Ira Nupur Wedding Live: बेटी-दामाद के साथ नजर आए आमिर खान, नई-नवेली जोड़ी के साथ जमकर दिए पोज
{"_id":"6594e6057b41f7061f09a558","slug":"ira-khan-nupur-shikhare-wedding-live-updates-aamir-khan-daughter-marriage-photos-videos-in-hindi-2024-01-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ira Nupur Wedding Live: बेटी-दामाद के साथ नजर आए आमिर खान, नई-नवेली जोड़ी के साथ जमकर दिए पोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wed, 03 Jan 2024 10:31 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:31 PM IST
खास बातें
Aamir Khan Daughter Ira Khan Marriage News in Hindi: आयरा खान और नूपुर शिकरे एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की रस्म अदा करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
नूपुर शिकरे-आयरा के साथ आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:30 PM, 03-Jan-2024
आमिर खान की बेटी आयरा खान ने जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। आज नूपुर शिकरे के साथ उन्होंने शादी रचा ली है। दोनों ने परिवार के सदस्यों और करीबियों की मौजूदगी में एक-दूसरे का हाथ थामा। शादी के बाद के वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुके हैं। आमिर खान बेटी और दामाद के साथ तस्वीरें क्लिक कराते नजर आ रहे हैं।
09:22 PM, 03-Jan-2024
बेटी आयरा की शादी के दौरान आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
नूपुर शिकरे और आयरा की शादी के दौरान आमिर खान काफी खुश और भावुक नजर आ रहे हैं। वे कुर्ता पाजामा पहने दिख रहे हैं और सिर पर उन्होंने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी हुई है। बेटी की शादी के रस्म के दौरान आमिर खान तालिया बजाते दिख रहे हैं। आयरा दुल्हन के जोड़े में बहुत प्यारी लग रही हैं। लेकिन, नूपुर शिकरे जिम वाले कॉस्ट्यूम में शादी की रस्म निभाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
08:51 PM, 03-Jan-2024
आयरा और नूपुर शिकरे एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों का शादी का पहला वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। नूपुर शिकरे और आयरा खान कागजों पर हस्ताक्षर करते दिख रहे हैं। साथ में आमिर खान और दोनों परिवारों के सदस्य भी हैं।
07:53 PM, 03-Jan-2024
नूपुर शिकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
नूपुर शिखरे दुल्हनिया लेने निकल पड़े हैं। मगर, उनका अंदाज देख हर कोई हैरान है। वे किसी सूट-बूट, शेरवानी या किसी पारंपरिक पोशाक में तैयार होकर नहीं निकले हैं। नूपुर जिम वाले कपड़े पहनकर बारात लेकर निकल पड़े हैं। उनके चेहरे की मुस्कान देखकर उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिलचस्प बात ये है कि नूपुर किसी आलीशान गाड़ी में भी नजर नहीं आ रहे हैं, बल्कि वे सड़क पर दौड़ लगाते चल रहे हैं। विरल भियानी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है, इसमें नूपुर शिकरे ढोल पर डांस करते दिख रहे हैं।
06:34 PM, 03-Jan-2024
दौड़ लगाते नजर आए नूपुर
शादी से पहले नूपुर शिकरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आमिर खान के होने वाले दामाद सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। नूपुर का ये अंदाज देख यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर ये कौन सी रस्म है? ये वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।
शादी से पहले नूपुर शिकरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आमिर खान के होने वाले दामाद सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। नूपुर का ये अंदाज देख यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर ये कौन सी रस्म है? ये वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।
05:09 PM, 03-Jan-2024
8 जनवरी से पहले दोनों परिवारों के घर को रोशनी और सजावट से सजाया गया है और सभी रस्में पहले से ही चल रही हैं। बता दें, आयरा खान आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं। शादी के बाद कपल ग्रैंड रिसेप्शन करन वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
03:53 PM, 03-Jan-2024
खबर आ रही है कि आयरा और नूपुर को दो बजे से लेकर चार बजे तक कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करवानी थी यानी कि इस समय में कपल कोर्ट मैरिज कर लेंगे। जानकारी के मुताबिक दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं।
03:06 PM, 03-Jan-2024
Nupur Shikhare Networth: नूपुर शिकरे की नेटवर्थ
आमिर खान के होने वाले दामाद नूपुर शिकरे बीते कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में हैं। आयरा संग सगाई के बाद से हर कोई जानना चाहता है कि वे क्या करते हैं, और उनकी कमाई कितनी है। नूपुर शिकरे एक सेलिब्रिटी फिटनेस कोच हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नूपुर शिकरे की नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर के आस-पास है। नूपुर शिकरे आमिर खान के साथ-साथ सुष्मिता सेन के भी पर्सनल ट्रेलर रहे हैं।02:40 PM, 03-Jan-2024
IRA Khan Wedding: आयरा खान की लेटेस्ट स्पॉटेड तस्वीर वायरल
आयरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
11:54 AM, 03-Jan-2024