Jobs Results Live: इन विभागों में निकलीं सरकारी भर्तियां, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट को मिलेगा मौका
{"_id":"635cded947ad4153e86d216e","slug":"jobs-results-live-2022-hiring-recruitment-sarkari-naukri-result-latest-update-october-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jobs Results Live: इन विभागों में निकलीं सरकारी भर्तियां, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट को मिलेगा मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 29 Oct 2022 06:34 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 06:34 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2022 Live: यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप इस सप्ताह में आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं।
विज्ञापन
Jobs, Exams and Results News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:33 PM, 29-Oct-2022
Sarkari Naukri-Result CIL Recruitment
सीआईएल यानी कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, नागपुर में काम करने के लिए ऊर्जावान और समर्पित चिकित्सा अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित करता है। इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर, 2022 है। सीआईएल में भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 108 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
06:11 PM, 29-Oct-2022
Sarkari Vacancy Coal India Limited Recruitment
कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने उम्मीदवारों को मेडिकल स्पेशलिस्ट और मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट - coalindia.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:37 PM, 29-Oct-2022
Govt Job Exams आठ साल में करीब आठ उम्मीदवारों को नौकरियां दीं
2014 और 2022 के दौरान केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए 22.05 करोड़ से अधिक आवेदकों में से भर्ती एजेंसियों द्वारा 7.22 लाख से अधिक की नियुक्ति हेतु सिफारिश की गई थी। इनमें से 2021-22 के दौरान 38,850, 2020-21 में 78,555, 2019-20 में 1,47,096, 2018-19 में 38,100, 2017-18 में 76,147, 2016-17 में 1,01,333, 2015-16 में 1,11,807 और 2014-15 के दौरान 1,30,423 उम्मीदवारों की भर्तियां हुई हैं।
04:56 PM, 29-Oct-2022
Sarkari Naukri Result Live केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 10 लाख पद
आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) बलों असम राइफल्स, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, और एसएसबी की संयुक्त स्वीकृत संख्या 10,05,779 है।
04:20 PM, 29-Oct-2022
Sarkari Vacancies CAPFs में 84 हजार से ज्यादा नौकरियां
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में बड़े स्तर पर भर्ती निकलने वाली है। गृह राज्य मंत्री (MoS) नित्यानंद राय ने बताया कि सरकार ने दिसंबर 2023 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में 84,405 मौजूदा रिक्तियों को भरने का निर्णय किया है। गृह राज्य मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कुल 84,405 रिक्तियां हैं जिनमें असम राइफल्स में 9,659, सीमा सुरक्षा बल में 19,254, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ में 10,918, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ 29,985 शामिल हैं। इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस यानी आईटीबी में 3,187 पद और सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी में 11,402 पद खाली हैं।
03:22 PM, 29-Oct-2022
Jobs Results Live 2022 School Teachers Jobs
अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कई राज्यों में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। कमोबेश ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़ का है। जहां सरकार ने इस मुद्दे से निपटने की तैयारी कर ली है। सूबे की सरकार ने घोषणा की है कि वह शिक्षा महकमे में 10 हजार से अधिक नौकरियां देगी। यह घोषणा स्वयं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है। सरकार ने घोषणा की है कि वह जल्द ही राज्य के स्कूलों में 10,000 शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:30 PM, 29-Oct-2022
Sarkari Naukri LIVE UP Metro Recruitment 2022
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर 01 से 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यूपी मेट्रो भर्ती अभियान 142 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
02:03 PM, 29-Oct-2022
Sarkari Naukri SSC GD Notification 2022
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और सरकारी नौकरी के अपने सपने को पूरा करते हैं। उम्मीदवार एसएससी जीडी 2022 भर्ती की अधिक जानकारी के लिए SSC की वेबसाइट का अनुसरण कर सकते हैं। 2021 की भर्ती में 25,271 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया अभी चल रही है।
01:40 PM, 29-Oct-2022
Sarkari Naukri SSC GD Notification 2022
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसके बाद भारतीय अर्धसैनिक बलों में होने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने 24 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।
01:35 PM, 29-Oct-2022
Sarkari Job UKPSC Assistant Accountant Recruitment
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 661 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक, लेखाकार और विभिन्न अन्य पदों के लिए आयोजित किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X