फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Budget Session Live: सदन के बाहर कांग्रेसियों का बवाल, बैरिकेड पर चढ़े, अंदर भी विधायकों का हंगामा

Tue, 10 Mar 2026 05:15 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैण(कर्णप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैण(कर्णप्रयाग) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 10 Mar 2026 05:15 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Budget Session Second Day Live Updates: आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र का दूसरा दिन है। आज कई अध्यादेश सदन पटल पर रखे जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand budget Session 2026 In Gairsain Second day Live Updates CM  Dhami Key Points News in Hindi
उत्तराखंड बजट सत्र के दौरान कांग्रेस का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

05:09 PM, 10-Mar-2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमकर प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवालीखाल में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, करन महारा, ज्योति रोतेला सहित कई बड़े नेता शामिल हुए। जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें रोका। इस बीच घोड़ा खच्चर भी प्रदर्शन में घुस गए।
05:08 PM, 10-Mar-2026

चर्चा के बीच कांग्रेस विधायकों का हंगामा, उठकर गईं स्पीकर

सदन में चर्चा के बीच विधायकों ने हंगामा कर दिया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष उठकर चली गईं। कुछ देर कार्यवाही रुकने के बाद फिर दोबारा शुरू हुई।
विज्ञापन
03:43 PM, 10-Mar-2026

कैग की रिपोर्ट सदन पटल पर पेश

सदन में रखी कैग की 2017 से 2023 तक स्मार्ट सिटी परियोजना की रिपोर्ट।
03:39 PM, 10-Mar-2026

नवनियुक्त अग्निवीरों से सीएम ने किया संवाद

सत्र के बाद सीएम धामी राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण पहुंचे। उन्होंने नवनियुक्त अग्निवीरों से संवाद किया। नवनियुक्त अग्निवीरों को उन्होंने राज्य की उपलब्धियां बताई। उन्होंने अग्निवीरों को संदेश देश रक्षा सर्वोपरि का संदेश दिया।
03:05 PM, 10-Mar-2026

11 विधेयक सदन में पेश

  • उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों पर (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक
  • उत्तराखंड माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक
  • उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक
  • समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक को सदन में रखा गया
02:40 PM, 10-Mar-2026

वनाग्नि रोकने के गंभीर प्रयासों से बढ़ी उम्मीदें

प्रदेश में वनाग्नि को रोकने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिन गंभीर प्रयासों को शुरू किया गया है, उनसे सार्थक परिणामों की उम्मीदें बढ़ रही हैं। सरकार ने वन विभाग के माध्यम से एक वर्ष के भीतर ग्रामीणों से पांच करोड़ 42 लाख रूपये का पिरूल खरीदा है। चीड़ के जंगलों में आग लगने के मूल कारण को खत्म करने के लिए ग्रामीणों से वर्ष 2025 में 5532 टन पिरूल खरीदा गया है। इस लक्ष्य को अब बढ़ाकर 8555 टन कर दिया गया है। सरकार की ये ही मंशा है कि पिरुल एकत्रित कर आग की आशंका को न्यूनतम स्तर पर पहुंचा दिया जाए। वनाग्नि को रोकने के लिए धामी सरकार के प्रयासों में जनजागरूकता पर भी फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 1239 जागरूकता कैंप लगाए गए हैं। सबसे अहम काम सरकार ने यह किया है कि ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में फाॅरेस्ट फायर मैनेजमेंट कमेटी गठित की है, जो विभाग के साथ मिलकर जंगल बचाने में जुट रही हैं। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत को 30 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। मंगलवार को बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 10-Mar-2026

रोपवे परियोजनाओं पर काम तेज

प्रदेश में विभिन्न तीर्थ स्थलों को रोपवे से जोड़ने की प्रक्रिया गतिमान है। पर्यटन मंत्री ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि विभाग ने कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर के लिए पीपीपी मोड़ में रोपवे का संचालन शुरु कर दिया है। इसके अलावा जनपद चम्पावत में ठुलीगाड़ से पूर्णागिरी रोपवे भी पीपीपी मोड में निर्माणाधीन है। साथ ही जनपद उत्तरकाशी में जानकी चट्टी से यमुनोत्री मंदिर तक के लिए भी रोपवे पीपीपी मोड में विकसित किया जा रहा है। साथ ही साथ गौरीकुंड से केदारनाथ धाम, गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए भी रोपवे निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है।
01:46 PM, 10-Mar-2026

सात हजार किमी से अधिक सड़कें गड्डा मुक्त

प्रदेश में लोकनिर्माण विभाग नवंबर के प्रथम सप्ताह तक सात हजार से अधिक किमी सडकों को गड्डा मुक्त कर चुका है। सदन में विभाग की ओर से प्रस्तुत जानकारी के अनुसार प्रदेश की सड़कों को गड्डा मुक्त करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के क्रम में विभाग ने वर्ष 2025-26 में मानसून काल से पूर्व 3134 किमी लंबी सड़कों को गड्डा मुक्त किया। जबकि मानसून के बाद 10 नवंबर 2025 तक 4149.17 किमी लंबी सड़कों को गड्डा मुक्त किया। इस दौरान अकेले हरिद्वार जनपद में 313 किमी से अधिक लंबी सड़कों को गड्डामुक्त किया गया।
01:27 PM, 10-Mar-2026

सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण पुननिर्माण किया गया है।  प्रदेश में पंचायत भवनों की संख्या 5867 है। इसमें से 1134 पंचायत भवन लंबे समय से जीर्णशीर्ण चल रहे थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायतीराज विभाग को अभियान चलाकर जीर्ण- शीर्ण भवनों का पुनर्निमाण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गत चार वर्ष में विभाग ने 819 पंचायत भवनों का निर्माण- पुननिर्माण कर लिया है। शेष भवनों पर भी कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी सदन के सामने रखी।
01:07 PM, 10-Mar-2026

विधानसभा परिसर तक पहुंचीं चोरड़ा की महिलाएं

चोरड़ा से भराड़ीसैंण मोटर मार्ग की मांग को लेकर चोरड़ा की महिलाएं विधानसभा परिसर तक पहुंचीं। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया और अस्थायी जेल ले गई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed