फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pariksha Pe Charcha 2022 Live: मोटिवेशन का कोई फॉर्मूला नहीं, खुद का आकलन करें कि क्या आपके लिए ज्यादा सही- पीएम मोदी

Fri, 01 Apr 2022 02:07 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 02:07 PM IST
खास बातें

PM Modi Pariksha Pe Charcha (PPC 2022) Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों के साथ में परीक्षा पे चर्चा कर रहे हैं। पीएम मोदी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में यह चर्चा कर रहे हैं। अमर उजाला आपको इस लाइव के माध्यम से बहुचर्चित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का पल-पल का अपडेट देता रहेगा।

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2022 DD National Live: PM Narendra Modi Pariksha Par Charcha Today with Students, PPC Live News Updates in Hindi
pariksha pe charcha 2022 live - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

01:26 PM, 01-Apr-2022

Pariksha Pe Charcha: Pariksha Pe Charcha: कार्यक्रम का समापन

पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के संयोजकों को स्टेज पर बुलाकर उनका सम्मान किया। आखिर में पीएम ने कहा कि गुणों के पुजारी बनें। इससे उसे और हमें दोनों को ताकत मिलती है। इर्ष्या भाव को न पनपने दें। इससे हम खुद को छोटा करते हैं और कभी बड़ा नहीं बन सकते। अपने जीवन में सफल बनने के लिए अच्छे, सामर्थ्यवान के लिए सम्मान रखें। पीएम ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा से मेरा भी फायदा होता है। यह मेरे सामर्थ्य को बढ़ा रहा है। इसके बाद पीएम ने सभी को धन्यवाद दिया और उनका अभिवादन किया।

  
01:22 PM, 01-Apr-2022

Pariksha Pe Charcha Live: यूज एंड थ्रो कल्चर के बजाय री-यूज कल्चर को बढ़ावा दें

पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से परेशान है। हमें जो परमात्मा ने दिया हमने उसे बर्बाद कर दिया। आज हमारे लिए पेड़, पानी नदीं हमारे पूर्वजों के कारण हमें मिली हैं। हमे अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए भी अपना कर्तव्य और दायित्व निभाना है। यह कोई सरकारी नियम से नहीं होगा। अगर सभी बच्चे अपने घरों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करा दें तो यह पर्यावरण के लिए बेहतर योगदान होगा। यूज एंड थ्रो कल्चर के बजाय री-यूज कल्चर को बढ़ावा देना होगा। हम जितने संसाधनों का प्रयोग करेंगे पर्यावरण को नुकसान होगा।  
विज्ञापन
01:21 PM, 01-Apr-2022

Pariksha Pe Charcha: पर्यावरण को स्वच्छ और बेहतर कैसे बनाएं?

पीएम ने छात्रों के इस सवाल का स्वागत किया और कहा कि यह परीक्षा से जुड़ा विषय नहीं है। लेकिन परीक्षा के लिए जैसे बेहतर पर्यावरण की जरूरत है वेसै ही पृथ्वी कि लिए भी जरूरी है। पीएम मोदी ने देश के बच्चों को धन्यवाद दिया।  उन्होंने कहा कि स्वच्छता की भावना को चार चांद लगाने का काम देश के बालक-बालिकाओं ने किया है। स्वच्छता का सबसे ज्यादा क्रेडिट उन्हें ही जाता है।
01:08 PM, 01-Apr-2022

pariksha pe charcha 2022 live: बेटियों को दें समान अवसर

पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक समय आएगा जब पुरूष जूलूस निकालेंगे की हमें शिक्षक भर्ती में आरक्षण दो। नर्सिंग, पुलिसिंग हर क्षेत्र में आज लड़कियां आगे रही है। समाज से मेरी अपील है कि बेटियों को समान अवसर दिया जाए। समान अवसर से अगर बेटा 19 करेगा तो बेटियां 20 करेंगी। 
01:05 PM, 01-Apr-2022

Pariksha Pe Charcha 2022: ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के विकास पर भी बोले पीएम

एक महिला अभिवावक की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के विकास को लेकर सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि पहले से सोच में परिवर्तन आया है। पहले ऐसा बेटे को पढ़ाया जाता था और बेटियों के को ससुराल के भरोसे छोड़ दिया जाता था। अब भी कहीं-कहीं है। लेकिन बिना बेटियों के विकास के समाज का विकास नहीं हो सकता। समाज के भीतर बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं होना चाहिए। रानी अहिल्याबाई, रानी लक्ष्मीबाई और विदूषी ऐसी कई उदाहरण हैं। आज खेलकूद, विज्ञान, बोर्ड परीक्षाओं सभी में देश की लड़कियां कमाल कर रही है। यह समाज के लिए बड़ी शक्ति है। 
12:58 PM, 01-Apr-2022

PPC Live: प्रतियोगिता नहीं तो जिंदगी किस बात की

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि अगर प्रतियोगिता नहीं तो जिंदगी किस बात की। हमें प्रतियोगिता को आमंत्रित करना चाहिए। यह जीवन को आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम है। आप उस भाग्यवान पीढ़ी के हैं जिसे ज्यादा प्रतियोगिता और ज्यादा अवसर मिले हैं। पहले की पीढ़ी के पास में यह अवसर नहीं था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:54 PM, 01-Apr-2022

PM Modi PPC live: बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें?

छात्र मे पूछा कि हम कॉलेज एडमिशन पर ध्यान दें या परीक्षा के नए पैटर्न पर या फिर बोर्ड परीक्षा पर? इस सवाल का जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि जो भी हम पढ़ रहे हैं उसे पूरी तरह से आत्मसात करना जरूरी। अगर आपने अपनी शिक्षा पूरी तरह से आत्मसात की है तो परीक्षा का प्रारूप आपके लिए समस्या नहीं बनेगा।  
 
12:50 PM, 01-Apr-2022

PPC 2022: कभी-कभी खुद का भी एग्जाम लें

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि कभी-कभी आप खुद का भी एग्जाम लें, अपनी तैयारियों पर मंथन करें, रीप्ले करने की आदत बनाएं, इससे आपको नई दृष्टि मिलेगी। अनुभव को आत्मसात करने वाले रीप्ले बड़ी आसानी से कर लेते हैं, जब आप खुले मन से चीजों से जुड़ेंगे तो कभी भी निराशा आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं दे सकती।
12:46 PM, 01-Apr-2022

pariksha pe charcha: समय का सदुपयोग कैसे करें?

सबसे पहले खुद में आदत डाले और पूछे की जितना हमने इनपुट दिया उसका क्या आऊटकम आया। जो कम पसंद है ज्यादा कठिन है उससे हम हमेशा बचने की कोशिश करते हैं। हमारे शरीर की तरह मन भी चीटर है। जो इसे पसंद आता है हम उधर ही चले जाते हैं। पीएम मोदी ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि जो श्रेयस्कर है उसकी तरफ जाना चाहिए। रात को पढूं, सुबह पढ़ूं यह केवल एक प्रवृत्ति है। हम किसमें कंफर्टेबल है, यह मायने रखता है। 
12:39 PM, 01-Apr-2022

PPC 2022 Live Update: परीक्षा के दौरान भूलने की समस्या से कैसे बचें?

पीएम ने कहा कि ध्यान लगाना जरूरी है। ध्यान का मतलब योगा, हिमालय नहीं होता, इसे सरलता से स्वीकार करें। 99 फीसदी लोग यह नहीं बता सकते कि आज अखबार में क्या आया। वह जो भी पढ़ रहे हैं देख रहे हैं उनके दिमाग में नोट नहीं होता। प्रकृति की सबसे बड़ी सौगात वर्तमान है। इसे जीना सीखना चाहिए। जीवन के विस्तार में मेमोरी सबसे अहम। इसका प्रयोग करना जरूरी। हिलते पानी में सिक्का सही से नहीं दिखता। मन भी ऐसे डोलता रहे और हम सोचे की सिक्का हमें दिखे तो यह आसान नहीं। मन को स्थिर करें, गहरी सांस ले। इसके बाद आप देखेंगे कि मेमोरी खुद वापस आ जाएगी। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed