06:20 PM, 21-Oct-2021
अनन्या पांडे से पूछताछ खत्म
करीब सवा दो घंटे की पूछताछ के बाद अनन्या पांडे एनसीबी दफ्तर से बाहर निकल गई हैं। अनन्या से शुक्रवार को भी पूछताछ होगी।
06:17 PM, 21-Oct-2021
आर्यन और सुहाना के साथ अनन्या की अच्छी दोस्ती
शाहरुख खान के बच्चों आर्यन और सुहाना के साथ अनन्या पांडे की काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। अनन्या अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। सुहाना और अनन्या की काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों की पार्टी करते हुए तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
05:49 PM, 21-Oct-2021
दो घंटे से हो रही पूछताछ
शाम 4 बजे से ही अनन्या से एनसीबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। अनन्या करीब दो घंटे से एनसीबी के दफ्तर में मौजूद हैं।
05:30 PM, 21-Oct-2021
पुरी जगन से ईडी ने की थी पूछताछ
इससे पहले अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘Liger’ के डायरेक्टर- प्रोड्यूसर पुरी जगन से कुछ दिनों पहले ईडी ने पूछताछ की थी।
05:19 PM, 21-Oct-2021
आर्यन के साथ बाकी आरोपियों मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की न्यायिक हिरासत भी 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
04:59 PM, 21-Oct-2021
आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्तूबर तक बढ़ी
इस बीच आर्यन खान की न्यायिक हिरासत भी 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
04:35 PM, 21-Oct-2021
अनन्या से महिला एनसीबी अफसर की मौजूदगी में हो रही पूछताछ
अनन्या से महिला एनसीबी अफसर की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है। इस दौरान अधिकारी अनन्या से आर्यन खान और इस केस से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश करेंगे।
04:25 PM, 21-Oct-2021
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े करेंगे अनन्या पांडे से पूछताछ
अनन्या पांडे के लिए सवालों की पूरी लिस्ट तैयार की गई है। एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े अनन्या से पूछताछ करेंगे। अनन्या से सवाल पूछछा जा सकता है कि आपने भी आर्यन खान संग ड्रग्स ली थी?
04:10 PM, 21-Oct-2021
एनसीबी दफ्तर पहुंची अनन्या
अनन्या पांडे पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी दफ्तर पहुंच चुकी है। अनन्या के साथ उनके पिता चंकी पांडे भी मौजूद हैं। चंकी पांडे ने मीडिया से कहा- हम जांच में पूरा सहयोग देंगे।
03:59 PM, 21-Oct-2021
एड शूट किया होल्ड
एनसीबी का समन मिलने के बाद अनन्या पांडे ने अपने एक विज्ञापन शूट को होल्ड पर रख दिया है। उन्हें कुछ ही दिनों में इसकी शूटिंग करनी थी।