फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: 'हार तय इसलिए EVM पर ठीकरा फोड़ रहीं ममता बनर्जी', गिरिराज सिंह का बंगाल सीएम पर हमला

Fri, 31 May 2024 09:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 31 May 2024 09:19 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। अब तक छह चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। सातवें और अंतिम चरण का मतदान एक जून को होने वाला है, जो 18 वीं लोकसभा के लिए 543 प्रतिनिधियों के चुनाव की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद का समापन है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Poll Lok Sabha Chunav Rally Congress BJP Vote Counting Result Date
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:50 PM, 31-May-2024

मतदान से पहले सुरक्षाबलों ने निकाला फ्लैग मार्च

ओडिशा के बालासोर में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम और आखिरी चरण के मतदान से पहले सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च निकाला।

06:23 PM, 31-May-2024

भक्ति में सराबोर भाजपा नेता

तमिलनाडु के नागपट्टिनम में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के. अन्नामलाई ने सिक्कल श्री सिंगारवेलावर मंदिर में पूजा-अर्चना की।


 
विज्ञापन
06:17 PM, 31-May-2024
, पश्चिम के बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा, 'हारना तय है इसलिए ममता बनर्जी EVM पर ठिकड़ा फोड़ रही हैं। उनकी नौटंकी अभी से शुरू हो गई है।'

05:31 PM, 31-May-2024

प्रज्ज्वल रेवन्ना को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

कर्नाटक का अश्लील वीडियो मामला | निलंबित JD(S) नेता प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

04:16 PM, 31-May-2024

केजरीवाल को झूठ बोलने की गंभीर बीमारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया, 'अरविंद केजरीवाल जी ने कहा है कि उन्हें बहुत गंभीर बीमारी है और मैं इस बात से सहमत हूं। उन्हें बहुत गंभीर बीमारी है वो है झूठ बोलने की बीमारी जिससे वो बाज नहीं आ रहे हैं। उनको पता था उन्हें जाना है लेकिन जानबूझकर अपने बुजुर्ग मां-बाप का नाम लेकर सहानुभूती लेने की कोशिश करना अपनी चोरी और अपने भ्रष्टाचार को छुपाना है।'

04:11 PM, 31-May-2024

अंतिम चरण के चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को रवाना किया गया

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को होने वाले मतदान के लिए चंडीगढ़ में मतदान कर्मियों को ईवीएम के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
03:25 PM, 31-May-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कन्याकुमारी में ध्यान साधना को लेकर विपक्ष के बयान पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "सभी अपने आराध्य को मांनते हैं उसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आराध्य को मान कर पूजा कर रहे हैं। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए सभी लोग स्वतंत्र हैं... जब राम मंदिर बना था तब भी विपक्ष ने उसका विरोध किया था।"
02:47 PM, 31-May-2024

झूठ बोलने की बीमारी से बाज नहीं आ रहे केजरीवाल: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया, "अरविंद केजरीवाल जी ने कहा है कि उन्हें बहुत गंभीर बीमारी है और मैं इस बात से सहमत हूं। उन्हें बहुत गंभीर बीमारी है वो है झूठ बोलने की बीमारी जिससे वो बाज नहीं आ रहे हैं। उनको पता था उन्हें जाना है लेकिन जानबूझकर अपने बुजुर्ग मां-बाप का नाम लेकर सहानुभूती लेने की कोशिश करना अपनी चोरी और अपने भ्रष्टाचार को छुपाना है... "
02:19 PM, 31-May-2024
भाजपा के आरोप 'कांग्रेस SC, ST, OBC का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देंगे' के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''लोकसभा, विधानसभा, ज़िला पंचायत सभी में सीटें जनसंख्या में अनुपात के आधार पर तय होती हैं...हर राज्य वहां की जनसंख्या में अनुपात के आधार पर आरक्षण देता है। हमारा आरक्षण छीनकर इनको देने का सवाल कहां से आया?''
01:41 PM, 31-May-2024
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, 'निश्चित रूप से राजस्थान और पूरे देश में आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है... मैंने देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है... इस हीट वेव में आने वाले समय में अच्छी बारिश हो, किसानों की अच्छी फसल आए, सुख व शांति रहे इस कामना के साथ प्रार्थना की है।'
 
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed