फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rajasthan Board Result 2024 Live: जल्द जारी होंगे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं नतीजे, यहां पढ़ें सभी ताजा अपडेट

Mon, 27 May 2024 09:34 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 27 May 2024 09:34 AM IST
खास बातें

RBSE 10th Result 2024 Date And Time Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे मई माह के अंत में जारी किए जानें की संभावना है। 

इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया गया था जिसमें 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। आपको बता दें कि रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। छात्रों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर सबसे पहले चेक करने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन
Rajasthan Board 10th Result 2024 Date Time Live Updates RBSE Result Out Soon
RBSE 10th result 2024 live - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

09:23 AM, 27-May-2024

Rajasthan Board 10th Result 2024 Time and Date: कब जारी होंगे नतीजे?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे 30 मई तक जारी हो सकते हैं।

05:42 PM, 25-May-2024

Rajasthan 10th Result 2024: जल्द खत्म होने वाला है इंतजार

राजस्थान बोर्ड 10th बोर्ड में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान बोर्ड एक या दो दिनों में रिजल्ट से जुड़ी अधिसूचना जारी कर सकता है। 

विज्ञापन
03:41 PM, 25-May-2024

RBSE 10th Result 2024: इस बार कड़ी निगरानी में आयोजित हुई परीक्षा

इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरी सुरक्षा और कड़ी निगरानी के साथ आयोजित की गई। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और इस बार नकल रोकने के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
02:15 PM, 25-May-2024

Rajasthan Board 10th Result 2024 Time and Date: रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले अपने फोन पर देखन के लिए छात्र अभी यहां रजिस्टर करें।
01:06 PM, 25-May-2024

Rajasthan 10th Result 2024: क्या पूरक परीक्षा आयोजित होगी?

जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे जांच प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि बोर्ड कोई पूरक परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।
12:11 PM, 25-May-2024

RBSE 10th Result 2024: पिछले साल 18 मई को जारी हुआ रिजल्ट

 राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम पिछले साल 02 जून, 2023 को घोषित किए गए थे। जबकि वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के स्कोरकार्ड 18 मई को जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:08 AM, 25-May-2024

RBSE 10th Result 2024: पिछले साल लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया

पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 90.49 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.3 प्रतिशत है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.78 प्रतिशत है।
10:24 AM, 25-May-2024

Rajasthan Board 10th Result 2024 Date: रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। छात्र का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, साथ ही प्राप्त लिंग-विशिष्ट प्रतिशत घोषित किया जाएगा।
09:57 AM, 25-May-2024

RBSE 10th Result 2024: छात्र अपने मार्कशीट पर इन विवरण को जरूर चेक करें

  • व्यक्तिगत विवरण
  • वर्तनी
  • कुल और प्रतिशत गणना
  • उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण स्थिति
  • दिए गए ग्रेड प्राप्त अंकों के अनुरूप होने चाहिए
09:26 AM, 25-May-2024

Rajasthan 10th Result 2024: पिछले वर्ष के रिजल्ट का विवरण

रिजल्ट पिछले साल (2023) राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 82.89 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed