फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs DC Highlights: दिल्ली ने राजस्थान को सात विकेट से हराया, केएल राहुल और निसांका के अर्धशतक

Fri, 01 May 2026 11:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 May 2026 11:32 PM IST
खास बातें

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शुक्रवार को जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने 225 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.1 ओवर में 226 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
RR vs DC IPL Highlights: Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Today Match Scorecard Updates
केएल राहुल - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:31 PM, 01-May-2026

दिल्ली ने राजस्थान को हरा दिया

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने रियान पराग की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने पथुम निसांका और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 226 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
10:58 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका

दिल्ली को तीसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। अब स्टब्स का साथ देने आशुतोष शर्मा आए हैं।
विज्ञापन
10:52 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका

दिल्ली को दूसरा झटका तुषार देशपांडे ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों नीतीश राणा को कैच कराया। वह 17 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल 71 और ट्रिस्टन स्टब्स एक रन बनाकर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 173 रन है।
10:47 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 170 के पार

दिल्ली ने एक विकेट पर 170 से ज्यादा रन बना लिए हैं। केएल राहुल और नीतीश राणा के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
10:27 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक

दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 120 रन हो गया है। केएल राहुल ने 27 गेंदों में अपना इस सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और नीतीश राणा भी क्रीज पर हैं।
10:03 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने बिना किसी नुकसान के 70 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका ने 23 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल केएल राहुल भी 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:38 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली की पारी जारी

दिल्ली की पारी जारी है। पथुम निसांका और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। 
09:17 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 226 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में दो विकेट पर 225 रन बनाए। उनके लिए रियान पराग ने सर्वाधिक 90 रनों की पारी खेली। वहीं, डोनोवन फरेरा ने 14 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए।
08:56 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: रियान पराग शतक से चूके

राजस्थान को पांचवां झटका मिचेल स्टार्क ने ही दिया। उन्होंने रियान पराग को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। वह 50 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह शतक पूरा नहीं कर पाए। अब डोनोवन फरेरा का साथ देने शुभम दुबे आए हैं।
08:55 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान को चौथा झटका

राजस्थान को चौथा झटका मिचेल स्टार्क ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को आशुतोष शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रियान पराग का साथ देने डोनोवन फरेरा आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed