PM Modi In Uttarakhand: बदरीनाथ में ही रुकेंगे आज पीएम, अधिकारियों के साथ धाम के मास्टर प्लान पर कर रहे चर्चा
{"_id":"6351f6c56511404e5d2986c1","slug":"pm-modi-kedarnath-badrinath-visit-live-lay-foundation-for-ropeway-projects-in-uttarakhand","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi In Uttarakhand: बदरीनाथ में ही रुकेंगे आज पीएम, अधिकारियों के साथ धाम के मास्टर प्लान पर कर रहे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 21 Oct 2022 04:25 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 21 Oct 2022 04:25 PM IST
खास बातें
PM Narendra Modi Badrinath Kedarnath Uttarakhand Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को छठवीं बार बाबा केदार के और दूसरी बार भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरी-केदार के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी ने देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा की। आज प्रधानमंत्री पहली बार बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से संबंधित पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...
विज्ञापन
माणा में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:09 PM, 21-Oct-2022
मास्टर प्लान पर अधिकारियों से चर्चा
जनसभा समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदरीनाथ धाम में बीआरओ के गेस्ट हाउस में बनाए रात्रि प्रवास स्थल पर पहुंचे। जनसभा के तुरंत बाद यहां बदरीनाथ और माणा गांव में तेज बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई है। अभी प्रधानमंत्री अपने आवास पर हैं और अधिकारियों के साथ मास्टर प्लान पर चर्चा कर रहे हैं।
03:59 PM, 21-Oct-2022
पीएम के भाषण की खास बातें
21वीं सदी के विकसित भारत के निर्माण के दो प्रमुख स्तंभ हैं। पहला- अपनी विरासत पर गर्व, दूसरा- विकास के लिए हर संभव प्रयास। पीएम मोदी ने कहा कि कहा कि हमारे देश को गुलामी की जंजीरों ने ऐसा जकड़ रखा है कि कुछ लोगों को विकास के कार्यों पर सवाल उठाते हैं। पहले देश में अपनी ही संस्कृति को लेकर हीन भावना थी। लेकिन अब केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, काशी उज्जैन अयोध्या जैसे श्रद्धा के केंद्र अपनी भव्यता को दर्शा रहे हैं। देश में अब गुलामी की मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है। कहा कि पहले की सरकारों ने सीमांत के लोगों के सामर्थ्य को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल किया है। पीएम ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए और उसे आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

03:14 PM, 21-Oct-2022
बदरीनाथ में करेंगे रात्रि विश्राम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ का यह छठा और बदरीनाथ का दूसरा दौरा है। पीएम मोदी पहली बार आज बदरीनाथ में ही रात्रि प्रवास करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह जवानों से भी मिलेंगे।
02:48 PM, 21-Oct-2022
3400 करोड़ की कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की दी सौगात
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात दी। इसमें केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। माणा और मलारी की दो सीमांत सड़कें डबल लेन होंगी।

02:33 PM, 21-Oct-2022
माणा में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा खत्म
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माणा गांव में जनसभा संपन्न हो गई है। इसके बाद पीएम ने हेमकुंड रोपवे के साथ ही अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मास्टर प्लान के तहत हो रहे झीलों व अन्य निर्माण कार्यों का भी प्रधानमंत्री ने निरीक्षण किया।

02:23 PM, 21-Oct-2022
विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश को गुलामी की जंजीरों ने ऐसा जकड़ रखा है कि कुछ लोगों को विकास के कार्यों पर सवाल उठाते हैं। पहले देश में अपनी ही संस्कृति को लेकर हीन भावना थी। लेकिन अब केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, काशी उज्जैन अयोध्या जैसे श्रद्धा के केंद्र अपनी भव्यता को दर्शा रहे हैं। देश में अब गुलामी की मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है। कहा कि पहले की सरकारों ने सीमांत के लोगों के सामर्थ्य को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल किया है। लेकिन आज सीमांत के लोग संतोष में हैं।

02:22 PM, 21-Oct-2022
हेमकुंड रोपवे बनने से तीर्थयात्रियों को होगी सुविधा
प्रधानमंत्री ने कहा कि माणा की धरती से जनता का आभार करता हूं कि हमें सेवा का दोबारा मौका दिया। कहा कि मुझे सौभाग्य मिला कि मैं इन योजनाओं का शिलान्यास कर पाया। कहा कि हेमकुंड रोपवे बनने से तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी। यात्री अब यहां से यात्रा का सुखद अनुभव लेकर जा सकेंगे।

02:21 PM, 21-Oct-2022
25 साल पहले जब माणा में बुलाई थी बैठक
25 साल पहले भी माणा में मैंने उत्तराखंड भाजपा की कार्य समिती की बैठक बुलाई थी। तब कुछ कार्यकर्ता मुझसे नाराज भी हुए थे कि इतनी दूर क्यों बैठक बुलाई। तब मैंने कहा था जिस दिन उत्तराखंड भाजपा के दिल में माणा गांव के लिए जगह बन जाएगी, उस दिन वहां के लोगों के दिलों में भाजपा की जगह बन जाएगी।

02:08 PM, 21-Oct-2022
पीएम की हर बात पर हिमाचल का जिक्र
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान वह कई बार हिमाचल का जिक्र करते रहे। पीएम ने कहा कि जब हिमाचल गया था, तो वहां कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि हमने ट्रेन नहीं देखी थी, लेकिन आप वंदे भारत ट्रेन ले आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो दिन मैं उत्तराखंड में भी देखना चाहते हूं। हिमाचल जैसे ही उत्तराखंड में विकास कगिति तेजी से बढ़े। कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल में रोपवे का एक बड़ा नेटवर्क बनने जा रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं, लेकिन उनका अहसास हिमाचल तक पहुंचा हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से लगाव है, उसी तरह हिमाचल से भी उनका लगाव है। खास बात यह है कि कुछ समय बाद हिमाचल में चुनाव होने हैं, और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तराखंड दौरे से हिमाचल को जोड़ने की पूरी कोशिश की है।
01:52 PM, 21-Oct-2022
यात्रियों से की पीएम ने अपील, स्थानीय उत्पाद जरूर खरीदें
प्रधानमंत्री नरेंद्र देश देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां की माताओं और बहनों को प्रणाम करता हूं जिस तरह के उत्पाद वह बना रही हैं, उसके लिए वह बधाई की पात्र हूं। मैं उन्हें देखकर बड़ा प्रसन्न हुआ। उन्होंने यात्रियों से अपील की। कहा कि आज मुझे सभी लोगों से खासतौर पर यात्रियों से वादा चाहिए कि जब भी आप कहीं भी यात्रा पर जाए वहां के उत्पाद जरूर खरीदें। अपनी यात्रा पर जितना पैसा खर्च करते हैं उसमें से पांच प्रतिशत खर्च भी अगर स्थानीय उत्पादों पर खर्च करेंगे तो ये स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम होगा। कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदने से आपको संतोष होगा।