RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 5वीं-8वीं के नतीजे भी घोषित; जानें कैसा रहा परिणाम
RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) ने आज, यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया। इसके साथ ही बोर्ड ने 5वीं और 8वीं के नतीजे भी घोषित किए। रिजल्ट आज दोपहर करीब 1 बजे घोषित किया गया। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
5वीं, 8वीं और 10वीं के नतीजे जारी
10वीं में 94.23% बच्चे पास
प्रवेशिका का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11% रहा
5वीं में 97.75 फीसदी बच्चे पास
राजस्थान बोर्ड 8वीं में 97.01% बच्चे पास
RBSE class 10th result 2026: परीक्षार्थियों के लिए जरूरी बातें
- रोल नंबर तैयार रखें: दोपहर 1:00 बजे लिंक एक्टिव होते ही आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- धैर्य बनाए रखें: लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉग-इन करेंगे, जिससे साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में पेज को बार-बार रिफ्रेश न करें।
- शुभकामनाएं: बोर्ड ने इस साल रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन कर छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता दी है।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
RBSE class 10th result 2026: 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 24 मार्च 2026 यानी कि आज कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इसके लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026: शिक्षा मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर और बोर्ड के अन्य अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। परिणाम जारी किए जाने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट की परीक्षा फल देख सकते हैं।बिना रुकावट सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...
RBSE class 10th result 2026: शिक्षा मंत्री का ट्विट
एक महत्वपूर्ण पहल है; जिससे विद्यार्थियों को समय पर आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में लाभ मिलेगा।
— Madan Dilawar (@madandilawar) March 24, 2026
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटhttps://t.co/X292vwSnuW
पर देख सकेंगे।
सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ!
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
RBSE class 10th result 2026: शिक्षा मंत्री ने दीं अग्रिम शुभकामनाएं
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस त्वरित परिणाम को विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया कि मार्च में ही नतीजे जारी करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समय पर अगली कक्षाओं में प्रवेश और भविष्य की शैक्षणिक प्रक्रियाओं का लाभ दिलाना है।मंत्री जी ने प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए लिखा कि सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
RBSE 10th result 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने आधिकारिक पुष्टि की है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का परिणाम आज दोपहर 1:00 बजे घोषित किया जाएगा।राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
RBSE 12th Result 2026: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज बड़ा दिन है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार बोर्ड रिकॉर्ड समय में मार्च महीने के भीतर ही परिणाम जारी कर रहा है। आज दोपहर करीब 1 बजे नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाकर रखें।
सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
RBSE Result 2026: कल 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा। इन आसान चरणों का पालन करके विद्यार्थी अपनी मार्कशीट देख सकेंगे:- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- अब Results वाले सेक्शन में जाएं।
- राजस्थान बोर्ड चुनें।
- 10वीं कक्षा के रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य की जरूरतों के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें।
या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X