फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs KKR Highlights: कोलकाता ने राजस्थान को आठ विकेट से हराया, क्विंटन डिकॉक ने खेली 97 रनों की नाबाद पारी

Wed, 26 Mar 2025 11:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 26 Mar 2025 11:14 PM IST
खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 153 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन
RR vs KKR IPL Live Score: Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard Updates
डिकॉक-रहाणे - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:00 PM, 26-Mar-2025

कोलकाता आठ विकेट से जीती

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। बुधवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 153 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को मोईन अली और क्विंटन डिकॉक ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई। अली को महीश तीक्षणा ने रनआउट किया। इसके बाद डिकॉक को कप्तान अजिंक्य रहाणे का साथ मिला। दोनों ने 24 गेंदों में 29 रन जोड़े। 

रहाणे को वानिंदु हसरंगा ने 11वें ओवक की पहली गेंद पर तुषार देशपांडे के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अंगकृष रघुवंशी का साथ मिला। दोनों ने 83 रनों की नाबाद साझेदारी के साथ टीम को जीत दिलाई। डिकॉक इस मुकाबले में 97 और रघुवंशी 22 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए हसरंगा के अलावा किसी भी गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली।
10:23 PM, 26-Mar-2025

RR vs KKR Live Score: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा

कोलकाता को दूसरा झटका वानिंदु हसरंगा ने दिया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे को शिकार बनाया। वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अंगकृष रघुवंशी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए क्विंटन डिकॉक मौजूद हैं।
विज्ञापन
09:59 PM, 26-Mar-2025

RR vs KKR Live Score: कोलकाता को पहला झटका लगा

कोलकाता को पहला झटका सातवें ओवर की पहली गेंद पर लगा। मोईन अली रनआउट हो गए। वह सिर्फ पांच रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए क्विंटन डिकॉक क्रीज पर मौजूद हैं।
09:56 PM, 26-Mar-2025

RR vs KKR Live Score: पावरप्ले समाप्ता हुआ, 40/0

मोईन अली और क्विंटन डिकॉक ने कोलकाता को सधी शुरुआत दिलाई है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। शुरुआती छह ओवर के बाद स्कोर 40/0 है।
09:33 PM, 26-Mar-2025

RR vs KKR Live Score: कोलकाता की पारी शुरू

कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। मोईन अली और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर मौजूद हैं।
09:16 PM, 26-Mar-2025

RR vs KKR Live Score: राजस्थान ने कोलकाता को सामने रखा 152 रन का लक्ष्य

कोलकाता की घातक गेंदबाजी ने राजस्थान के बल्लेबाजों को 151 रन के स्कोर पर रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रियान पराग की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 152 रन का लक्ष्य तैयार किया है। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, स्पेंसर जॉनसन को आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर के रूप में एक सफलता मिली।

इस मैच में राजस्थान की शुरुआत शानदार हुई थी। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी हुई। वैभव अरोड़ा ने चौथे ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन को बोल्ड किया। वह 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा रियान पराग और जायसवाल ने संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। कप्तान पराग 25 रन बना पाए। 

राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। उनके अलावा नीतीश राणा ने आठ, वानिंदु हसरंगा ने चार, शुभम दुबे ने नौ, जोफ्रा आर्चर ने 16 रन बनाए। वहीं, महीश तीक्षणा और तुषार देशपांडे क्रमश: एक और दो रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:05 PM, 26-Mar-2025

RR vs KKR Live Score: राजस्थान का सातवां विकेट गिरा

राजस्थान को सातवां झटका हर्षित राणा ने दिया। उन्होंने ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया। वह 28 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जोफ्रा आर्चर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शिमरन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। 
08:47 PM, 26-Mar-2025

RR vs KKR Live Score: राजस्थान का छठा विकेट गिरा

राजस्थान का छठा विकेट शुभम दुबे के रूप में गिरा। उन्हें वैभव अरोड़ ने अपना शिकार बनाया। वह नौ रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए शिमरोन हेटमायर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 110/6 है।
08:45 PM, 26-Mar-2025

RR vs KKR Live Score: ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे के बीच पनप रही साझेदारी

82 के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी राजस्थान को अब एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर शुभम दुबे (इम्पैक्ट प्लेयर) और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनप रही है।
08:26 PM, 26-Mar-2025

RR vs KKR Live Score: राजस्थान को पांचवां झटका लगा

राजस्थान को पांचवां झटका मोईन अली ने दिया। उन्होंने नीतीश राणा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed