Bihar Board Exam Date 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट दिसंबर में जारी होने की उम्मीद, पढ़ें अपडेट
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 01 Dec 2024 05:23 PM IST
खास बातें
BSEB Class 10th and 12th Date Sheet 2025 Live Updates: बिहार में 10वीं-12वीं के छात्र बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित कई राज्यों के बोर्ड्स ने अपनी अंतिम परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। इसी तरह, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
बोर्ड इस महीने मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। पिछले साल सीएसईबी मैट्रिक, इंटर परीक्षा तिथियों की घोषणा 4 दिसंबर को की गई थी। जारी होने पर, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं, 12वीं की अंतिम परीक्षा तिथि देख सकते हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन (BSEB) बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा लिए आज 29 नवंबर, 2024 को डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब जल्द ही बिहार बोर्ड परीक्षा कार्यक्रमों की घोषणा करेगा। बोर्ड मैट्रिक, इंटर परीक्षा की डेट शीट फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर भी शेयर करेगा।
विज्ञापन
Bihar Board Exam Date 2025 Live
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
कमेंट
कमेंट X