फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

HBSE Board 10th Result: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल सुबह होगा जारी; इतने बजे होगी घोषणा

Fri, 16 May 2025 08:56 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 16 May 2025 08:56 PM IST
खास बातें

BSEH Haryana Board 10th Result 2025 Updates, bseh.org.in: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) बहुत जल्द कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने वाला है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 इसी सप्ताह घोषित किया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजों की घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए नतीजे चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन
Hbse Board Class 10th Result 2025  Haryana High School Result Marksheet Roll Number Toppers Bseh Org In
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

08:56 PM, 16-May-2025

तैयार है रिजल्ट, कल सुबह होगा जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा का कहना है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से दसवीं का परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया है। शनिवार सुबह 11 बजे दसवीं के परीक्षा परिणाम की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
08:47 PM, 16-May-2025

BSEH 10th Result 2025: कुछ घंटो में खत्म होगा इंतजार

हरियाणा बोर्ड शनिवार सुबह 11 बजे नतीजे जारी करेगा। 10वीं के छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
07:41 PM, 16-May-2025

BSEH 10th Result 2025: इस बार अच्छे परिणाम की उम्मीद

2024 में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22% रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत 96.32% था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% दर्ज किया गया था। इस बार भी छात्रों और अभिभावकों को अच्छे परिणाम की उम्मीद है।
06:45 PM, 16-May-2025

HBSE 10th Result 2025: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

हरियाणा बोर्ड कल, शनिवार को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अपनी मार्कशीट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "10वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड या सेव कर लें।
05:34 PM, 16-May-2025

BSEH 10th Result 2025: कैसा रहा पिछले वर्षों का प्रदर्शन?

  • 2024- 95.22 प्रतिशत
  • 2023- 65.43 प्रतिशत
  • 2022- 73.18 प्रतिशत
  • 2021- 100 प्रतिशत
  • 2020- 64.59 प्रतिशत
03:34 PM, 16-May-2025

HBSE 10th Result 2025: पिछले साल 13 मई को हुआ था जारी

इस वर्ष हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। बता दें कि पिछले साल (2024 में) 10वीं का परिणाम 13 मई को जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:54 PM, 16-May-2025

HBSE 10th Result 2025: पिछले साल पंचकुला रहा सबसे आगे 

पिछले साल हरियाणा बोर्ड के 10वीं के परिणामों में जिला पंचकुला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया था। वहीं दूसरी ओर, जिला नूंह का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा और वह अंतिम पायदान पर रहा।  
 
01:06 PM, 16-May-2025

HBSE 10th Result 2025: डिजिलॉकर से ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगइन करें।
  • अब लिस्ट से 'हरियाणा बोर्ड स्कूल एजुकेशन' सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद 'HBSE 10वीं मार्कशीट' का चयन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी।
  • एचबीएसई 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करके इसे सेव करके रख लें।
12:25 PM, 16-May-2025

HBSE 10th Result 2025: पिछले साल कैसा रहा प्रदर्शन

पिछले साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22% रहा था। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां उनका पास प्रतिशत 96.32% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% दर्ज किया गया था। 
11:22 AM, 16-May-2025

HBSE Class 10th Result: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध "10वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे आगे की आवश्यकता के लिए डाउनलोड कर लें।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed