MP Board 12th Result 2026 Out: एमपी बोर्ड 12वीं में 76.01% बच्चे पास; 72.39% छात्र तो 79.41 फीसदी छात्राएं सफल
{"_id":"69def05d93a697e4be00666c","slug":"mp-board-12th-result-2026-live-11-12-2026-04-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Board 12th Result 2026 Out: एमपी बोर्ड 12वीं में 76.01% बच्चे पास; 72.39% छात्र तो 79.41 फीसदी छात्राएं सफल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Wed, 15 Apr 2026 03:31 PM IST
Jagriti
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:31 PM IST
खास बातें
MPBSE MP Board 12th Result 2026 release, Check Stream wise Marksheet Toppers list at mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in LIVE: मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 2026 अब जारी हो चुका है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 15 अप्रैल 2026 को यह परिणाम घोषित किया है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई, जिसका इंतजार लाखों छात्र काफी समय से कर रहे थे, जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं।
यहां उन्हें अपना रोल नंबर डालना होगा। इसके बाद उनका रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा। 12वीं के विद्यार्थी यहां एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट
एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस साल कुल 76.01% छात्र पास हुए हैं, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा जबकि छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा और 79.41% छात्राएं सफल रहीं। इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर परिणाम हासिल किया है।
विज्ञापन
MP Board Result live Updates
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:53 PM, 15-Apr-2026
MP Board 12th Result 2026: झाबुआ और मुरैना का शानदार प्रदर्शन
एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस बार जिलों का प्रदर्शन काफी चर्चा में रहा, जिसमें नियमित और निजी छात्रों के मामले में झाबुआ ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन में मुरैना ने बेहतर नतीजे दर्ज किए हैं।02:17 PM, 15-Apr-2026
शासकीय विद्यालयों और प्रावीण्य सूची में छात्राओं का दबदबा
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं रिजल्ट 2026 में शासकीय विद्यालयों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। शासकीय विद्यालयों का कुल परीक्षाफल 80.43 प्रतिशत रहा, जबकि अशासकीय विद्यालयों का 69.67 प्रतिशत रहा। वहीं प्रावीण्य सूची में कुल 221 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है, जिसमें 158 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
01:40 PM, 15-Apr-2026
पिछले साल की तुलना में रिजल्ट में हुआ सुधार
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं रिजल्ट 2026 में पिछले साल की तुलना में सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2025 में नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 74.48% था, जो 2026 में बढ़कर 76.01% हो गया है, यानी इसमें 1.53% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।01:22 PM, 15-Apr-2026
ललित कला-गृह विज्ञान संकाय में कुल 3 विद्यार्थियों के नाम
ललित कला-गृह विज्ञान संकाय में कुल 3 विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
01:17 PM, 15-Apr-2026
MP Board 12th Result 2026: कलेक्टर बनेंगे श्लोक प्रजापति
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं विज्ञान (मैथ्स) संकाय में नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र श्लोक प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।श्लोक एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता विनोद प्रजापति हाउसिंग बोर्ड में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। श्लोक ने नियमित रूप से स्कूल जाने के साथ-साथ रोजाना 3 से 4 घंटे की पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने कक्षा 10वीं में भी 7वां स्थान प्राप्त किया था। श्लोक प्रजापति का लक्ष्य अब सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करके कलेक्टर बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:12 PM, 15-Apr-2026
MP Board 12th Result 2026: अंक सुधार और त्रुटि सुधार की सुविधा
छात्र “MPBSE” या “MPMOBILE” ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके भी आवेदन कर सकते हैं। अगर अंकसूची में कोई गलती (लिपिकीय त्रुटि) है, तो रिजल्ट आने के 3 महीने के अंदर उसे मुफ्त में ठीक कराया जा सकता है। अगर छात्र इस समय सीमा के बाद सुधार कराते हैं, तो इसके लिए उन्हें शुल्क देना होगा।01:10 PM, 15-Apr-2026
पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की कॉपी कैसे मिलेगी?
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार, रिजल्ट आने के 10 दिन के अंदर छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की कॉपी और पुनर्गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल से किया जाता है। कॉपी लेने के लिए छात्र या अभिभावक को अपनी ई-मेल आईडी देना जरूरी होता है, क्योंकि उत्तर पुस्तिका की कॉपी सीधे ई-मेल पर भेजी जाती है। इसके अलावा मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है।01:06 PM, 15-Apr-2026
विज्ञान संकाय की मेरिट लिस्ट में कुल 45 विद्यार्थी
विज्ञान संकाय की मेरिट लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
01:01 PM, 15-Apr-2026

कमेंट
कमेंट X