फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Polls Live: रेवन्ना केस में BJP पर भड़के तेजस्वी; राहुल बोले- हमारे रहते कोई संविधान नहीं बदल सकता

Tue, 30 Apr 2024 11:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 30 Apr 2024 11:08 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री और हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से बीजद उम्मीदवार नवीन पटनायक ने छत्रपुर उप कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजद के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ रहे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Candidates Congress rahul gandhi vs BJP pm modi
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

11:07 PM, 30-Apr-2024
गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।
09:52 PM, 30-Apr-2024
ओवैसी ने हैदराबाद में चुनाव प्रचार किया
एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
08:13 PM, 30-Apr-2024
अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीरभूम आए। वे इसे बीरभूमि कह रहे हैं। उन्हें इलाके का नाम तक नहीं पता है। अमित शाह बालुरघाट को बेलुरघाट बोलते हैं। हम क्यों इन्हें बंगाल विरोधी न कहें? जो लोग यहां हर रोज आकर बंगाल का अपमान करते हैं, उन्हें हमें जवाब देना होगा।
 

 
08:10 PM, 30-Apr-2024
कांग्रेस उम्मीदवारों की सची
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची में गुड़गांव लोकसभा सीट से राजबब्बर को मैदान में उतारा गया है। वहीं, कांग्रेस ने आनंद शर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें हिमाचल के कांगड़ा से मैदान में उतारा है। 

कंगना रनौत में काली मंदिर में की पूजा पाठ
मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने आज रामपुर में मां भीमा काली मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने सराहां में चुनाव प्रचार भी किया।
07:19 PM, 30-Apr-2024
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में भाजपा पर भड़के तेजस्वी यादव
सांसद प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं सुबह से कह रहा हूं कि भाजपा के लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगा रहे हैं लेकिन काम वे इसके उलट कर रहे हैं। वे दुष्कर्मियों को बचा रहे हैं। 2.5 हजार महिलाओं के साथ शोषण हो रहा है, यह मामूली घटना नहीं है। भाजपा नेता लगातार रेवन्ना के लिए वोट मांग रहे हैं। 
07:18 PM, 30-Apr-2024
पीयूष गोयल का रोड शो
मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने दहिसर क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ उपस्थित रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:18 PM, 30-Apr-2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में रोड शो किया।

 

 


 
06:40 PM, 30-Apr-2024
राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं से अपील
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे नामांकन, सार्वजनिक बैठकों सहित सभी कार्यक्रमों के दौरान संविधान की एक प्रति अपने साथ रखें। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे जनता को बताएं कि जब तक कांग्रेस है तब तक भाजपा क्या दुनिया की कोई ताकत संविधान नहीं छीन सकती। राहुल गांधी खुद सोमवार को गुजरात के पाटन और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऐसा किया। साथ ही मंगलवार को एमपी के भिंड में भी वे संविधान की प्रति लेकर गए। 



 
06:00 PM, 30-Apr-2024
टीएमसी के कारण हो रही है हिंसा: केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक
कूच बिहार से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि टीएमसी जब तक रहेगी तब तक हिंसा होगी। टीएमसी को पता है कि वे कई जगहों से हारने वाले हैं। इसलिए उन जगहों पर टीएमसी के गुंडे हिंसा पर उतर आए हैं। चुनाव के बाद जहां-जहां हिंसा हो सकती है, उन जगहों को चुनाव आयोग को चिह्नित करना चाहिए। उन जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स को पेट्रोलिंग करना चाहिए। 
 
05:54 PM, 30-Apr-2024
मुझे लगता है कि सबकी आस्था कांग्रेस से है: दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इस जिम्मेदारी के लायक समझा। हम कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। मेरा यह कर्तव्य है कि मैं लोगों से उनकी परेशानी जानूं। मुझे लगता है कि सबकी आस्था कांग्रेस से है। कोई कांग्रेस से नाराज नहीं हो सकता।
 
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed