फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Main 2021 Live : केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक लाइव, बोले- तीसरे चरण की जेईई परीक्षाएं 20 जुलाई से होंगी

Tue, 06 Jul 2021 07:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 06 Jul 2021 07:48 PM IST
खास बातें

JEE Main 2021: Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Live : केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार, छह जुलाई, 2021 को शाम सात बजे ट्विटर और फेसबुक पर लाइव संबोधन कर रहे हैं। इस दौरान वे संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य यानी जेईई मेन - 2021 के तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा से संबंधित सूचनाओं को साझा करने वाले हैं।

विज्ञापन
JEE Main 2021: Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Live announcement about JEE Main Exam
Dr Ramesh Pokhriyal Nishank Live on Jee Main 2021 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:40 PM, 06-Jul-2021

मुख्यमंत्रियों और अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया

वहीं, नई आयोजन तिथियों और परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने समेत अन्य सहयोग के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी धन्यवाद दिया। साथ ही धैर्य रखने के लिए अभिभावकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पूरा संबोधन यहां सुना जा सकता है। 
 
07:33 PM, 06-Jul-2021

करीब सात मिनट बोले शिक्षा मंत्री, पीएम का जताया आभार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने करीब सात मिनट के संबोधन में जेईई परीक्षा प्रणाली में बदलावों को स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। डॉ निशंक ने बताया कि अब परीक्षाएं चार चरणों में और 13 भाषाओं में होने लगी हैं। 
विज्ञापन
07:30 PM, 06-Jul-2021

इच्छानुसार नजदीकी परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराए जाएंगे

डॉ निशंक ने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए एनटीए की ओर से उम्मीदवारों को उनकी इच्छानुसार नजदीकी परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा मंत्री ने एनटीए को धन्यवाद भी दिया। 
07:29 PM, 06-Jul-2021

चौथे चरण के लिए पुन: आवेदन नौ जुलाई से 12 जुलाई तक

वहीं, चौथे चरण के आवेदन के लिए नौ जुलाई से 12 जुलाई, 2021 की मध्य रात्रि तक स्वीकार किए जाएंगे। 
 
07:27 PM, 06-Jul-2021

छात्रों को आवेदन का पुन: मौका दिया जाएगा

छात्रों को आवेदन का पुन: मौका दिया जाएगा। तीसरे चरण के आवेदन छह जुलाई से आठ जुलाई, मध्य रात्रि तक स्वीकार किए जाएंगे।  
 
07:26 PM, 06-Jul-2021

चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई, 2021 से 02 अगस्त, 2021 तक

वहीं, चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई, 2021 से 02 अगस्त, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:21 PM, 06-Jul-2021

तीसरे चरण की जेईई परीक्षाएं 20 जुलाई से

अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और भविष्य सुनिश्चित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की जेईई परीक्षाएं 20 जुलाई, 2021 से 25 जुलाई, 2021 तक होंगी।
07:17 PM, 06-Jul-2021

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का लाइव संबोधन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार, छह जुलाई, 2021 को शाम सात बजे ट्विटर और फेसबुक पर लाइव संबोधन कर रहे हैं। इस दौरान वे संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य यानी जेईई मेन - 2021 के तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा से संबंधित सूचनाओं को साझा कर रहे हैं। आइए सीधे देखते हैं - 
 
07:13 PM, 06-Jul-2021

लाइव संबोधन में करीब 15 मिनट की देरी हुई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के लाइव संबोधन में अपरिहार्य कारणों से करीब 15 मिनट की देरी हो चुकी है। जल्द ही शिक्षा मंत्री लाइव जुड़ने वाले हैं। 
 
06:56 PM, 06-Jul-2021

JEE Main 2021 Live : केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक लाइव, बोले- तीसरे चरण की जेईई परीक्षाएं 20 जुलाई से होंगी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार, छह जुलाई, 2021 को शाम सात बजे ट्विटर और फेसबुक पर लाइव रहेंगे। इस दौरान वे मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन - 2021 के तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा से संबंधित सूचनाओं को साझा करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने स्वयं ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा,
 
 
 

 
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed