the upcoming elections in Madhya Pradesh
— ANI (@ANI) October 30, 2023
The party has fielded him from the Indore-1 assembly constituency. pic.twitter.com/twOAzcOUS1
कांग्रेस को समर्थन देगी तेलंगाना जन समिति
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल तेलंगाना की क्षेत्रीय पार्टी तेलंगाना जन समिति ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का एलान कर दिया है। तेलंगाना जन समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के बीच हैदराबाद में मुलाकात हुई, जिसके बाद तेलंगाना जन समिति ने कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया।सीएम भूपेश बघेल आज करेंगे नामांकन
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज पाटन सीट से नामांकन करेंगे। भिलाई स्थित घर से निकलने से पहले सीएम बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी देवी ने तिलक लगाकर सीएम का अभिनंदन किया। सीएम ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।"Every time I remember the day when I went to file nomination for the first time. Today I have left from Bhilai residence to file nomination as a candidate from the Patan assembly constituency. My wife Mukteshwari did tilak like every time. Your love is my strength. For the… pic.twitter.com/kTsz7aAGaL
— ANI (@ANI) October 30, 2023