Rishabh Pant Accident Live: पीएम मोदी ने फोन पर की ऋषभ पंत की मां से बात, स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली
{"_id":"63ae78aa49e37307d8385cdf","slug":"rishabh-pant-car-accident-live-updates-cricketer-hospitalized-in-roorkee-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant Accident Live: पीएम मोदी ने फोन पर की ऋषभ पंत की मां से बात, स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 30 Dec 2022 11:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:05 PM IST
खास बातें
Cricketer Rishabh Pant Car Accident, Health Update News Live: नमस्कार अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय क्रिकेट के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे का शिकार हो गए हैं। रुड़की के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई और उसमें आग लग गई। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:05 PM, 30-Dec-2022
पंत घुटने को लेकर बीसीसीआई चिंतित
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ऋषभ पंत के दाहिने घुटने के लिगामेंट फटने को लेकर चिंतित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के डॉक्टरों के पैनल ने देहरादून में पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ बैठक की है और यह निर्णय लिया गया है कि उनके लिगामेंट का इलाज बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए पंत को विदेश भेजा जा सकता है।08:01 PM, 30-Dec-2022
Rishabh Pant Accident Live: दिमाग और रीढ़ की एमआरआई के नतीजे सामान्य
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, ऋषभ पंत के दिमाग और रीढ़ की एमआरआई के नतीजे सामान्य हैं। शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड के रुड़की के पास एक गंभीर कार दुर्घटना में अपने चेहरे की चोटों, कटे-फटे घावों और खरोंचों को ठीक करने के लिए उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी की गई है। दर्द और सूजन के कारण उनके टखने और घुटने का एमआरआई स्कैन कल तक के लिए टाल दिया गया है। पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
07:52 PM, 30-Dec-2022
Rishabh Pant Accident Live: पीएम मोदी ने की पंत की मां से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से बात की। फोन पर बातचीत के दौरान पीएम ने पंत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने इससे पहले पंत को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर के जल्द ठीक होने की दुआ की थी।04:35 PM, 30-Dec-2022
Rishabh Pant Accident Live: पीएम मोदी ने पंत को लेकर किया ट्वीट
ख्याति प्राप्त क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बारे में जानकार दुखी हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।Distressed by the accident of noted cricketer Rishabh Pant. I pray for his good health and well-being. @RishabhPant17
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
03:19 PM, 30-Dec-2022
Rishabh Pant Accident Live: कोहली और पोंटिंग का ट्वीट
विराट कोहली ने ऋषभ पंत को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- गेट वेल सून पंत (जल्द ठीक हो जाएं पंत)। आपके जल्द स्वास्थ्य की कामना करता हूं। वहीं, पोंटिंग ने लिखा- मैं बस पंत के बारे में सोच रहा हूं। आशा करता हूं कि आप जल्द ठीक होकर अपने पैरों पर चलते दिखेंगे।Thinking of @RishabhPant17. Hope you're on the mend and back on your feet soon 🙏
— Ricky Ponting AO (@RickyPonting) December 30, 2022
02:18 PM, 30-Dec-2022
Rishabh Pant Accident Live: बीसीसीआई का अपडेट
बीसीसीआई ने बताया कि ऋषभ पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। पंत की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं उनकी चोटों का पता लगाने और उनके आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा।बीसीसीआई ऋषभ के परिवार से लगातार संपर्क में है, जबकि मेडिकल टीम ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है। बोर्ड यह देखेगा कि ऋषभ को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल मिले और उसे इस दर्दनाक दौर से बाहर आने के लिए हर संभव सहायता मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:14 PM, 30-Dec-2022
Rishabh Pant Accident Live: हादसे के बाद पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचीं पंत की मां
पंत की मां को भी इसकी जानकारी दी गई और वह आननफानन में अपने बेटे से मिलने अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने इस मामले में पूरी तत्परता दिखाई। पुलिस को परिवार से संपर्क साधने के निर्देश दिए गए। हादसे के बाद अस्पताल जाते वक्त पंत ने मां का नंबर दिया। वे चाहते थे कि मां उनके पास जल्द से जल्द पहुंचें, लेकिन नंबर स्विच ऑफ था।रुड़की में सिविल लाइन थाने को पुलिस ने सूचित किया। वहां से चेतक पुलिस को पंत के घर भेजा गया। सुबह सवा छह बजे पुलिस उनके घर पर पहुंच गई। काफी देर बाद दरवाजा खुला। पुलिस ने उनकी मां को जगाया। इसके बाद थाने की गाड़ी से ही पंत की मां को रुड़की के अस्पताल लाया गया। पूरे रास्ते पुलिस ने पंत की मां से संपर्क जारी रखा। पंत को ठंड लग रही थी तो उनकी मां से कपड़े लाने के लिए भी कहा गया था। ऐसे में पंत की मां कार्डिगन लेकर आईं जो आगे से खुला हो ताकि इलाज में दिक्कत न आए।
12:19 PM, 30-Dec-2022
Rishabh Pant Accident Live: एसपी ग्रामीण, हरिद्वार ने घटना के बारे में क्या कहा?
एसपी ग्रामीण, हरिद्वार एसके सिंह ने पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया- सुबह करीब साढ़े पांच बजे हमें सूचना मिली थी कि क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें रुड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया और बाद में देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया। वह कार चला रहे थे और अकेले थे। वह अपने रिश्तेदारों से मिलने रुड़की जा रहे थे। हादसा इसलिए हुआ क्योंकि वह नारसन से एक किलोमीटर आगे रुड़की की ओर जाते वक्त उन्हें नींद आ गई थी।Amar Ujala Exclusive: जलती कार से खुद ही बाहर आए थे ऋषभ पंत, लड़खड़ाकर गिरे और तड़पने लगे
12:12 PM, 30-Dec-2022
Rishabh Pant Accident Live: जय शाह ने पंत के जल्द ठीक होने की कामना की
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया- मैंने उनके परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है। ऋषभ की हालत स्थिर है और उनका स्कैन चल रहा है। हम उनकी प्रगति पर करीब से नजर रख रहे हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।11:28 AM, 30-Dec-2022