फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

BSEB 10th Result 2025 Live: बड़ा अपडेट, कल आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम; इतने बजे होगी घोषणा

Fri, 28 Mar 2025 09:17 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Mar 2025 09:17 PM IST
खास बातें

BSEB 10th Result Live News Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 25 मार्च को 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा समाप्त होने के लगभग 40 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे पहले नतीजे घोषित करने का रिकॉर्ड कायम किया है। इंटरमीडिएट के नतीजों के बाद अब मैट्रिक के छात्रों का इंतजार भी समाप्त होने जा रहा है। बोर्ड कल, 29 मार्च को दोपहर 12 बजे मैट्रिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा करने वाला है।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही, उन्हें अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live Date Time Bseb Matric Result Kab Aayega Direct Link News in Hindi
फाइल फोटो - फोटो : https://x.com/officialbseb

लाइव अपडेट

09:17 PM, 28-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: पिछले वर्ष 82.91 फीसदी रहा था परिणाम

पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16,64,252 छात्र शामिल हुए, जिसमें से 8,58,785 छात्राएं और 8,05,467 छात्र थे। इस साल पास प्रतिशत 82.91 फीसदी रहा।
08:35 PM, 28-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

कल, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देख और डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर लें। 

पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट सबसे पहले मिलती रहेगी। परिणाम जारी होते ही आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
08:31 PM, 28-Mar-2025

Bihar Board Matric Result: दो दिन हुआ था मैरिट के टॉपर्स का वेरिफिकेशन

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। दो दिन बुधवार और गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का मैरिट वेरिफिकेशन किया गया था।
08:24 PM, 28-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025 Date: कल दोपहर 12 बजे जारी होगा रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा 29 मार्च को दोपहर 12.00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, श्री एस० सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।
08:18 PM, 28-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: कल जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार द्वारा कल दिनांक 29.03.2025 को दोपहर 12:00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।
07:09 PM, 28-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: पिछले साल का रिजल्ट कैसा था?

पिछले साल यानी 2024 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। 2024 में 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.92% रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:52 PM, 28-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा दो पाली में हुई थी आयोजित

बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की गई थीं। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:45 बजे तक हुई, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई।

और भी पढ़ें:- बिहार बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक, यहां जानें
06:25 PM, 28-Mar-2025

Bihar Board 10th Result: कब आएगा रिजल्ट?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की लगभग सभी तैयारियां कर ली है और वह कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि अब तक बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2025 की आधिकारिक तारीख और समय की सटीक घोषणा नहीं हुई है। 
05:00 PM, 28-Mar-2025

BSEB Bihar Board 10th Result: रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। 
04:28 PM, 28-Mar-2025

Bihar Board 10th Ka Result: पिछले साल शिवांकर कुमार ने किया था टॉप

पिछले साल शिवांकर कुमार ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में टॉप किया था। वे जिला स्कूल, पूर्णिया, बिहार के छात्र थे और उन्होंने 500 में से 489 अंक हासिल किए थे।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed