फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Advanced Result 2022 live: जेईई एडवांस परीक्षा के परिणाम जारी, यहां जानें रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट

Sun, 11 Sep 2022 04:13 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 11 Sep 2022 04:13 PM IST
खास बातें

JEE Advanced Result 2022 live: आईआईटी बॉम्बे आज 11 सितंबर, 2022 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा/JEE Advanced के परिणाम को जारी करेगा। परिणाम से जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन
JEE Advanced Result 2022 OUT LIVE Updates Check Scorecard Topper Marks at jeeadv.ac.in
JEE Advanced 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:13 PM, 11-Sep-2022

JEE Advanced AAT 2022: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 
03:47 PM, 11-Sep-2022

JEE Advanced AAT 2022 के लिए आवेदन भी शुरू

परिणाम जारी करने के ठीक बाद आईआईटी बॉम्बे की ओर से जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2022/JEE Advanced AAT 2022 के लिए आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
02:07 PM, 11-Sep-2022

JEE Advanced: अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी

आईआईटी बॉम्बे की ओर से जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
01:06 PM, 11-Sep-2022

JEE Advanced: कौन रहा टॉपर?

जेईई एडवांस 2022 में आईआईटी बॉम्बे जोन के आर के शिशिर ने ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्हें 360 में से 314 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, आईआईटी दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा महिला श्रेणी में टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 277 अंक प्राप्त किए हैं। 
12:33 PM, 11-Sep-2022

JEE Result: कितने उम्मीदवार हुए सफल?

JEE Advanvce 2022 में इस साल कुल 160038 छात्रों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 155538 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। JEE Advanvce 2022 परीक्षा में इस साल कुल 40712 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अमर उजाला की ओर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 
 
11:18 AM, 11-Sep-2022

JEE Advanced: आरके शिशिर बने टॉपर

जेईई एडवांस/JEE Advanced Result की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा को आरके शिशिर ने टॉप किया है। 

रैंक 1: आरके शिशिर

रैंक 2: पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी

रैंक 3: थॉमस बीजू चिरामवेलि

राक 4: वांगपल्ली साई सिद्धार्थ

रैंक 5: मयंक मोटवानी

रैंक 6: पोलीसेटी कार्तिकेय

रैंक 7: प्रतीक साहू

रैंक 8: धीरज कुरुकुंद

रैंक 9: महित गढ़ीवाला

रैंक 10: वेत्चा ज्ञान महेश
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 AM, 11-Sep-2022

JEE Result: इतने उम्मीदवार हुए थे परीक्षा में शामिल

इस साल, जेईई एडवांस 2022 के लिए कुल 1,56,089 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब रिजल्ट जारी हो चुका है
10:49 AM, 11-Sep-2022

JEE Advanced 2022 Topper: भोपाल के मयंक मोटवानी की AIR-5

भोपाल के मयंक मोटवानी को जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक-2 मिली है। अपनी स्ट्रेटजी के अनुसार तीनों विषयों को बराबर वेटेज देते हुए क्वेश्चंस को सॉल्व करने की लगातार प्रैक्टिस की उसके अलावा और नियमित रूप से होमवर्क और पढ़े हुए का रिवीजन किया
10:47 AM, 11-Sep-2022

JEE Advanced Result 2022 live:  क्या रहा कटऑफ?

जेईई एडवांस परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ में इस साल वृद्धि हुई है। कटऑफ 88.4 पर्सेंटाइल है। वहीं, ओबीसी , एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस की कट-ऑफ इस बार चार साल के निचले स्तर पर है। यह क्रमश: 67, 43.08  , 26.07 फीसदी है। ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 63.11 रहा है।
10:42 AM, 11-Sep-2022

JEE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा

IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में 2.5 लाख रैंक तक के छात्रों को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलता है।
 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed