फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: BJP प्रत्याशी अभिजीत गंगोपाध्याय के वीडियो पर बवाल; शमिक भट्टाचार्य ने किया पलटवार

Thu, 16 May 2024 10:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 16 May 2024 10:07 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'वे (भाजपा) कह रहे हैं कि केजरीवाल को फिर से जेल जाना होगा...25 मई को अगर आप 'कमल' का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाना पड़ेगा, लेकिन अगर आपने INDIA गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में वोट दिया तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा, तो ये सोच लो कि आपको केजरीवाल को जेल भेजना है या नहीं।'

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Lok Sabha Phase Wise Seats congress bjp pm modi rahul gandhi rallies arvind kejri
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:07 PM, 16-May-2024
आंध्र प्रदेश में मतगणना के बाद भी केंद्रीय बलों की 25 कंपनी राज्य में तैनात रखने का निर्देश
 निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को चार जून को मतगणना के बाद भी केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां प्रदेश में तैनात रखने का निर्देश दिया। आयोग ने चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं पर राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से अपनी नाराजगी जताई।

आयोग ने एक बयान में कहा, उसने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ऐसी हिंसा दोबारा न हो। सभी पुलिस अधीक्षकों को भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए पहले से ही उपाय करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
10:02 PM, 16-May-2024
बंगाल : भाजपा उम्मीदवार के वीडियो से मचा बवाल
पश्चिम बंगाल के तमलुक से भाजपा उम्मीदवार और कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की एक वीडियो सामने आने से हंगाम मच गया है। तृणमूल कांग्रेस ने इसे महिलाओं के अपमान की भाजपा की गारंटी बताकर निंदा की है तो वहीं भाजपा ने इसकी सत्याता पर सवाल उठा दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय को ममता बनर्जी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोल दिया। टीएमसी नेता और वर्धमान-दुर्गापुर से प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने कहा, मोदी और भाजपा के कैंडिडेट अभिजीत गांगुली ने जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग दीदी के लिए किया है, वह मैं बोल भी नहीं सकता। इस प्रकार की गारंटी, नारी का अपमान, केवल मोदी और उसकी भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इन लोगों ने उन्नाव में, हाथरस में और बिलकिस बानो केस सभी के सामने है। किस प्रसार से कभी कहा था बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। आज उसी बेटी का अपमान हो रहा है। टीएमसी नेताओं ने इसकी निंदा करते हुए चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देने की मांग की है। टीएमसी नेता शांतनु ने भी कहा, यह शर्मनाक है। भाजपा उम्मीदवार महिला मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करता है।

भाजपा को बदनाम करने की टीएमसी की चाल
भाजपा ने दावा किया कि यह एक फर्जी वीडियो था। भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, हम ऐसे किसी भी वीडियो के अस्तित्व से सहमत नहीं हैं। यह फर्जी वीडियो जारी करने और भाजपा को बदनाम करने के लिए टीएमसी की एक चाल है। लेकिन इससे चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
06:46 PM, 16-May-2024
राष्ट्रीय राजनीति में प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए ममता इंडिया ब्लॉक का समर्थन कर रही हैं: अधीर
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को दावा किया कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी राष्ट्रीय राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए विपक्षी गुट का समर्थन कर रही हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता का ये बयान ममता के उस बयान पर आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी केंद्र में सरकार बनाने के लिए विपक्षी इंडिया गुट को बाहर से समर्थन देगी। अधीर ने ममता बनर्जी को "अवसरवादी राजनीतिज्ञ" करार देते हुए कहा कि उन्होंने बदलते राजनीतिक परिदृश्य को महसूस करने के बाद अपना रुख बदल लिया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपनी विश्वसनीयता खो दी है। वह इस वास्तविकता को समझ गई हैं कि मतदाता भारतीय गुट की ओर बढ़ रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में अलग-थलग कर दिया गया है। यह राष्ट्रीय राजनीति में जीवित रहने की एक चाल है। 
06:46 PM, 16-May-2024
ममता बोली- हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा
वहीं, ममता बनर्जी ने कहा कि हम राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं और रहेंगे। उनका ये बयान सत्ता में आने के बाद विपक्षी मोर्चे भारत को बाहर से समर्थन देने की घोषणा के एक दिन बाद आया है।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह पूरी तरह से भाजपा विरोधी का हिस्सा हैं। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन है और उसमें बने रहेंगे। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) और कांग्रेस के साथ गठबंधन में नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर, कुछ लोगों ने कल मेरे बयान को गलत समझा है। मैं पूरी तरह से भारत गठबंधन का हिस्सा हूं। भारत गठबंधन मेरे दिमाग की उपज थी। हम राष्ट्रीय स्तर पर साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे।
04:29 PM, 16-May-2024
इस बीच, चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में हुए मतदान को लेकर जानकारी दी है। आयोग ने बताया कि अभी तक हुए चार चरणों में संचयी मतदान 66.95 प्रतिशत दर्ज किया गया है। चल रही चुनावी कवायद में अब तक लगभग 97 करोड़ मतदाताओं में से 45.10 करोड़ मतदान कर चुके हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने आगामी मतदान चरणों में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। 

चुनाव प्राधिकरण के अनुसार, वर्तमान चुनावी कवायद के पहले चरण में 66.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, 2019 के चुनाव में पहले चरण में 69.43 फीसदी मतदान हुआ था। 26 अप्रैल को हुए चुनाव के दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 के दूसरे चरण में 69.64 प्रतिशत मतदान हुआ था।लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए आंकड़े 65.68 प्रतिशत रहे। 2019 के आम चुनाव के तीसरे चरण में 68.4 प्रतिशत मतदान हुआ। 13 मई को हुए चौथे चरण के मतदान में मतदाता मतदान 69.16 प्रतिशत था, जो 2019 के संसदीय चुनावों में इसी चरण की तुलना में 3.65 प्रतिशत अंक अधिक है। बता दें कि चुनाव के पहले चार चरणों में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 379 सीटों पर मतदान हुआ है।
02:57 PM, 16-May-2024

'समाजवादी नेता कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे'

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'समाजवादी पार्टी का मतलब जिसका संस्कार से कोई संबंध नहीं है, अपने से बड़े-छोटे का ये लोग लिहाज नहीं करते... ये राम भक्तों पर गोली चलाते थे और देशद्रोहियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने का काम करते थे। अगर इनके समय के कारनामे उजागर हो गए तो समाजवादी पार्टी के नेता कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं बचेंगे। चाहे प्रयागराज का माफिया हो या गाजीपुर का माफिया किसने इन्हें अपने गले का हार बनाया था? क्या राजू पाल, उमेश पाल पिछड़े नहीं थे?... इनके मरने पर समाजवादी पार्टी की संवेदना व्यक्त नहीं होती थी, इनकी संवेदना माफियाओं के प्रति होती थी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:34 PM, 16-May-2024

'सत्ता की राजनीति के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं लालू यादव'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज लालू यादव सत्ता की राजनीति के लिए, अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जिस कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ों और अति पिछड़ों का विरोध करने में पूरा जीवन निकाला, उस कांग्रेस पार्टी की गोद में जाकर लालू यादव बैठ गए हैं।'
 
02:30 PM, 16-May-2024

'सत्ता में आ रही है कांग्रेस पार्टी और गठबंधन'- अधीर रंजन चौधरी का बयान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'केंद्र में सरकार बनाने के लिए बाहर से INDIA गठबंधन को समर्थन देंगे' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'मुझे उन पर भरोसा नहीं है, वे गठबंधन छोड़कर भाग गईं। वे भाजपा की तरफ भी जा सकती हैं... वे कांग्रेस पार्टी को नष्ट करने की बात कर रही थी कि कांग्रेस को 40 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी लेकिन अब वह यह कह रही हैं कि इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सत्ता में आ रहा है।'
 
01:47 PM, 16-May-2024
उत्तर प्रदेश के बांदा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'यह (लोकसभा चुनाव) लड़ाई बड़ी है और मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो समर्थन कर रहे हैं... देश 'मन-मर्जी' वालों से नहीं चलेगा... अब देश का एक-एक नागरिक 'मन की बात' नहीं, संविधान की बात सुनना चाहता है।'
 
01:14 PM, 16-May-2024

असम सीएम बोले- नवीन पटनायक खाली बैग देकर आपके वोट लेना चाहते हैं

ओडिशा के झारसुगुड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज ओडिशा में हमें मुफ्त राशन दिया जाता है। कौन देता है?... पीएम मोदी हमें चावल देते हैं और नवीन पटनायक हमें जूट का खाली बैग थमा देते हैं... चावल आएगा मोदी से और बैग आएगा नवीन पटनायक से... खाली बैग की जगह वे दाल भी दे सकते हैं... इन लोगों ने सोचा कि चावल पीएम मोदी से मिलेंगे और हम खाली बैग थमाकर ओडिशा के वोट ले लेंगे।'
 
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed