फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar Board Exam Date 2025 Live: बिहार बोर्ड की डेटशीट जारी; एक फरवरी से इंटर, तो 17 से होगी मैट्रिक परीक्षा

Sat, 07 Dec 2024 06:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2024 06:14 PM IST
खास बातें

BSEB Bihar Board 10th 12th Exam Date 2025 Live Updates: बिहार बोर्ड की डेटशीट आज दोपहर जारी कर दी गई है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर आज दोपहर एक बजे वर्ष 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी किया। डेटशीट के लिए लंबे समय से चल रहा छात्रों का इंतजार आज समाप्त हो गया है। डेटशीट आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड की जा सकती है। बिहार में 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 01 फरवरी से शुरू होगी।

इस वर्ष इंटर परीक्षा में 12 लाख 89 हजार 601 और मैट्रिक की परीक्षा के लिए 15 लाख 81 हजार 79 छात्रों ने फॉर्म भरा है। 10वीं और 12वीं की डेटशीट इस लाइव में नीचे उपलब्ध है।

बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए डमी प्रवेश (BSEB Dummy Admit Card) पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं। छात्रों को 12 दिसंबर तक विवरण में सुधार के लिए अनुरोध प्रस्तुत करने होंगे। इसके साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर भी जारी कर दिए हैं। ऐसे में छात्रों को बिना समय गवांते हुए अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 

 

विज्ञापन
Bihar Board Exam Date 2025 Live Updates: BSEB Datesheet Out Today at biharboardonline.bihar.gov.in Direct Link
Bihar Board Exam Date 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:09 PM, 07-Dec-2024

Bihar Board 10th, 12th Admit Card Date: इस दिन जारी होगा प्रवेश पत्र

बोर्ड ने कहा है कि इंटर परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड 21 जनवरी से डाउनलोड कर सकेंगे। सभी स्कूल 21 जनवरी से 31 के बीच ऑरिजनल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसे परीक्षार्थियों को बांटेंगे। वहीं, मैट्रिक परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड 8 जनवरी से डाउनलोड कर सकेंगे। सभी स्कूल 8 जनवरी से 15 के बीच ऑरिजनल मैट्रिक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसे परीक्षार्थियों को वितरित करेंगे।
01:59 PM, 07-Dec-2024

BSEB Exam Date 2025: कहां से मिलेगी डेटशीट

छात्र बीएसईबी बिहार बोर्ड परीक्षा समय सारणी यहां बताए चरणों का पालन करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
  • बीएसईबी स्कूल परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com. पर जाएं। 
  • बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं परीक्षा तिथि पत्र 2025 पर क्लिक करें।
  • बिहार बोर्ड की डेटशीट पीडीएफ पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्लान बनाकर तैयारी करें।
विज्ञापन
01:57 PM, 07-Dec-2024

BSEB Exam Date 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की डेटशीट

बिहार में 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 01 फरवरी से किया जाएगा। इंटरमीडिएट परीक्षा 01 फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी को समाप्त होगी। वहीं, इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट का कार्यक्रम यहां देख सकते हैं:
 
परीक्षा तिथि प्रथम बैठक (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक) दूसरी बैठक (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
1 फरवरी, 2025 119 – जीवविज्ञान (आई.एस.सी.), दर्शनशास्त्र (आई.ए.) 326 – अर्थशास्त्र (आईए), 219 – अर्थशास्त्र (आई.कॉम)
3 फरवरी, 2025 121 – गणित (आई.एस.सी.) 327 – गणित (आईए), 402 – फाउंडेशन कोर्स (वीओसी), 322 – राजनीति विज्ञान (आईए)
4 फरवरी, 2025 117 – भौतिकी (आई.एससी) 323 – भूगोल (आईए), 217 – बिजनेस स्टडीज (आई.कॉम)
5 फरवरी, 2025 105/124 – अंग्रेजी (आई.एससी) 205/223 – अंग्रेजी (आई.कॉम), 306/331 – हिंदी (आईए), 401 – हिंदी (स्वर)
6 फरवरी, 2025 118 – रसायन विज्ञान (आई.एससी) 305/330 – अंग्रेजी (आईए), 403 – अंग्रेजी (वोक)
7 फरवरी, 2025 106/125 – हिंदी (आई.एस.सी.) 206/224 – हिंदी (आई.कॉम), 321 – इतिहास (आईए), 120 – कृषि (आई.एस.सी.), वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर – I (वीओसी)
8 फरवरी, 2025 107 - उर्दू से लेकर 116 - बांग्ला (आई.एससी) 207- उर्दू से 216- बांग्ला (आई.कॉम), 307- उर्दू से 316- बांग्ला (आईए), 503- उर्दू से बांग्ला (वोक), 324 – मनोविज्ञान (आईए), 218 – उद्यमिता (आई.कॉम)
10 फरवरी, 2025 318 – संगीत (आईए) 319 – गृह विज्ञान (आईए), ऐच्छिक विषय ट्रेड पेपर – II [विषय कोड 431 से 457 तक] (वीओसी)
11 फरवरी, 2025 325 – समाजशास्त्र (आईए) 220 – अकाउंटेंसी (आई.कॉम), 136–142 (आई.एससी), 235–243 (आई.कॉम), 342–350 (आईए)
12 फरवरी, 2025 126–135 (आई.एससी) 225–234 (आई.कॉम), 332–341 (आईए), 122–123 (आई.एससी), 221–222 (आई.कॉम), 317, 328–329 (आईए), 485–502 (वीओसी)
01:44 PM, 07-Dec-2024

BSEB Exam Date 2025: ये रहा 10वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू करेगा। परीक्षा की शुरुआत मातृभाषा के पेपर के साथ होगी। वहीं, अंतिम परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित होगी, जो व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की होगी।
 
परीक्षा तिथि  प्रथम पाली (सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक)  द्वितीय पाली (दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 05.15 बजे तक)
17 फरवरी मातृभाषा
(101-हिन्दी, 102-बंगला, 103-उर्दू एवं 104-मैथिली)
मातृभाषा
(201-हिन्दी, 202-बंगला, 203-उर्दू एवं 204-मैथिली)
18 फरवरी 110-गणित 210-गणित
19 फरवरी द्वितीय भारतीय भाषा
(हिन्दी भाषियों के लिए 105-संस्कृत, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106-हिन्दी)
द्वितीय भारतीय भाषा
(हिन्दी भाषियों के लिए 205-संस्कृत, 207-अरबी, 208-फारसी एवं 209-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206-हिन्दी)
20 फरवरी 111-सामाजिक विज्ञान 211-सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी 112-विज्ञान 212-विज्ञान
24 फरवरी ऐच्छिक विषय
(114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली)
(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)

(114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली)
(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक)
ऐच्छिक विषय
(214-उच्च गणित, 215-वाणिज्य, 216-अर्थशास्त्र, 221-फारसी, 222-संस्कृत, 223-अरबी एवं 224-मैथिली)
(अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक)

(217-ललित कला, 218-गृह विज्ञान, 219-नृत्य एवं 220-संगीत)
(अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:45 बजे तक)
25 फरवरी व्यावसायिक ऐच्छिक विषय
127-सुरक्षा, 128-ब्यूटिशियन, 129-टूरिज्म, 130-रिटेल मैनेजमेंट, 131-ऑटोमोबाईल, 132-इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, 133-ब्यूटी एंड वेलनेस, 134-टेलीकॉम एवं 135-आई०टी०/आई०टीज० ट्रेड
-------
 
01:40 PM, 07-Dec-2024

BSEB Exam Date 2025: दो पालियों में होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
01:28 PM, 07-Dec-2024

Bihar Board Exam Date Sheet 2025: पुरस्कार राशि हुई दोगुनी

बोर्ड ने अव्वल छात्रों को पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली राशि को दोगुना कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि दूसरे स्थान को डेढ़ लाख और तीसरे को एक लाख की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:26 PM, 07-Dec-2024

Bihar Board Exam Date Sheet 2025: टॉपर को दो लाख का पुरस्कार

बीसीएसई हर साल प्रथम आने वाले छात्रों को पुरस्कार के रूप में कुछ राशि प्रदान करता है। इस बार इस राशि में भी बदलाव हुआ है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया है कि अब प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को एक लाख की जगह दो लाख की राशि दी जाएगी। 
01:25 PM, 07-Dec-2024

Bihar Board Exam Date Sheet 2025: फरवरी में शुरू होगी परीक्षा

बीएसईबी अध्यक्ष ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि राज्य में आगमी 17 से 25 फरवरी के बीच मैट्रिक परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी।
01:15 PM, 07-Dec-2024

Bihar Board Exam Date Sheet 2025: बिहार बोर्ड की डेटशीट जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 10वीं और 12वीं के लिए तीनों स्ट्रीम्स (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) की बोर्ड परीक्षा 2025 का वार्षिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। 
01:10 PM, 07-Dec-2024

Bihar Board Exam Date Sheet 2025: थोड़ी देर में जारी होगी डेटशीट

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर थोड़ी ही देर में बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा करने वाले हैं।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed