फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024 Live: दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक जारी, इन राज्यों की लोकसभा सीटों पर हो रही चर्चा

Sun, 31 Mar 2024 10:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Mar 2024 10:41 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस दौरान देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए भाजपा-कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आइए पढ़ते हैं चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Live Phase Wise Vote Result Dates Schedule Parties Candidates List Congress vs BJP
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:51 PM, 31-Mar-2024

बीजद ने तीन रेलवे अफसरों पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद ने चुनाव आयोग से संपर्क कर आरोप लगाया है कि रेलवे के तीन अधिकारियों ने 29 मार्च को भारतीय जनता पार्टी की चुनावी बैठक में भाग लेकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा के नेतृत्व में बीजद के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को इस संबंध में ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्टी ने आरोप लगाया कि खुर्दा मंडल के तीन रेलवे अधिकारी 29 मार्च को जिले के बड़ापोखरिया गांव में भाजपा की चुनावी बैठक में शामिल हुए थे।

बीजद ने कहा, ‘‘यह आम चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।’’ ज्ञापन में रेलवे अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की भी मांग की गई।
09:20 PM, 31-Mar-2024

टीएमसे ने चुनाव आयोग से की बंगाल भाजपा अध्यक्ष की शिकायत

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। टीएमसी ने कहा है कि मजूमदार ने टीएमसी के कई कार्यकर्ताओं को ईडी की कार्रवाई का हवाला देकर डराने की कोशिश की है। 
विज्ञापन
09:00 PM, 31-Mar-2024

देवेंद्र फडणवीस ने की भाजपा की समीक्षा बैठक

मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की समीक्षा बैठक की।
08:25 PM, 31-Mar-2024
कांग्रेस CEC की बैठक पर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा, "ओडिशा और बिहार के संदर्भ में चर्चा हुई है, अभी विधानसभा की सीटों को लेकर चर्चा चल रही है।"
07:57 PM, 31-Mar-2024

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक जारी

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्यालय में कांग्रेस सीईसी की बैठक जारी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
07:25 PM, 31-Mar-2024

अपना दल (कमेरावादी) से गठबंधन पर क्या बोले ओवैसी?

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने डॉ. पल्लवी पटेल की अपना दल (कमेरावादी) के साथ गठबंधन पर कहा, "वह PDA सिर्फ पब्लिक डिस्प्ले अफेक्शन था, जमीन पर कुछ भी नहीं था। यह जो गठबंधन बना है वह सही मायनों में सामाजिक न्याय के लिए एक बहुत बड़ा कदम होगा। यह सिर्फ चुनाव के लिए नहीं बनाया गया है, यह आगे भी रहेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
06:44 PM, 31-Mar-2024
राजस्थान: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ सीकर में रोड शो किया।
06:05 PM, 31-Mar-2024

चुनाव अधिकारियों ने केसीआर के वाहन की ली तलाशी

देश में लेकसभा चुनाव की दुंदुभी बजने के बाद से ही चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। लोकसभा चुनाव में निष्पक्षता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में पूर्व सीएम केसीआर के वाहन की तलाशी ली गई है। सूर्यापेट की यात्रा के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। बीआरएस ने कहा कि जिले के एडुलापर्रे टांडा चेक पोस्ट पर वाहन की जांच की गई। पढ़ें पूरी खबर...
05:31 PM, 31-Mar-2024

भाजपा ने भीलवाड़ा सीट पर दामोदर अग्रवाल को उतारा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को रविवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अग्रवाल भाजपा की प्रदेश इकाई के महासचिव हैं। इसी के साथ भाजपा ने राजस्थान की सभी 25 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को भीलवाड़ा सीट से टिकट दिया है।
04:47 PM, 31-Mar-2024

ममता बनर्जी ने भाजपा को दी 200 सीटों का आंकड़ा पार करने की चुनौती

लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगी हुई हैं। वहीं भाजपा लगातार 400 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को निशाना साधा। उन्होंने भगवा खेमे को कम से कम 200 सीटें जीतने की चुनौती दी। पढें पूरी खबर...
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed