GSEB Result 2023 Live Update: गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान और सीईटी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
{"_id":"6450812aaa51e594ee085cae","slug":"gseb-12th-result-2023-gujarat-board-hsc-science-gujcet-result-today-at-gseb-org-2023-05-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"GSEB Result 2023 Live Update: गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान और सीईटी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 02 May 2023 12:25 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 02 May 2023 12:25 PM IST
खास बातें
GSEB 12th Result 2023, GUJCET Result Live Udates: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB ने GUJCET का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना GUJCET 2023 परिणाम, स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
जीएसईबी : गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान और गुजरात सीईटी रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:08 AM, 02-May-2023
GSEB 12th Science Result 2023
साइंस स्ट्रीम के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, अन्य स्ट्रीम के लिए GSEB 12वीं के परिणाम 2023 भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।09:46 AM, 02-May-2023
GSEB GUJCET रिजल्ट ऐसे करें चेक
जीयूजेसीईटी के परिणामों की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगइन क्रेडेंशियल के रूप में अपनी सीट संख्या का उपयोग करना होगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ये नतीजे वॉट्सऐप पर भी उपलब्ध होंगे। व्हाट्सएप पर जीएसईबी एचएससी रिजल्ट चेक करने के लिए वे अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
09:43 AM, 02-May-2023
gujcet result link
बता दें कि GUJCET 2023 परीक्षा तीन अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम आज घोषित किया गया है। जीयूजेसीईटी काउंसलिंग 2023 दो मई, 2023 से शुरू होकर 22 मई, 2023 तक चलने की उम्मीद है।09:37 AM, 02-May-2023
GSEB 12th Result 2023
GUJCET परिणाम 2023 आज GSEB HSC 12वीं विज्ञान परिणाम के साथ घोषित किया गया है। लगभग 1.26 लाख उम्मीदवारों के लिए सुबह नौ बजे परिणाम घोषित कर दिया गया।09:32 AM, 02-May-2023
GSEB 12th Result 2023 Out: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB ने GUJCET का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना GUJCET 2023 परिणाम, स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर देख सकते हैं।
09:26 AM, 02-May-2023
GUJCET Results Date 2023
आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोर्ड ने GUJCET परिणाम 2023 मंगलवार, दो मई 2023 को जारी करने का निर्णय लिया है। जो छात्र गुजरात बोर्ड उच्च माध्यमिक परीक्षा विज्ञान संकाय के लिए उपस्थित हुए थे विज्ञान की परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:52 AM, 02-May-2023
GSEB 12th Science Result 2023
GSEB ने 14 से 25 मार्च, 2023 तक गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान परीक्षा 2023 का आयोजन किया और इस साल लगभग एक लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।08:51 AM, 02-May-2023
Gujarat Board Results 2023: विज्ञान संकाय का आएगा परिणाम
आधिकारिक सूचना के अनुसार जीएसईबी एचएससी साइंस स्ट्रीम और मार्च-2023 में आयोजित GUJCET परीक्षा के परिणाम गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर दो मई को सुबह नौ बजे घोषित की जाएगी।08:40 AM, 02-May-2023
GSEB Result 2023 Live Update: गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान और सीईटी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
GSEB 12th Science Gujarat Board GUJCET Results 2023: जीएसईबी 12वीं का रिजल्ट 2023 आज यानी मंगलवार, दो मई को जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी GBSHSE ने GUJCET अर्थात गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट की तारीख, समय 2023 की घोषणा भी की है।
कमेंट
कमेंट X