Joshimath Sinking: विरोध के चलते असुरक्षित भवनों का ध्वस्तीकरण टला, बुधवार से तोड़ी जाएंगी खतरनाक इमारतें
{"_id":"63bcede8c8029e164b02978e","slug":"joshimath-sinking-danger-and-unsafe-buildings-demolished-today-live-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"Joshimath Sinking: विरोध के चलते असुरक्षित भवनों का ध्वस्तीकरण टला, बुधवार से तोड़ी जाएंगी खतरनाक इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 10 Jan 2023 09:16 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:16 PM IST
खास बातें
Joshimath Sinking Reason Latest News in Hindi: जोशीमठ शहर में असुरक्षित भवनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 678 भवन चिह्नित किए जा चुके हैं। सीबीआरआई की टीम ने सोमवार को मलारी इन और माउंट व्यू होटल का सर्वे किया था। आज इन दोनों होटलों से भवनों को ढहाने की शुरुआत होगी। इन होटलों को अत्यधिक क्षति पहुंची है। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
जोशीमठ
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:52 PM, 10-Jan-2023
सभी निवासियों को पूर्ण सुरक्षित स्थानाें पर भेजें
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने मंगलवार को जोशीमठ में इमारतों और अन्य ढांचों में दरारें आने की स्थिति की समीक्षा की और इस बात पर जोर दिया कि सभी निवासियों को पूर्ण और सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
08:50 PM, 10-Jan-2023
प्रभावितों के विरोध पर अटकी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
भू-धंसाव की चपेट में आए जोशीमठ में शासन के आदेश के बावजूद मंगलवार को भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई। जिला प्रशासन की टीम लाव-लश्कर के साथ भवन तोड़ने पहुंची तो प्रभावित लोग विरोध में उतर आए। ऐसे में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बुधवार तक के लिए टाल दी गई। इस दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा।
जोशीमठ में मंगलवार को होटल माउंट व्यू और मलारी इन को ध्वस्त किया जाना था, लेकिन होटल स्वामियों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि आर्थिक मूल्यांकन नहीं किया गया, साथ ही नोटिस तक नहीं दिए गए। विरोध बढ़ने पर प्रशासन को कदम पीछे खींचने पड़े। हालांकि अधिकारियों का कहना कुछ और ही है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत सिन्हा ने कहा कि ऊंचे भवनों को तोड़ने के लिए क्रेन की आवश्यकता है, जो वहां नहीं मिल पाई। इसलिए देहरादून से क्रेन भेजी गई है, जो बुधवार को वहां पहुंच जाएगी।
वहीं, सचिव मुख्यमंत्री मिनाक्षी सुंदरम ने कहा कि सीबीआरआई की टीम देरी से मौके पर पहुंची, इसलिए पहले दिन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई। उधर, मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर पुन: खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके भवनों को प्राथमिकता के आधार पर ढहाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक भी भवन ऐसा नहीं रहे, जिसमें रहने से जानमाल का नुकसान हो सकता है।
जोशीमठ में मंगलवार को होटल माउंट व्यू और मलारी इन को ध्वस्त किया जाना था, लेकिन होटल स्वामियों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि आर्थिक मूल्यांकन नहीं किया गया, साथ ही नोटिस तक नहीं दिए गए। विरोध बढ़ने पर प्रशासन को कदम पीछे खींचने पड़े। हालांकि अधिकारियों का कहना कुछ और ही है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत सिन्हा ने कहा कि ऊंचे भवनों को तोड़ने के लिए क्रेन की आवश्यकता है, जो वहां नहीं मिल पाई। इसलिए देहरादून से क्रेन भेजी गई है, जो बुधवार को वहां पहुंच जाएगी।
वहीं, सचिव मुख्यमंत्री मिनाक्षी सुंदरम ने कहा कि सीबीआरआई की टीम देरी से मौके पर पहुंची, इसलिए पहले दिन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई। उधर, मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर पुन: खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके भवनों को प्राथमिकता के आधार पर ढहाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक भी भवन ऐसा नहीं रहे, जिसमें रहने से जानमाल का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
06:57 PM, 10-Jan-2023
माउंट व्यू होटल के सामने धरने पर बैठे लोगों ने लगाया जाम
देर शाम आक्रोशित लोग माउंट व्यू होटल के सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद लोगों ने सरकार व एनटीपीसी के नारे लगाते हुए जाम लगा दिया। लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मुआवजा तय नहीं होगा तब तक वे होटल टूटने नहीं देंगे।
04:58 PM, 10-Jan-2023
सीबीआरआई की टीम ने लिया होटल का जायजा
सीबीआरआई के डॉ. डीपी ने बताया कि टीम ने होटल के अंदर और बाहर का जायजा लिया है। एसडीआरएफ को बताया गया है कि होटल के अंदर से सामान हटाया जाए। जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से होटल ढहाने की कार्रवाई होगी। पहले सबसे ऊपर के फ्लोर को तोड़ा जाएगा।
03:18 PM, 10-Jan-2023
कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर आज देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अन्य नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार से जोशीमठ के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग की।
02:49 PM, 10-Jan-2023
होटलों को तोड़ने का आदेश जारी
जिलाधिकारी हिमांश खुराना ने जोशीमठ आपदा अधिनियम 2005 की धारा 34 टी के तहत होटल मलारी इन व माउंट व्यू को आम जन मानस की सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल ध्वस्त किए जाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:48 PM, 10-Jan-2023
पीड़ितों के लिए बाबा रामदेव ने भेजी दो ट्रक राहत सामग्री
जोशीमठ आपदा में प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए योग गुरु रामदेव आगे आए हैं। कनखल के दिव्य योग मंदिर से स्वामी रामदेव ने राहत सामग्री से भरे दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर जोशीमठ के लिए रवाना किया। जोशीमठ में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पतंजलि योगपीठ की ओर से दो हजार कंबल और राशन सामग्री भेजी गई है। राहत सामग्री रवाना करने के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए पतंजलि योगपीठ तत्पर है। बुधवार को आचार्य बालकृष्ण जोशीमठ पहुंचकर राहत सामग्री लोगों में बाटेंगे स्वामी रामदेव ने दूसरे एनजीओ और संस्थाओं से भी जोशीमठ के लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
01:21 PM, 10-Jan-2023
प्रभावितों से मिले रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट आर्मी कैंप का निरीक्षण करने के बाद सुनील वार्ड में प्रभावित लोगों से मिले। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार इस प्राकृतिक आपदा से लोगों को निकालने में हर संभव मदद करेगी।
01:00 PM, 10-Jan-2023
सीबीआरआई की टीम का हो रहा इंतजार
जोशीमठ में कुछ ही देर में होटलों को ढहाने की कार्रवाई होगी। प्रशासन लगातार मुनादी करा रहा है। कार्रवाई के लिए अभी केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) के वैज्ञानिकों की टीम का इंतजार हो रहा है।12:13 PM, 10-Jan-2023
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे जोशीमठ
भवनों को ढहाए जाने की कार्रवाई के बीच आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने सेना और आईटीबीपी मुख्यालय जाकर वहां के हालात का जायजा लिया। इसके बाद वे जोशीमठ में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का जायजा लेंगे और प्रेसवार्ता करेंगे।